मदन दिलावर
| मदन दिलावर | |
|---|---|
| 2024 में मदन दिलावर | |
कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार | |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 30 दिसंबर 2023 | |
| राज्यपाल | कलराज मिश्र |
| मुख्यमंत्री | भजन लाल शर्मा |
| विभाग | सूची
|
| पूर्वा धिकारी | बुलाकी दास कल्ला |
कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार | |
| पद बहाल 8 दिसंबर 2003 – 10 दिसंबर 2008 | |
| मुख्यमंत्री | वसुंधरा राजे |
| विभाग | सूची
|
राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार | |
| पद बहाल 11 दिसंबर 1993 – 30 नवम्बर 1998 | |
| मुख्यमंत्री | भैरो सिंह शेखावत |
| विभाग | सूची
|
राजस्थान विधान सभा के सदस्य | |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 2018 | |
| पूर्वा धिकारी | चंद्रकांता मेघवाल |
| चुनाव-क्षेत्र | रामगंज मण्डी विधानसभा |
राजस्थान विधान सभा के सदस्य | |
| पद बहाल 1990–2008 | |
| चुनाव-क्षेत्र | बारां-अटरू विधानसभा |
महासचिव, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान | |
| पद बहाल 2020–2022 | |
| राष्ट्रपति | सतीश पूनिया |
| जन्म | 11 मई 1959 अरादाना, अटरू, बारां जिला, राजस्थान |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| जीवन संगी | सूरज दिलावर[1] |
| बच्चे | 3 |
| पेशा | कृषि |
मदन दिलावर (जन्म 11 मई 1959) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान में राजस्थान सरकार में स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं और रामगंज मण्डी (कोटा )विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं।[2][3]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]मदन दिलावर का जन्म बारां जिले के अटरू तहसील के अरादाना गाँव में हुआ था। उन्होंने 1990 में राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।[4]
राजनीतिक करियर
[संपादित करें]मदन दिलावर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में अटरू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से की थी, जहाँ उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रामचरण को हराकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद वह 1993, 1998 और 2003 में इसी सीट से पुनः निर्वाचित हुए। उन्होंने इस दौरान भैरो सिंह शेखावत के नेतृत्व में राज्य मंत्री और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।
2008 से 2018 के बीच विधानसभा में नहीं रहे, लेकिन 2018 में रामगंज मण्डी से वापसी करते हुए विधायक बने। उन्होंने 2018 में कांग्रेस के रामगोपाल को और 2023 में कांग्रेस के महेन्द्र राजौरिया को पराजित किया।[5]
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]स्रोत
[संपादित करें]- ↑ "भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है संपत्ति..." पत्रिका. 15 नवम्बर 2018.
- ↑ "राजस्थान कैबिनेट: भजनलाल मंत्रिमंडल में छह बार के विधायक मदन दिलावर शामिल, तीसरी बार बने मंत्री". ABP लाइव. 31 दिसम्बर 2023. अभिगमन तिथि: 13 मई 2025.
- ↑ "मदन दिलावर ने ली मंत्री पद की शपथ: रामगंज मंडी को 20 साल बाद मिला प्रतिनिधित्व". दैनिक भास्कर. 30 दिसम्बर 2023. अभिगमन तिथि: 13 मई 2025.
- ↑ "जानिए, दो दशक से क्यों जमीन पर सोते हैं भाजपा नेता मदन दिलावर". दैनिक जागरण.
- ↑ "Ramganj Mandi Assembly Election Results 2023 Highlights: BJP's Madan Dilawar with 103504 defeats INC's Mahendra Rajoriya". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-12-09.