प्रवेशद्वार:दिल्ली/चयनित लेख/पुरालेख 1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

दिल्ली के किले को लाल - किला भी कहते हैं, क्योंकि यह लाल रंग का है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली से लगी पुरानी दिल्ली शहर में स्थित है। यह युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में चयनित है। लाल किला एवं शाहजहाँनअबाद का शहर, मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा 1639 A.D. में बनवाया गया था। लालकिले का अभिन्यास फिर से किया गया था, जिससे इसे सलीमगढ़ किले के संग एकी कृत किया जा सके। यह किला एवं महल शाहजहाँनाबाद की मध्यकालीन नगरी का महत्वपूर्ण केन्द्र-बिन्दु रहा है। ब्रिटिश काल में यह किला मुख्यतः छावनी रूप में प्रयोग किया गया था। बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी इसके कई महत्वपूर्ण भाग सेना के नियंत्रण में 2003 तक रहे।यह किला भी ताजमहल की भांति ही यमुना नदी के तीर पर स्थित है। वही नदी का जल इस किले को घेरे खाई को भरती थी।

लाल किला दिल्ली शहर का सर्वाधिक प्रख्यात पर्यटन स्थल है, जो लाखॉ पर्यटकों को प्रतिवर्ष आकर्षित करता है। यह किला वह स्थल भी है, जहाँ से भारत के प्रधान मंत्री स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देश की जनता को सम्बोधित करते हैं। यह दिल्ली का सबसे बडा़ स्मारक भी है। [पूरा पढ़ें]