प्रवेशद्वार:महाराष्ट्र/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में सी की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत की आर्थिक राजधानी के रुप में भी जानी जाती है।

महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २००१ में ९६,७५२,२४७ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६०को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। मराठी जादा बोली जाती है|पुणे और नागपुर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं।

ऐसा माना जाता है कि सन १००० ईसापूर्व से पहले महाराष्ट्र में खेती होती थी लेकिन उस समय मौसम में अचानक परिवर्तन आया और कृषि रुक गई थी । सन् ५०० इसापूर्व के आसपास बम्बई (प्राचीन नाम शुर्पारक, सोपर) एक महत्वपूर्ण पत्तन बनकर उभरा था । यह सोपर ओल्ड टेस्टामेंट का ओफिर था या नहीं इस पर विद्वानों में विवाद है । प्राचीन १६ महाजनपदमहाजनपदों में अश्मक या अस्सक का स्थान आधुनिक अहमदनगर के आसपास है । सम्राट अशोक के शिलालेख भी मुम्बई के निकट पाए गए हैं । [पूरा पढ़ें]