भारत में हॉकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत में हॉकी
चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच
देशभारत
प्रबंधक निकायहॉकी इंडिया
राष्ट्रीय टीमभारतीय हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम
राष्ट्रीय प्रतियोगिताऐं
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताऐं


भारत में हॉकी, मैदानी हॉकी में भारत की ओर से दो टीमों भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम और भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम को सन्दर्भित करता है।

जून 2018 में, भारतीय राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर मैदानी हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित करने के लिए आग्रह किया।[1] ओडिशा राज्य सरकार ने फरवरी 2018 से अगले पांच साल तक भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम को समर्थन करने का फैसला किया गया है। [2]

प्रबंधन[संपादित करें]

नई समिति (आईओए)[संपादित करें]

भारतीय ओलंपिक संघ ने एक नये पांच सदस्य राष्ट्रीय चयन समिति नियुक्त किया है। यह पैनल भारत के लिए मैदानी हॉकी का प्रबंध करने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के साथ संयोजन में काम करेंगे। पैनल की अध्यक्षता असलम शेर खान, एक पूर्व सांसद और पूर्व हॉकी कप्तान करेगें इसके अलावा इसमें अशोक कुमार, अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल और धनराज पिल्ले शामिल है। असलम शेर खान अब अजीत पाल सिंह द्वारा प्रतिस्थापित किये गये है, जोकि राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष भी है। असलम शेर खान इस निर्णय से बेहद नाराज हुए थे, हालांकि वे अब भी एक चयनकर्ता के रूप में बने हुए है।[3][4]

30 अप्रैल 2008 में, इण्डिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में खान ने बाताया की, 2007 में राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम, पर बनी फिल्म चक दे! इंडिया, से वे काफी प्रभावित थे और भविष्य की रणनीति बनाते हुए वे भारतीय हॉकी के भीतर भी 'चक दे' प्रभाव लाना चाहते है।[5]

भारतीय पुरुषों की टीम में चैम्पियंस ट्रॉफी[संपादित करें]

भारतीय पुरुष हॉकी टीम कभी भी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2018 का संस्करण, चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम संस्करण होगा।

दूसरे स्थान पर- (2016, 2018)
तीसरे स्थान पर - (1982)
चौथे स्थान  - (1983, 1996 ", 2002, 2003, 2004, 2012, 2014")

"= मेजबान देश

ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम [संपादित करें]

वर्ष रैंक स्थल
1928 स्वर्ण पदक एम्स्टर्डम ओलंपिक
1932 स्वर्ण पदक लॉस एंजिल्स ओलंपिक
1936 स्वर्ण पदक बर्लिन ओलंपिक
1948 स्वर्ण पदक लंदन ओलंपिक
1952 स्वर्ण पदक हेलसिंकी ओलंपिक
1956 स्वर्ण पदक मेलबोर्न ओलंपिक
1960 रजत पदक रोम ओलंपिक
1964 स्वर्ण पदक टोक्यो ओलंपिक
1968 कांस्य पदक मेक्सिको सिटी ओलंपिक
1972 कांस्य पदक म्यूनिख ओलंपिक
1976 7वां स्थान मॉन्ट्रियल ओलंपिक
1980 स्वर्ण पदक मॉस्को ओलंपिक
1984 5वां स्थान लॉस एंजिल्स ओलंपिक
1988 6वां स्थान सियोल ओलंपिक
1992 7वां स्थान बार्सिलोना ओलंपिक
1996 8वां स्थान अटलांटा ओलंपिक
2000 7वां स्थान सिडनी ओलंपिक
2004 7वां स्थान एथेंस ओलंपिक
2008 योग्य नहीं बीजिंग ओलंपिक
2012 12वां स्थान लंदन ओलंपिक
2016 8वां स्थान रियो ओलंपिक
2020 टोक्यो ओलंपिक

विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम[संपादित करें]

वर्ष रैंक स्थल
1971 3 जगह बार्सिलोना, स्पेन
1973 उपविजेता आम्सटलवेन, नीदरलैण्ड
1975 विजेता कुआला लंपुर, मलेशिया
1978 6वां स्थान ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना
1982 5वां स्थान बंबई, भारत
1986 12वां स्थान लंदन, इंग्लैंड
1990 10वां स्थान लाहौर, पाकिस्तान
1994 5वां स्थान सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
1998 9वां स्थान उट्रेच, नीदरलैंड
2002 10वां स्थान कुआला लंपुर, मलेशिया
2006 11वां स्थान मॉन्चेंग्लैडबाक, जर्मनी
2010 8वां स्थान नई दिल्ली, भारत
2014 9वां स्थान हेग, नीदरलैंड
2018 योग्य भुवनेश्वर, भारत

राष्ट्रीय टीमें[संपादित करें]

राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम[संपादित करें]

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम, भारत की राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम है। यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर-यूरोपीय टीम के रूप में शामिल थी। 1928 में, टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। 1928 से 1956 की अवधि, भारतीय हॉकी टीम के लिए स्वर्णकाल था। भारतीय पुरूष टीम ने ओलंपिक में लगातार छह स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। भारतीय टीम ओलंपिक में कुल आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीता चुका है।[6]

राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम[संपादित करें]

भारतीय महिला हॉकी टीम, भारत के लिए हॉकी में राष्ट्रीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करती है। टीम के वर्तमान कोच कनाडा के मैथियास आहरेंस और कप्तान हरियाणा की हाल्फ़बेक रितु रानी है, और उनकी वर्तमान एफआईएच विश्व रैंकिंग 13 है। कप्तान सूरज लता देवी के नेतृत्व में टीम ने लगातार तीन साल तक स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिसमें 2002 राष्ट्रमंडल खेल (घटना से प्रेरित होकर, 2007 में शाहरुख़ ख़ान की फिल्म चक दे! इंडिया आई थी), 2003 एफ्रो-एशियाई खेल, और 2004 हॉकी एशिया कप शामिल था। 2004 हॉकी एशिया कप जीतने के बाद उन्हें "जस्सी (जसजीत) जैसी कोई नहीं" या "गोल्डन गर्ल्स ऑफ हॉकी" जैसे उपनाम मिले।[7]

राज्य टीमें और प्रतियोगिताऐं[संपादित करें]

ओडिशा[संपादित करें]

राउरकेला, ओडिशा में बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रीय प्रतियोगिताऐं[संपादित करें]

  1. अखिल भारत एमसीसी मुरूगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट, चेन्नैई [तमिलनाडू]
  2. ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, चंडीगढ़ [पंजाब]
  3. इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट, जालंधर [पंजाब]
  4. अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी हॉकी टूर्नामेंट, दिल्ली
  5. अखिल भारतीय आगा खान हॉकी टूर्नामेंट, मुंबई [महाराष्ट्र]
  6. अखिल भारतीय बॉम्बे गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट, मुंबई [महाराष्ट्र]
  7. अखिल भारतीय ओबैदुल्लाह खान गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट, भोपाल [म. प्र.]
  8. अखिल भारतीय में जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट, दिल्ली
  9. अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट, दिल्ली
  10. अखिल भारतीय संजय हॉकी टूर्नामेंट, दिल्ली
  11. अखिल भारतीय के डी सिंह बाबू मेमोरियल आमंत्रण प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट, लखनऊ [उ. प्र.]
  12. अखिल भारतीय रमेश चन्द्र मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, जालंधर [पंजाब]
  13. अखिल भारतीय उदारवादी हॉकी टूर्नामेंट, नाभा
  14. अखिल भारतीय श्री शादीलाल राजेन्द्र लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट, शामली [उ.प्र.]
  15. अखिल भारतीय इंदिरा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट, जम्मू [जम्मू और कश्मीर]
  16. अखिल भारतीय बेटन कप हॉकी टूर्नामेंट, कोलकाता [प.ब.]
  17. अखिल भारतीय जी.पी. कुप्पुस्वामी नायडू हॉकी टूर्नामेंट, कोविलपट्टी [तना.]
  18. सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट
  19. जूनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट
  20. सब जूनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट
  21. अमरजीत सिंह बोला मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट चकदाणा, नवनशहर, पंजाब
  22. बुंदेलखंड अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट, चरखारी महोबा (उ.प्र.)
  23. गणतंत्र अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट, कटनी, मध्य प्रदेश
  24. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, दमोह, (म.प्र.)
  25. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, इंदौर, (म.प्र.)
  26. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, इंदौर, (म.प्र.)
  27. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, उज्जैन, (म.प्र.)
  28. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, टीकमगढ़, (म.प्र.)
  29. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, रतलाम, (म.प्र.)
  30. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, खरगोन, (म.प्र.)
  31. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, होशंगाबाद, (म.प्र.)
  32. ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, बालाघाट, (म.प्र.)
  33. भगत सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट, ग्वालियर, (म.प्र.)
  34. कोडवा हॉकी फेस्टिवल
  35. डॉ बी आर अम्बेडकर ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-16), नागपुर
  36. महन्त राजा सरवेश्वर दास मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट, रायपुर, (छग.)

प्रीमियर हॉकी लीग[संपादित करें]

भारतीय हॉकी फेडरेशन 2005 से प्रीमियर हॉकी लीग (पीएचएल), एक घरेलू मैदानी हॉकी टूर्नामेंट भी आयोजित करता है, जिसका प्रसारण खेल समाचार चैनल ईएसपीएन इंडिया में किया जाता है। इस टूर्नामेंट की शुरूआत खेल को पुनर्जीवित करने और उसमें पुन: रुचि लाने के लिये किया गया है, जोकि हाल के दिनों में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण खो गया है। अब इसे विश्व सीरीज़ हॉकी द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।

चित्र:Orissa steelers.jpg
उड़ीसा स्टीलर्स 2007 में पीएचएल जीतने के बाद।

विश्व सीरीज हॉकी[संपादित करें]

विश्व सीरीज हॉकी, भारत में प्रस्तावित एक घरेलू हॉकी लीग है। हालांकि इसे विश्व सीरीज नाम दिया गया है, लेकिन इस श्रृंखला में किसी भी राष्ट्रीय टीमों के बीच प्रतियोगिता नहीं होगी। इस टूर्नामेंट आठ भारतीय शहरों के क्लब, पहले सत्र 2011-12 में भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ दुनिया भर के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसलिए इसका नाम विश्व सीरीज हॉकी दिया गया है। यह टूर्नामेंट प्रीमियर हॉकी लीग की जगह लेने वाला टूर्नामेंट होगा।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Notify hockey as national game: Odisha CM Naveen Patnaik requests Narendra Modi". Deccan Chronicle. मूल से 20 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 June 2018.
  2. "Odisha to sponsor Indian hockey teams for next five years". The Times of India. मूल से 24 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2018.
  3. "United we'll stand: Aslam Sher Khan". Sify sports (www.sify.com). 2008-04-29. मूल से 13 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 September 2011.
  4. sports.in.msn.com Archived 11 अगस्त 2009 at the वेबैक मशीन
  5. "I want to establish a club culture in Indian hockey: Aslam Sher Khan". India Today. 30 April 2008. मूल से 19 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-04-30.
  6. "History of field hockey, accessdate: 28 October 2013". मूल से 24 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 नवंबर 2018.
  7. Pandey, Vineeta (15 February 2004). "Indian sportswomen: Still the second sex". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (timesofindia.indiatimes.com). मूल से 20 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 September 2011.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]