फैंटम (2015 फिल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फैंटम
निर्देशक कबीर खान
लेखक कबीर खान
मोहम्मद सालिक
कहानी Kabir khan ,parveez shaikh
निर्माता साजिद नाडियाडवाला
अभिनेता कैटरीना कैफ़
सैफ़ अली खान
छायाकार असीम मिश्रा
संपादक आरिफ़ शेख
संगीतकार संगीत:
प्रीतम
पार्शव संगीत:
जुलियस पैकियम
निर्माण
कंपनी
साजिद नाडियाडवाला
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 28 अगस्त 2015 (2015-08-28)
लम्बाई
2h 16m
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत ₹72 करोड़[1]
कुल कारोबार 84 Cr INR

फैंटम'आतंकवाद निरोधी फ़िल्म है जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। इसकी मुख्य भूमिका में सैफ अली खानकैटरीना कैफ़ हैं। फ़िल्म 26/11 के मुंबई हमलों के बाद के घटनाक्रम और वैश्विक आतंकवाद के बारे में है। फ़िल्म की पटकथा मशहूर लेखक हुसैन ज़ैदी के साथ मिलकर लिखी गई है, और उनकी नवनिर्मित पुस्तक मुम्बई अवेंज़र्स पर आधारित है।[2][3]फ़िल्म को 28 अगस्त 2015 को रिलिज किया गया था।[4]

पात्र[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

कबीर खान और मशहूर अपराध कथा लेखक हुसैन ज़ैदी ने एक साथ मिलकर कबीर की एक अनाम फ़िल्म के लिये पटकथा लेखन का काम शुरू किया जो 26/11 के मुंबई हमलों के बाद के घटनाक्रम और वैश्विक आतंकवाद पर आधारित होनी थी।[5]फ़िल्म की पटकथा हुसैन की किताब मुम्बई अवेंज़र्स जो कि तब बाज़ार में नहीं आई थी पर आधारित है। सैफ़ अली खान और कैटरीना कैफ़ को जासूसों के रूप में मुख्य किरदारों में लिया गया है। फ़िल्म का नाम पहले डैनियल खान रखा गया था लेकिन बाद में फैंटम रख दिया गया।[6] मिड डे की एक खबर के अनुसार सैफ़ और कैट्रीना ने इस फ़िल्म के लिये कुर्दिश भाषा और अरबी भाषा सीखी है।[7][8]

फिल्मांकन[संपादित करें]

कहानी का फ़िल्मांकन अक्टूबर 2013 में बेरूत, लेबनान में शुरू हुआ। लगभग 10% दृश्य लेबनान में फिल्माए गये। लेबनान के बेरूत नगर क्षेत्र, सीरिया के खंडाक अल-ग्मीक और क्फ़ार्देबियन की पहाड़ियों में इसका फ़िल्मांकन हुआ। [9] फ़िल्मांकन के लिये एक सीरियाई शरणार्थी शिविर की आवश्यकता थी जिसमें लगभग 400 स्थानीय नागरिकों ने विद्रोहियों का काम किया। फ़िल्म का यह सेट दिखने में इतना वास्तविक लग रहा था कि बहुत से स्थानीय लोगों ने इसे असली विद्रोहियों का असली शिविर समझ लिया था और शिकायत के फलस्वरूप लेबनान की सेना ने विमानों के ज़रिये शिविर के चक्कर लगाने शुरू कर दिये। हालांकि पहले ही दिन यह गलतफ़हमी दूर हो गई।[10]कुछ ही समय पहले देश में हुए राजनीतिक उठापटक की वजह से निर्माताओं व कार्यकर्ताओं को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई थी। [11] फ़िल्मांकन के कुछ ही दिन शुरू हुए थे कि दो स्थानीय कलाकार सेट पर एक कार दुर्घटना में घायल हो गये।[12] फ़िल्मांकन के लिये तुर्की को भी चुना गया था।[7]जनवरी, 2014 में फ़िल्मांकन जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग और मलेरकोटला में भी किया गया। [13][14][15] अगस्त 2014 में फ़िल्माकन लंदन इंग्लैंड और कनाडा के वैंकूवर में किया गया।[16] सितम्बर 2014 में फ़िल्मांकन का आखिरी हिस्सा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और गोरेगाँव के फ़िल्मिस्तान में पूरा हुआ।[17][18] कैटरीना कैफ़ और सैफ अली खान ने अधिकतर एक्शन दृश्य स्वंय किये हैं और इन दृश्यों में इनके हमशक्लों का इस्तेमाल नहीं हुआ है।[19]

संगीत[संपादित करें]

फ़िल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य तथा कौसर मुनीर ने लिखे हैं।।[20] जबकि टी-सीरीज़ के पास संगीत अभिकेखन का अधिकार है।[21]

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."अफ़ग़ान जलेबी (या बाबा)"अमिताभ भट्टाचार्यसैय्यद असरार शाह३:४३
2."सांवरे"अमिताभ भट्टाचार्यअरिजीत सिंह५:२१
3."नचदा"कौसर मुनीरशाहिद माल्या५:२३
4."अफ़ग़ान जलेबी (फ़िल्म संस्करण)"अमिताभ भट्टाचार्यअख्तर चनल ज़ाहरी३:४४
5."अफ़ग़ान जलेबी (डुम्बक संस्करण)"अमिताभ भट्टाचार्यअख्तर चनल३:५०
6."या बाबा (फितना फरेबी)"अमिताभ भट्टाचार्यनकाश अज़ीज़३:४४
कुल अवधि:२५:५२

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. | फैंटम Archived 2015-04-09 at the वेबैक मशीन. बॉलीवुडहंगामा.कॉम। अभिगमन तिथि: 29 मई 2015.
  2. "Kabir Khan to cast Saif Ali Khan in post 2611-counter-terror-film". सीएनएन-आईबीएन. 2013-12-08. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-04-09.
  3. "Amitabh Bacchchan saved my life when I was kidnapped in Iraq- S. Hussain Zaidi". हिंदुस्तान टाइम्स. 2015-04-22. मूल से 30 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-29.
  4. "Katrina-Saif starrer Phantom to release on 28 August". फ़र्स्ट पोस्ट. 2015-01-13. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-05-29.
  5. "Saif Ali Khan in post 26/11 counter terror film". एनडीटीवी. 2013-08-12. मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.
  6. "Saif-Katrina starrer titled Daniyal Khan?". बॉलीवुड हंगामा. 10 October 2013. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 October 2013.
  7. "Saif Ali Khan to learn Kurdish for Kabir Khan's new film". मिड डे. 25 अप्रैल 2013. मूल से 31 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.
  8. "Here's why Katrina Kaif is working on her Arabic for Phantom". डेली.भास्कर.कॉम. 2014-02-10. मूल से 17 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-04-09.
  9. Tuesday, Nov 05, 2013 (2013-11-05). "Bollywood hits Beirut" [बॉलीवुड पहुँचा बेरूत]. नाउ.ब्लॉग. मूल से 14 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  10. Saturday, Nov 23, 2013 (2013-11-23). "When Beirut army thought Katrina/Saif's Phantom shoot was real". इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 28 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  11. पिताले, सोनाली जे. (19 अक्टूबर 2013). "Kabir Khan's next starring Saif, Katrina to be shot in war-torn Lebanon". मिड डे. मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.
  12. "Accident on sets of Kabir Khan's next". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.
  13. "Saif goes from Beirut to Gulmarg". मूल से 17 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 फ़रवरी 2014.
  14. "आउटलुक फोटोगैलरी". Photogallery.outlookindia.com. मूल से 4 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-04-09.
  15. Wednesday, Apr 09, 2014 (2014-03-17). "Spotted: Saif and Katrina shooting in Punjab". डेक्कन क्रॉनिकल. मूल से 17 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-04-09.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  16. Friday, Aug 01, 2014 (2014-08-01). "Exclusive photos from the London set of Phantom". मिसमालिनी. मूल से 30 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  17. Wednesday, Sep 17, 2014 (2014-09-17). "Phantom's in the dock". एनडीटीवी. मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  18. Monday, Sep 15, 2014 (2014-09-15). "Katrina Kaif shoots for Phantom". टाईम्स ऑफ इंडिया. मूल से 20 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  19. Wednesday, Sep 17, 2014 (2015-01-13). "Phantom Release date" [फैंटम के रिलीज़ की तारीख]. बिज़िनेस ऑफ सिनेमा. मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-12.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  20. "Composer Pritam to resume work from November". सीएनएन-आईबीएन. 9 अक्टूबर 2014. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 जून 2015.
  21. "T-Series has acquired the music rights of Phantom". बॉलीबुड ट्रेड. 26 सितम्बर 2014. मूल से 26 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 जून 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]