मिशन रानीगंज
| मिशन रानीगंज | |
|---|---|
|
प्रथम चलवित्र पोस्टर | |
| निर्देशक | टीनू सुरेश देसाई |
| पटकथा |
विपुल के रावल |
| संवाद | दीपक किंगरानी |
| कहानी |
दीपक किंगरानी पूनम गिल (आईडिया) |
| निर्माता |
|
| अभिनेता | |
| छायाकार | असीम मिश्रा |
| संपादक | आरिफ शेख |
| संगीतकार |
गीत: प्रेम-हरदीप अर्को विशाल मिश्रा गौरव चटर्जी स्कोर: संदीप शिरोड़कर |
निर्माण कंपनियां |
पूजा एंटरटेनमेंट एके प्रोडक्शयंस |
| वितरक | पीवीआर पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
| देश | भारत |
| भाषा | हिंदी |
| कुल कारोबार | अनुमानित45.66 करोड़ [1] |
मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू आगामी भारतीय हिन्दी भाषा की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है,जिसे टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।[2][3]विपुल के रावल द्वारा लिखित, यह पश्चिम बंगाल में 1989 के रानीगंज कोलफील्ड् के पतन पर आधारित है। इस फिल्म कि मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा हैं।[4][5]
इस फ़िल्म की मुख्य फोटोग्राफी जुलाई 2022 में शुरू हुई थी और अगस्त 2023 में एक गीत के साथ समाप्त हुई, और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य हुआ। यह फ़िल्म 6 अक्टूबर 2023 में रिलीज़ हुइ है।[5]
आधार
[संपादित करें]यह फिल्म आईआईटी धनबाद के एक बहादुर और मेहनती खनन इंजीनियर जसवन्त सिंह गिल पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड् में फंसे 65 खनिक श्रमिकों को बचाया था।[6]
पात्रवर्ग
[संपादित करें]कलाकार नीचे सूचीबद्ध हैं:[7]
- अक्षय कुमार - जसवन्त सिंह गिल
- परिणीति चोपड़ा -जसवन्त की पत्नी निर्दोश कौर गिल के रूप में
- कुमुद मिश्रा
- पवन मल्होत्रा
- रवि किशन
- लंकेश भारद्वाज
- वरुण बडोला
- दिब्येंदु भट्टाचार्य
- राजेश शर्मा
- गौरव प्रतीक
- विरेन्द्र सक्सेना
- शिशिर शर्मा
- अनंत महादेवन
- जमील ख़ान
- सुधीर पांडे
- बचन पचेरा
- मुकेश भट्ट
- ओंकार दास मानिकपुरी
उत्पादन
[संपादित करें]विकास
[संपादित करें]इस फिल्म की घोषणा वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत की थी।[8] यह जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल में 7 के रानीगंज कोलफील्ड् के ढहने के दौरान 65 खदान श्रमिकों को बचाया था।[9]
इस फिल्म का नाम शुरूआत में कैप्सूल गिल था, जिसे बाद में द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में बदल दिया गया था।[10]सितंबर 2023 में, पोस्टर रिलीज़ के साथ, नाम बदलकर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू कर दिया गया है।[11][12][13]
पत्रवर्गता
[संपादित करें]फिल्म में अक्षय कुमार खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार में थे, जो आईआईटी धनबाद से ग्रेजुएट हैं। उनका पहला लुक जुलाई 2022 में जारी किया गया था।[14]परिणीति चोपड़ा को कुमार के विपरीत कास्ट किया गया था, जो केसरी के बाद उनकी दूसरी परियोजना थी।[15]अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य को अगस्त 2022 में एक महत्वपूर्ण भूमिका में लिया गया था।[16]
फ़िल्म-निर्माण
[संपादित करें]इस फ़िल्म की मुख्य फोटोग्राफी जुलाई 2022 में अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई।[17]परिणीति चोपड़ा और अन्य कलाकार अगस्त 2022 में सेट पर शामिल हुए।[18]फिल्म को मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम में शूट किया गया है, जिसमें कुछ हिस्से को रानीगंज, आईआईटी धनबाद कैंपस और मुंबई में भी शूट किया गया है।[19]अगस्त 2023 में, मुंबई में कुमार और चोपड़ा पर एक गीत शूट किया गया था।[20]
विपणन और निसेचन
[संपादित करें]इस फिल्म का पोस्टर 6 सितंबर 2023 को जारी किया गया था।[21][22]फिल्म का टीज़र 7 सितंबर 2023 को जारी किया गया था।[23]फिल्म "जलसा 2.0" का पहला गीत 16 सितंबर 2023 को जारी किया गया था। फिल्म का ट्रेलर 25 सितंबर 2023 को जारी किया गया था।
संगीत
[संपादित करें]| मिशन रानीगंज | |
|---|---|
| गीत संगीत सतिंदर सरताज, प्रेम-हरदीप, अर्को, विशाल मिश्रा और गौरव चटर्जी ने निर्मित किया है। द्वारा | |
| प्रकाशन | 27 September 2023[24] |
| रिकॉर्डिंग | 2022 |
| शैली | ध्वनि-पट्टी |
| लंबाई | 15:16 |
| भाषा | हिन्दी |
| लेबल | जेम्यू म्यूजिक |
इस फिल्म का संगीत सतिंदर सरताज, प्रेम-हरदीप, अर्को, विशाल मिश्रा और गौरव चटर्जी ने निर्मित किया है, जबकि गीत सतिंदर सरताज, कुमार विश्वास और कौशल किशोर ने लिखे हैं।
| शीर्षक गीत | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | संगीतकार | गायक (ग) | अवधि |
| 1. | "जलसा2.0" | सतिंदर सरताज | सतिंदर सरताज, प्रेम-हरदीप | सतिंदर सरताज, प्रेम-हरदीप | 3:16 |
| 2. | "जीतेंगे" | कुमार विश्वास | अर्को | आर्को प्रवो मुखर्जी | 3:52 |
| 3. | "जीतेंगे" (रीप्राइज़) | कुमार विश्वास | अर्को | अर्को,स्टेबिन बेन | 3:52 |
| 4. | "कीमती" | कौशल किशोर | विशाल मिश्रा | कौशल किशोर , विशाल मिश्रा | 2:46 |
| 5. | "नानक नाम जहाज़ है" | धार्मिक | गौरव चटर्जी | गौरव चटर्जी , जातिन्दर सिंह , हंशिका पारीक | 1:30 |
| कुल अवधि: | 15:16 | ||||
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ https://www.bollywoodhungama.com/movie/mission-raniganj/box-office/
- ↑ "Akshay Kumar-Parineeti Chopra Film On The Late Jaswant Singh Titled The Great Indian Rescue; Deets Inside". News18 (अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-05-12. अभिगमन तिथि: 2023-05-14.
- ↑ "Akshay Kumar To Play Real-Life Hero Jaswant Singh Gill, Who Rescued 65 Coal Miners, In A Biopic". Outlook India. अभिगमन तिथि: 12 August 2022.
- ↑ "Akshay Kumar's first look from the sets of 'Capsule Gill' leaked; leaves fans mighty impressed". The Times of India. 2022-07-08. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2023-05-18.
- 1 2 "Akshay Kumar starrer Mission Raniganj to release on October 6, 2023". Bollywood Hungama. 6 September 2023. अभिगमन तिथि: 6 September 2023.
- ↑ "Jaswant Singh Gill: A Brave Engineer Who Saved 64 Trapped Coal Miners By Risking His Own Life". IndiaTimes (Indian English भाषा में). 2022-07-12. अभिगमन तिथि: 2023-03-17.
- ↑ Hungama, Bollywood (2023-10-06). "Mission Raniganj Cast List | Mission Raniganj Movie Star Cast | Release Date | Movie Trailer | Review- Bollywood Hungama" (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-09-08.
- ↑ "Exclusive: Akshay Kumar's 3rd collaboration with Pooja Entertainment- first look LEAKED". ABP News Live (अंग्रेज़ी भाषा में). 8 July 2022. अभिगमन तिथि: 20 March 2023.
- ↑ "SCOOP: Akshay Kumar's next on the 1989 mining operation titled The Great Indian Rescue". Bollywood Hungama (अंग्रेज़ी भाषा में). 11 May 2023. अभिगमन तिथि: 21 May 2023.
- ↑ "Akshay Kumar's Capsule Gill gets a new title - Mission Raniganj". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि: 5 September 2023.
- ↑ "Akshay Kumar's Capsule Gill gets a new title - Mission Raniganj". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि: 5 September 2023.
- ↑ "Akshay Kumar's film title changed to 'Mission Raniganj: The Great Bharat Rescue' amid India-Bharat debate". India Today. अभिगमन तिथि: 6 September 2023.
- ↑ "BREAKING: Akshay Kumar's The Great Indian Rescue is now titled Mission Raniganj; Teaser to be out soon". PINKVILLA (अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-09-05. मूल से से 6 सितंबर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2023-09-08.
- ↑ "Capsule Gill: Akshay Kumar's first look as chief mining engineer Jaswant Singh Gill leaks; see here". News18. 8 July 2022. अभिगमन तिथि: 22 September 2022.
- ↑ "Kesari stars Akshay Kumar and Parineeti Chopra to reunite in Capsule Gill based on Raniganj Coalfield rescue mission". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि: 28 September 2022.
- ↑ "Dibyendu Bhattacharya joins Akshay Kumar starrer Capsule Gill". The New Indian Express. अभिगमन तिथि: 25 November 2022.
- ↑ "Akshay Kumar to kick off Capsule Gill in July; Parineeti Chopra and others join the star cast". Bollywood Hungama. 26 June 2022. अभिगमन तिथि: 15 July 2022.
- ↑ "Parineeti Chopra starts shooting with Akshay Kumar for Pooja Entertainment's next based on Jaswant Gill". Bollywood Hungama. 30 July 2022. अभिगमन तिथि: 31 July 2022.
- ↑ "Capsule Gill to be the biggest Indian production to ever take place in the UK; makers block 100 acres for shooting". Eastern Eye. 19 August 2023. अभिगमन तिथि: 20 October 2022.
- ↑ "Akshay Kumar and Parineeti Chopra groove to Punjabi beats in upcoming film The Great Indian Rescue; watch video". Bollywood Hungama. 19 August 2023. अभिगमन तिथि: 29 August 2023.
- ↑ "Mission Raniganj Motion Poster OUT: Akshay Kumar embarks on great Bharat rescue; teaser to drop on THIS date". Pinkvilla. मूल से से 7 सितंबर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 September 2023.
- ↑ "Mission Raniganj motion poster: Akshay Kumar to recreate Jaswant Singh Gill's heroic act of saving 65 trapped miners". Indian Express. अभिगमन तिथि: 6 September 2023.
- ↑ "Mission Raniganj teaser: Akshay Kumar is determined to save the lives of coal miners: see inside". Times of India. अभिगमन तिथि: 9 September 2023.
- ↑ "मिशन रानीगंज - मूल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक". जियोसावन. 27 सितम्बर 2023.