बायबायिन लिपि

| बायबायिन बादलित | |
|---|---|
| प्रकार | |
काल | c. 13th century—18th century[1][2] |
| दिशा | बाएँ-से-दाएँ |
| भाषाएँ | बिकोल भाषाएँ, इलोकानो, पांगसिनान, तगलोग, विसाया, अन्य फ़िलिपीनी भाषाएँ |
| संबंधित लिपि(याँ) | |
जनक प्रणालियाँ | |
बहन प्रणालियाँ | आधुनिक सम्बन्धित लिपियाँ:
Batak Javanese Lontara Sundanese Rencong Rejang |
| ISO 15924 | |
| ISO 15924 | Tglg (), Tagalog (Baybayin, Alibata) |
| यूनिकोड | |
यूनिकोड नाम | Tagalog |
यूनिकोड रेंज | U+1700–U+171F |
बायबायिन (Baybayin), जो विसाया भाषाओं में बदलित (Badlit) कहलाती है, ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न एक लिपि है जो फीलीपीन्ज़ में प्राचीन काल से प्रचलित थी। स्पेनियों द्वारा फिलीपीन्ज़ के उपनिवेशीकरण के बाद भी १९वीं शताब्दी के अन्तिम भाग तक इसका प्रयोग जारी रहा। इस लिपि के बारे में प्रथम उल्लेख १६वीं शताब्दी में मिलता है।[3]
आज भी कुछ फ़िलिपीनी समुदायों की भाषाएँ ब्राह्मी लिपियों पर आधारित हैं, मसलन: मिन्दोरो पर रहने वाले मांगयाई लोगों की बुहिद (Buhid) और हानुनोओ (Hanuno'o) लिपियाँ; लूज़ोन द्वीप पर पाम्पांगा, तरलाक, बातान व नुएवा एसिहा प्रान्तों में कापाम्पांगान भाषा लिखने के लिये प्रयोग होने वाली कुलितान लिपि; मध्य और उत्तरी पलावन में तगबानवा भाषाओं को लिखने के लिए प्रयोग होने वाली तगबानवा लिपि।[4][5]
अपनी प्राचीन धरोहर को सुरक्षित करने के लिए फ़िलिपीनी संसद (जो कांग्रेस कहलाती है) के दोनों कक्षों में विधेयक प्रस्तुत करे गए हैं जो बायबायिन को फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्र्रीय लिपि घोषित करने का प्रयास हैं। १७वीं फ़िलिपीनी कांग्रेस में सन् २०१६ में सेनेट विधेयक ४३३ प्रस्तावित करा गया जो हर व्यापारिक व सरकारी चिन्ह के नीचे बायबायिन लिपि में अनुवाद अनिवार्य करने की बात करता है और हर प्राथमिक व उच्च विद्यालय में बायबायिक सिखाने का भी आदेश देता है।[6][7][8]
चित्रदीर्घा
[संपादित करें]- बायाबायिन अक्षर
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Tagalog (Baybayin, Alibata)". SIL International. मूल से से 3 जुलाई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: October 10, 2014.
- ↑ "Tagalog". मूल से से 16 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: October 10, 2014.
- ↑ Morrow, Paul. "Baybayin, the Ancient Philippine script". MTS. मूल से से 8 अगस्त 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: September 4, 2008..
- ↑ Halili, Mc (2004). Philippine history. Rex. p. 47. ISBN 978-971-23-3934-9. 27 फ़रवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 नवंबर 2016.
- ↑ Duka, C (2008). Struggle for Freedom' 2008 Ed. Rex. pp. 32–33. ISBN 978-971-23-5045-0. 26 फ़रवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 नवंबर 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 13 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 नवंबर 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 17 सितंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 नवंबर 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 17 सितंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 नवंबर 2016.