फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट
फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट Franklin Delano Roosevelt | |
---|---|
![]() | |
औपचारिक चित्र, 1944 | |
पद बहाल 4 मार्च 1933 – 12 अप्रैल 1945 | |
उप राष्ट्रपति |
|
पूर्वा धिकारी | हर्बर्ट क्लार्क हूवर |
उत्तरा धिकारी | हैरी एस ट्रूमैन |
पद बहाल 1 जनवरी 1929 – 31 दिसंबर 1932 | |
पूर्वा धिकारी | ऐल स्मिथ |
उत्तरा धिकारी | हर्बर्ट हेनरी लेमैन |
पद बहाल 17 मार्च 1913 – 26 अगस्त 1920 | |
राष्ट्रपति | वुडरो विल्सन |
पूर्वा धिकारी | Beekman Winthrop |
उत्तरा धिकारी | Gordon Woodbury |
पद बहाल 1 जनवरी 1911 – 17 मार्च 1913 | |
पूर्वा धिकारी | John F. Schlosser |
उत्तरा धिकारी | James E. Towner |
जन्म | 30 जनवरी 1882 हाइड पार्क, न्यूयॉर्क, अमेरिका |
मृत्यु | अप्रैल 12, 1945 वार्म स्प्रिंग्स, जॉर्जिया, U.S. | (उम्र 63 वर्ष)
समाधि स्थल | Springwood Estate |
राजनीतिक दल | डेमोक्रैटिक |
जीवन संगी | एलिनोर रूज़वेल्ट (वि॰ 1905) |
बच्चे | 6, including Anna, James, Elliott, Franklin Jr., John |
हस्ताक्षर | ![]() |
फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट (30 जनवरी 1882 - 12 अप्रैल 1945) अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति थे। वे द्वितीय विश्वयुद्ध और वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से थे। राष्ट्रपति पद के लिए वे चार बार चुने गए और 1933 से 1945 तक इस पर बने रहे। वे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो बार से ज्यादा इस पद की शोभा बढ़ाई।
1930 के दशक में वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान, उन्होंने रोजगार बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आर्थिक सुधार के लिए कई बैंकों और एजेंसियों से समझोता किया। इनमें वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिशट्रेशन (पीपीए), नेशनल रिकवरी एडमिनिस्ट्रेशन (एनआरए) और एग्रीकल्चरल एडजस्टमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (एएए) शामिल हैं। हालांकि द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने तक अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी, लेकिन उन्होंने फेडेरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफडीआईसी), टेनिज वेली ऑथरिटी (टीवीए) और यूएस सेक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत की। उनके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सोशल सेक्युरिटी सिस्टम और नेशनल लेबर रिलेशन बोर्ड की स्थापना शामिल है।
जब अंग्रेजों ने धूरी राष्ट्रों के साथ युद्ध छेड़ दी, तो रुजावेल्ट ने विन्सटन चर्चिल को मदद का हाथ बढ़ाया और दिसंबर 1941 में औपचारिक रूप से अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हो गया। उसी दौरान उन्होंने मूल्यों पर रोक लगाई और लोगों को नियंत्रित दर जरूरी चीजें मुहैया करवाई। जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर हमले और नाजियों तथा फ़ासीवादी जर्मनों द्वारा अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़े जाने के बाद रूजवेल्ट ने जापानी अमेरिकियों, जर्मन अमेरिकियों और इतालवी अमेरिकियों के लिए अंतिम संस्कार की व्यवस्था लागू की, जो युद्ध में मारे गए।
ये डेमोक्रैट पार्टी से थे।