मनु पाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मनु पाल
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम मनु कुमारी पाल
राष्ट्रीयता  भारत
जन्म कन्नौज , उत्तर प्रदेश , भारत
खेल
देश  भारत
खेल बाउल्स

मनु पाल एक महिला अंतर्राष्ट्रीय भारतीय लॉन गेंदबाज हैं।[1]

करियर[संपादित करें]

उन्होंने 2011 में भारत के 34वें राष्ट्रीय खेलों में लॉन बाल्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2019 में, उन्होंने मलेशियाई ओपन ट्रिपल्स में लॉन बाल्स खेल में स्वर्ण पदक जीता था।[2]उन्होंने मार्च 2019 में 7वीं राष्ट्रीय चैंपियन लॉन बाल्स प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीता था।[3]

उन्होंने फरवरी 2017 में रांची, झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय लॉन बॉल चैम्पियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीता था। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लिया था। मनु पाल ने रांची की टीम से खेलते हुए दिल्ली की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था।[4]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ की रहने वाली हैं। मनु ने एमए, बीएड और योग में डिप्लोमा किया हुआ है। उनके पिता, रामनारायण पाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से सेवानिवृत्त हैं और उनकी मां हरिप्यारी देवी गृहिणी हैं।[5]

पुरस्कार और मान्यता[संपादित करें]

मनु पाल को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2016 में उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[6] जनवरी 2021 में, उन्हें राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा राष्ट्रीय युवा आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिया गया।

इनको लोकसभा चुनाव में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग ने मनु पाल को ब्रांड एंबेसडर बनाया था।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Mishra, Ajay (31 March 2017). "'भारत के लिए मेडल जीतने का सपना'" (Hindi में). Gaon Connection.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. Abhishek (3 September 2019). "कन्नौज की इस बेटी ने भी पीवी सिंधु की तरह बढ़ाया मान, मलेशिया में मिली गोल्डन जीत" (Hindi में). Dainik Jagran.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. "अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल का हुआ जोरदार स्वागत" (Hindi में). Amar Ujala. 7 March 2019.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "मनु ने फिर किया जिले का नाम रोशन" (Hindi में). Amar Ujala. 12 February 2017.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. "हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: कन्नौज की मनु विदेशों में धाक जमाकर इत्रनगरी के युवाओं की रोल मॉडल बनीं" (Hindi में). Livehindustan. 19 January 2021.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "छिबरामऊ की मनु पाल को मिलेगा यश भारती" (Hindi में). Amar Ujala. 19 March 2016.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)