पैसा
दिखावट
पैसा अनेक देशों में एक मौद्रिक इकाई है। भारत, पाकिस्तान और नेपाल में एक पैसा एक रुपये का 1⁄100 होता है। बांग्लादेश में एक पैसा एक टका का 1⁄100 होता है। ओमान में एक बैसा एक रियाल का 1⁄1000 होता है।
इतिहास
[संपादित करें]सोलंकी सिक्कों को प्रायः "गधिया पैसे" कहे जाते थें।[1] 1950 दशक से पहले, भारत और पाकिस्तान में एक पैसे का मूल्य 3 पाइयाँ, एक आना के 1⁄4 या एक रुपये का 1⁄64 होता था। जब वह एक दाशमिक मुद्रा बना, उसका मूल्य एक रुपये का 1⁄100 बना और उसे कुछ वर्षो तक नया पैसा के नाम से जाना गया, पुराने पैसे (1⁄64 रुपया) से अंतर करने के लिए।
नाम
[संपादित करें]पैसा संस्कृत शब्द पदांश (अर्थ: "चौथाई भाग") से व्युत्पन्न है, जो दो शब्द पद ("पैर, चौथाई") और अंश ("इकाई", "भाग") का मेल है[2][3]। इसका यह नाम इसलिए है क्योंकि 1957 से पहले एक पैसा एक आने का चौथाई भाग हुआ करता था।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Ray, Himanshu Prabha (2019). Negotiating Cultural Identity: Landscapes in Early Medieval South Asian History (अंग्रेज़ी भाषा में). Taylor & Francis. pp. 161–163. ISBN 9781000227932.
- ↑ "paisa". Free Merriam-Webster Dictionary। Merriam-Webster।
- ↑ "pada". spokensanskrit.de (version 4.2). अभिगमन तिथि: 3 February 2015.
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |