पापोन
Jump to navigation
Jump to search
पापोन (अंगराग महंत) | |
---|---|
![]() अगस्त 2011, में पापोन कोक स्टूडियो मिनीसर्ट मुंबई में प्रस्तुति देते हुए। | |
पृष्ठभूमि की जानकारी | |
अन्य नाम | पापोन |
जन्म | 24 मार्च 1976 गुवाहाटी, असम, भारत |
शैलियां | इलेक्ट्रॉनिक संलयन, असमिया / भारतीय शास्त्रीय संगीत, असमिया / भारतीय लोक, ध्वनिक लोक, पार्श्व गायन, जैज और गजल। |
गायक, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, | |
वाद्ययंत्र | गायन, तबला, ध्वनिक गिटार, पियानो, हार्मोनियम और खोल. |
सक्रिय वर्ष | 2004–अबतक |
लेबल | एमडीआर रिकॉर्ड्स, टाइम्स म्यूजिक |
संबंधित कार्य | कर्श काले, मिडिवल पंडित्ज़, रब्बी शेरगिल, रिहान शीहान, रेचल शर्मन्नी, बिक्रम घोष, स्टेट ऑफ बंगाल, जूमा साउंड सिस्टम, सुस्मित सेन |
जालस्थल | www |
पिता-माता |
|
अंगराग महंत ( असमिया: অংগৰাগ মহন্ত), जिन्हें मुख्यत: उनके उपनाम पापोन के नाम से जाना जाता है, भारत के राज्य असम से आने वाले एक गायक, संगीतकार और रिकार्ड निर्माता हैं।
एनडीटीवी गुड टाइम्स के साथ हुए एक साक्षातकार में पापोन ने कहा था कि वो दुनिया भर की यात्रा करना और दुनिया के विभिन्न संगीत समारोहों में प्रस्तुति देना चाहते है। वह दुनिया भर के विभिन्न संगीतकारों से मिल कर दुनिया भर के विभिन्न इलाकों के संगीत को सीखना और इन प्रतिभावान संगीतकारों के साथ मिलकर अद्भुत और सुंदर संगीत रचना करना चाहते हैं। पापोन द्वारा रचित उनका अधिकांश शुरुआती संगीत प्रचलित संगीत से पूरी तरह से अलग था। यह पूर्वी लोक संगीत था और मुख्यत: असमिया भाषा में था। उनके द्वारा रचित पहला हिन्दी एलबम 'द स्टोरी सो फार' था।
सन्दर्भ[संपादित करें]
बाहरी कड़ियां[संपादित करें]
![]() |
पापोन से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- आधिकारिक जालस्थल
- पापोन फेसबुक पर
- ट्विटर पर पापोन
- पापोन इंस्टाग्राम पर
- इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर पापोन