बृंदावनम (2010 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बृंदावनम
निर्देशक वामशी पेडिपल्ली (फ़िल्म निर्देशक)
पटकथा

वामशी पेडिपल्ली

Dialogues by
कहानी वामशी पेडिपल्ली
निर्माता दिल राजू
शिरीष
लक्ष्मण
अभिनेता जूनियर एनटीआर
काजल अग्रवाल
सामन्था अक्किनेनी
छायाकार छोटा के. नायडू
संपादक मार्तंड के वेंकटेश
संगीतकार एस थमन
निर्माण
कंपनी
वितरक श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 14 अक्टूबर 2010 (2010-10-14)
लम्बाई
170 मिनट
देश भारत
भाषा तेलुगू
कुल कारोबार ₹35 करोड़ डिस्ट्रीव्यूशन शेयर[1]

बृंदावनम 2010 की भारतीय तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जिसे वामशी पेडिपल्ली (फ़िल्म निर्देशक) ने लिखा और निर्देशित किया है। फ़िल्म में जूनियर एनटीआर, काजल अग्रवाल और सामन्था अक्किनेनी हैं, जबकि प्रकाश राज और श्रीहरि ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। फ़िल्म का निर्माण दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा किया गया है। एस. थमन ने संगीत तैयार किया है। यह फ़िल्म 14 अक्टूबर 2010 को रिलीज़ हुई थी जिसे आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसनें एक बड़ी व्यावसायिक सफलता अर्जित की थी।[2][3] फिल्म को ओड़िया भाषा में लव मास्टर, कन्नड़ भाषा में बृंदावन, भारतीय बंगाली भाषा में खोका 420, बांग्लादेशी बंगाली भाषा में बुक फटे तो मुख फोटेयना, मराठी भाषा में वृंदावन, भोजपुरी भाषा में हम हैं जोड़ी नंबर 1 के रूप में रीमेक किया गया है।

कथानक[संपादित करें]

कृष्णा उर्फ कृष (जूनियर एनटीआर) सुरेंद्र (मुकेश ऋषि) का बेटा है, जो हैदराबाद में करोड़पति है। वह इंदु (सामन्था अक्किनेनी) से प्रेम करता है, जिसकी एक दोस्त भूमि (काजल अग्रवाल) है। भूमि के पिता, भानु प्रसाद (प्रकाश राज), उसकी शादी उसके चचेरे भाई (अजय) से करवाना चाहते हैं, जो एक उपद्रवी इंसान है, जिसे भूमि बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। स्वाभाविक रूप से शादी को टालने के लिए, उसके दादा दुर्गा प्रसाद (कोटा श्रीनिवास राव) परिवार से झूठ बोलते हैं कि उसे (भूमि को) पहले से ही शहर के एक लड़के से प्यार हो गया है, लेकिन भानु प्रसाद भूमि से अपने प्रेमी को अपने साथ घर लाने के लिए कहते हैं। इंदु कृष को भूमि के प्रेमी के रूप में उसके घर भेजती है ताकि उसकी(भूमि) शादी होने से बचाया जा सके।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "2 वर्ष की शीर्ष दस तेलुगू फिल्में". सिफी. मूल से 15 जून 2022 को पुरालेखित.
  2. "टीम वर्क के कारण बृंदावनम को मिली सफलता: एनटीआर". सिफी. मूल से 14 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2010.
  3. "एनटीआर जूनियर ने बाक्स ऑफिस शो चुरा लिया". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 24 अक्टूबर 2010. मूल से 23 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अक्टूबर 2010.