सामग्री पर जाएँ

मदरा मुंडा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महाराजा मदरा मुंडा
महाराजा
अंतिम मुण्डा शासक
शासनावधि-
उत्तरवर्तीफणि मुकुट राय
घरानामुण्डा राजवंश (मानकी मुंडा शासन व्यवस्था)
धर्मप्राकृत धर्म

महाराजा मदरा मुंडा छोटानागपुर में एक मुण्डा शासक था। वह सुतियाम्बेगढ़ के अंतिम पड़हा राजा था।[1] वह आदिवासियों के एक प्रभावशाली राजा था। मदरा मुंडा सुतिया नामक मुंडा के वंशज थे। बाद में मदरा मुंडा, सरगुजा और पातकुम के मानकी द्वारा फणि मुकुट राय को सुतियाम्बे का मानकी बनाया गया। जिसने सुतियाम्बे में नागवंशी राजवंश की स्थापना की।[2][3] कहा जाता है कि फणि मुकुट राय को मदरा मुंडा ने गोद लिया था।[4]

मुंडा राज्य स्थापित होने के बाद कितने राजा या महाराजा हुए इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं मिलता है। लेकिन मुंडा जनजाति के बीच रीसा मुंडा, सुतिया मुंडा और मदरा मुंडा का अलग पहचान है। वे इन्हें अपने पालक पुरखे के रूप में पूजते हैं। सुतियांबे पहाड़ पर तीन पत्थर भी हैं, जिन्हें मुंडा अपने इन तीन नेताओं के रूप में पूजते हैं। मुंडा समाज में यह काल सत्ता के हस्तांतरण का समय था। मदरा मुंडा को अंतिम मुंडा राजा माना जा सकता है, क्योंकि उनके बाद मुंडाओं के राजा फनिमुकुट राय हुए जिनसे नागवंशी साम्राज्य की शुरुआत हुई।[5]

सुतिया नामक मुंडा के नाम पर सुतियाम्बे का नाम रखा गया था, जो रांची से 10 किमी पर स्थित है। सुतिया मुंडा ने जाहेरखोंड (झारखण्ड) नामक स्थान पर मुण्डा राज की स्थापना की थी।[6]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Singh, Kumar Suresh (1983). Tribal Movements in India (अंग्रेज़ी भाषा में). Manohar.
  2. "महाराजा मदरा मुण्डा : गिरिधारी राम गाँझू गिरिराज द्वारा हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक - नाटक | Maharaja Madara Munda : by Giridhari Ram Ganjhu Giriraj Hindi PDF Book - Drama (Natak) - 44Books". 44books.com. अभिगमन तिथि: 2023-06-23.
  3. "प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी शासक थे महाराजा मदरा मुंडा: विक्सील". Hindustan (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-06-23.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  4. Mishra, S. N.; Prasad, L. M.; Sharma, Kushal (1982). TRIBAL VOTING BEHAVIOUR A Study of Bihar Tribes (अंग्रेज़ी भाषा में). Concept Publishing Company.
  5. "मुंडा से नागवंशियों के हाथों में सत्ता हस्तांतरण का कालखंड था राजा मदरा मुंडा का शासनकाल". प्रभात खबर. 8 January 2025. अभिगमन तिथि: 13 January 2025.
  6. Kiro, Santosh (2020-09-15). The Life and Times of Jaipal Singh Munda: Bestseller Book by Santosh Kiro: The Life and Times of Jaipal Singh Munda. Prabhat Prakashan. ISBN 978-93-5266-943-1.