नेपाल के प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(नेपाली संघीय राज्य से अनुप्रेषित)
नेपाल के प्रदेश
श्रेणी प्रदेश
स्थान संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य नेपाल
निर्मित २० सितम्बर २०१५
संख्या
सरकार गवर्नर
मुख्यमंत्री
उपखंड जिले
नेपाल
की राजनीति और सरकार

पर एक श्रेणी का भाग

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है।

संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है।

कोशी प्रदेश[संपादित करें]

कोशी प्रदेश जो नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है, जो नेपाल के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके पूर्व में भारत के प्रदेश सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा है। पश्चिम में प्रदेश 3 है तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का बिहार राज्य स्थित है। दक्षिण-पश्चिम में नेपाल का प्रदेश 2 स्थित है। इस प्रदेश में 14 जिले हैं।

  1. भोजपुर जिला
  2. धनकुटा जिला
  3. ईलाम जिला
  4. झापा जिला
  5. खोटाँग जिला
  6. मोरंग जिला
  7. ओखलढुंगा जिला
  8. पांचथर जिला
  9. संखुवासभा जिला
  10. सोलुखुम्बू जिला
  11. सुनसरी जिला
  12. ताप्लेजुँग जिला
  13. तेह्रथुम जिला
  14. उदयपुर जिला

जनसंख्या: 4,534,943; क्षेत्र: 25,905 किमी²[1]

मधेश प्रदेश[संपादित करें]

मधेश प्रदेश नेपाल के पूर्वी तराई क्षेत्र में स्थित है। इस प्रदेश में कुल ८ जिले हैं। इसके पूर्व के २ जिलें प्रदेश १ से सटे हैं, बाकी के ६ जिले प्रदेश ३ से उत्तर कि तरफ से सटा हुआ है। इसके दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। इस प्रदेश का नाम मधेश प्रदेश या मिथिला प्रदेश हो सकता है।

  1. बारा जिला
  2. धनुषा जिला
  3. महोत्तरी जिला
  4. पर्सा जिला
  5. रौतहट जिला
  6. सप्तरी जिला
  7. सर्लाही जिला
  8. सिराहा जिला

जनसंख्या: 5,404,145; क्षेत्र: 9,661 किमी²[1]

बाग्मती प्रदेश[संपादित करें]

बाग्मती प्रदेश अधिकतर पहाड़ी और हिमालयी क्षेत्र में फैला हुआ है। इस प्रदेश का सिर्फ 1 जिला दक्षिण में आकर भारत से सटा हुआ है। नेपाल कि राष्ट्रीय राजधानी भी इसी प्रदेश में आता है।

इस प्रदेश में 13 जिले हैं:

  1. भक्तपुर जिला
  2. चितवन जिला
  3. धादिंग जिला
  4. दोलखा जिला
  5. काठमांडू जिला
  6. काभ्रेपलांचोक जिला
  7. ललितपुर जिला
  8. मकवानपुर जिला
  9. नुवाकोट जिला
  10. रामेछाप जिला
  11. रसुआ जिला
  12. सिंधुली जिला
  13. सिंधुपालचोक जिला

गण्डकी प्रदेश[संपादित करें]

गण्डकी प्रदेश नेपाल के नये संविधान जो 20 सिंतबर 2015 को लागू हुआ के द्वारा स्थापित एक प्रदेश है।

इस प्रदेश में 11 जिले हैं:

  1. बागलुंग जिला
  2. गोरखा जिला
  3. कास्की जिला
  4. लमजुंग जिला
  5. मनांग जिला
  6. मुस्तांग जिला
  7. म्याग्दी जिला
  8. नवलपरासी जिला (बर्दाघाट से पूर्व)
  9. पर्बत जिला
  10. स्यांगजा जिला
  11. तनहुँ जिला

लुम्बिनी प्रदेश[संपादित करें]

लुम्बिनी प्रदेश नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। इस प्रदेश में 13 जिले रखे गए हैं। इन में से 6 उत्तरी-पहाड़ी जिले प्रदेश 4 और प्रदेश 6 में रखे जा सकते हैं।

इस प्रदेश के जिले:

  1. अर्घाखाँची जिला*
  2. बागलुंग जिला (पश्चिमी हिस्सा)
  3. बांके जिला
  4. बर्दिया जिला
  5. दांग देउखुरी जिला
  6. गुल्मी जिला*
  7. कपिलवस्तु जिला
  8. नवलपरासी जिला (सुस्ता से पश्चिम)
  9. पाल्पा जिला*
  10. प्युठान जिला*
  11. रोल्पा जिला*
  12. रुकुम जिला (पूर्वी हिस्सा)*
  13. रुपन्देही जिला

कर्णाली प्रदेश[संपादित करें]

कर्णाली प्रदेश नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। इस प्रदेश में 10 जिले रखे गए हैं।

इस प्रदेश के जिले:-

  1. दैलेख जिला
  2. डोल्पा जिला
  3. हुम्ला जिला
  4. जाजरकोट जिला
  5. जुम्ला जिला
  6. कालीकोट जिला
  7. मुगु जिला
  8. रुकुम जिला (पश्चिमी हिस्सा)
  9. सल्यान जिला
  10. सुर्खेत जिला

सुदुरपश्चिम प्रदेश[संपादित करें]

सुदुरपश्चिम प्रदेश नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है जो नेपाल के सब से पश्चिम में स्थित है। इस प्रदेश में 9 निम्न जिले हैं:

  1. अछाम जिला
  2. बैतडी जिला
  3. बझांग जिला
  4. बाजुरा जिला
  5. डडेलधुरा जिला
  6. दार्चुला जिला
  7. डोटी जिला
  8. कैलाली जिiyला
  9. कंचनपुर जिला

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

संदर्भसूची[संपादित करें]