सामग्री पर जाएँ

सतिंदर सरताज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सतिंदर सरताज
2016 में पंजाब विश्वविद्यालय में सतिंदर सरताज
2016 में पंजाब विश्वविद्यालय में सतिंदर सरताज
पृष्ठभूमि सूचना
अन्य नामसतिंदर सरताज
जन्म
सतिंदर पाल सिंह

शैली
पेशा
  • गायक
  • कवि
  • अभिनेता
  • संगीतकार
  • डांसर
बाजास्वर, हारमोनियम, चिमटा, साज़-ए-सरताज (स्व-निर्मित वाद्य-यंत्र)
सक्रिय वर्ष2003–वर्तमान
वेबसाइटsatindersartaaj.com

सतिंदर सरताज का पूरा नाम सतिंदर पाल सिंह है। वे एक भारतीय गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि हैं। वे मुख्य रूप से पंजाबी गीतों और फिल्मों से संबंधित हैं।[1][2] उन्हें अपने गीत "साईं" से प्रसिद्धि मिली।[3] सरताज ने वर्ष 2017 में द ब्लैक प्रिंस (फिल्म) से महाराजा दलीप सिंह के रूप में अपनी फ़िल्म की शुरुआत की।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

सतिंदर पाल सिंह का जन्म भारत में होशियारपुर, पंजाब के बजरावार गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने गाँव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई की। तीसरी कक्षा से उन्होंने स्थानीय बाल सभाओं में अभिनय करना शुरू कर दिया था।

उच्च शिक्षा

[संपादित करें]

सरताज ने गवर्नमेंट कॉलेज, होशियारपुर से संगीत में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने सूफी संगीत गायन में एम.फिल. और बाद में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सूफ़ी गायन में पीएच.डी. की। पीएच.डी. करते हुए उन्होंने अपने संगीत की तरफ़ ध्यान दिया। उन्होंने छह साल तक पंजाब विश्वविद्यालय में संगीत पढ़ाया। सरताज ने फ़ारसी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा भी किया। उन्होंने कविता भी लिखीं और कॉलेज में ही अपना तखल्लुस (उपनाम), सरताज रख लिया।

सरताज ने 20 साल की उम्र में ही संगीत को अपना पेशा बना लिया था। आरंभ में वे एक किसान थे तथा एक कलाकार बनने में उनकी कोई रुचि नहीं थी। यूट्यूब पर सरताज का गाना सुनने के बाद वर्ष 2008 में उन्हें टोरंटो, ओन्टारियो में एक कार्यक्रम में पंजाबी-कनाडाई दर्शकों के सामने गाना गाने के लिए आमंत्रित किया गया था।[4]

9 फरवरी, 2017 को उन्हें ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के ब्लू हॉर्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल किया गया। वे अभियान के तहत लोंगो के बीच संगीत के माध्यम से मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता लाएंगे तथा समाज पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। संगीत के माध्यम से मानव तस्करी पर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं इसके विरूद्ध आवाज उठाने के लिए ‘म्यूजिक दू इंस्पायर’ नाम से एक एलबम 31 जनवरी, 2016 को ब्लू हार्ट द्वारा जारी किया गया था। यह एलबम आईट्यून्स अमेजन और गूगल प्ले पर आनलाइन उपलब्ध है। इस एलबम को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान, गायक सोनू निगम सहित विश्व भर के 60 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू हॉर्ट अभियान संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. शर्मा, एस डी (17 फरवरी 2006). "Sufiana Spell" [सूफियाना वर्तनी]. ट्रिब्यून जीवन शैली (अंग्रेज़ी भाषा में). चंडीगढ़. 5 जुलाई 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 फरवरी 2017.
  2. 30 अगस्त 2009 थाई इंडियन– Dr. Satinder Sartaj takes Sufism to music lovers across the world Archived 2017-08-21 at the वेबैक मशीन(हिन्दी:डॉ सतिंदर सरताज दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को सूफीवाद दिया है।
  3. छिबर, चारु (14 अगस्त 2010). "Stirring the soul with Sufi music" [सूफी संगीत के साथ आत्मा की आवज]. दि ट्रिब्यून (अंग्रेज़ी भाषा में). लुधियाना. 3 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 फरवरी 2017.
  4. "Exclusive SATINDER SARTAAJ Interview | In Conversation with Amin Dhillon (Ep. 10)" [एक्सक्लूसिव सतिंदर सरताज इंटरव्यू | इन कन्वरसेशन विद अनीन ढिल्लन (एपिसोड. 10)]. यूट्यूब. 27 नवम्बर 2019. अभिगमन तिथि: 18 जुलाई 2023.