सामग्री पर जाएँ

पितृवंश समूह जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह जी या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप G एक पितृवंश समूह है। जिस पुरुष से इस पितृवंश समूह की शुरुआत हुई उसके जीवनकाल का ठीक से अंदाज़ा नहीं लग पाया है, लेकिन अनुमान किया जाता है के वह आज से ९,५०० से लेकर २०,००० साल के अंतराल में कभी या तो मध्य पूर्व में या एशिया में कहीं बसता था।[1][2][3][4] यह पुरुष स्वयं पितृवंश समूह ऍफ़ का वंशज था और इसलिए पितृवंश समूह जी को पितृवंश समूह ऍफ़ की उपशाखा माना जाता है।

पितृवंश समूह जी के वंशज पुरुष हलकी मात्रा में पूरे यूरोप, उत्तर एशिया, मध्य पूर्व, उत्तर अफ़्रीका, भारत, श्रीलंका और मलेशिया में पाए जाते हैं।

पितृवंश समूह जी की खोज

[संपादित करें]

पितृवंश समूह जी का पता सबसे पहली बारी २००१ में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा करे जा रहे अध्ययन और अनुसंधान में मिला था।[5]

पितृवंश समूह जी का सबसे पुराना पुरावशेष

[संपादित करें]

विश्व की सब से प्राचीन अस्थियाँ जो डी॰एन॰ए॰ की जाँच करने पर एक पितृवंश समूह जी के पुरुष की पाई गयीं जर्मनी में स्थित एक पुरातन समाधिक्षेत्र में मिलीं हैं। कार्बन १४ डेटिंग के ज़रिये तो इस अस्थि-पंजर की आयु का पता नहीं चल पाया, लेकिन इसके इर्द-गिर्द तो अस्ति-पंजर पाए गए वे ५,१०० से ६,१०० वर्ष पुराने थे।[6]

अन्य भाषाओँ में

[संपादित करें]

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. https://genographic.nationalgeographic.com/genographic/lan/en/atlas.html Archived 2011-02-05 at the वेबैक मशीन Atlas of the Human Journey: Haplogroup G (M201)
  2. Semino O, Passarino G, Oefner PJ; et al. (2000). "The genetic legacy of Paleolithic Homo sapiens sapiens in extant Europeans: a Y chromosome perspective". Science. 290 (5494): 1155–9. डीओआई:10.1126/science.290.5494.1155. पीएमआईडी 11073453. {{cite journal}}: Explicit use of et al. in: |author= (help); Unknown parameter |month= ignored (help)CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  3. Cinnioğlu C, King R, Kivisild T; et al. (2004). "Excavating Y-chromosome haplotype strata in Anatolia". Hum. Genet. 114 (2): 127–48. डीओआई:10.1007/s00439-003-1031-4. पीएमआईडी 14586639. {{cite journal}}: Explicit use of et al. in: |author= (help); Unknown parameter |month= ignored (help)CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  4. Michael C. Campbell and Sarah A. Tishkoff, The Evolution of Human Genetic and Phenotypic Variation in Africa, Current Biology, volume 20, Issue 4, (23 फ़रवरी 2010).
  5. Underhill, P.; et al. (2001). "The phylogeography of Y chromosome binary haplotypes and the origins of modern human populations". Annals of Human Genetics. 65 (Pt1): 43–62. डीओआई:10.1046/j.1469-1809.2001.6510043.x. पीएमआईडी 11415522. {{cite journal}}: Explicit use of et al. in: |author= (help)
  6. Haak, W. et al., Ancient DNA from European Early Neolithic Farmers Reveals Their Near Eastern Affinities, PloS Biology, vol. 8, no.11 (November 2010): e1000536.