सामग्री पर जाएँ

नितिन नबीन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नितिन नवीन सिन्हा

राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
20 जनवरी 2026
पूर्वा धिकारी जगत प्रकाश नड्डा

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
9 फ़रवरी 2021
पूर्वा धिकारी मंगल पांडे

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2016

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2010
चुनाव-क्षेत्र बांकीपुर (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)
पद बहाल
20062010
पूर्वा धिकारी नवीन किशोर सिन्हा
उत्तरा धिकारी निर्वाचन क्षेत्र सीमांकित
चुनाव-क्षेत्र पटना पश्चिम

जन्म 23 मई 1980 (1980-05-23) (आयु 45)
पटना, बिहार
भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव

नितिन नवीन सिन्हा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। पहले उन्हें जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। तत्पश्चात, उन्हें 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक हैं। वर्तमान में वह बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।

नितिन नवीन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था। पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस चुनाव में भारी अंतर से हार गईं। [1] वह पटना ज़िले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। [2]

2 मार्च 2017 को, नवीन ने बिहार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता अब्दुल ज़लील मस्तान के खिलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज किया और उनकी नागरिकता पर सवाल उठाया। [3] मस्तान ने कथित तौर पर एक रैली में भीड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जूतों से मारने के लिए कहा था। वह भाजयुमो बिहार के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

  1. "BJP leader Navin Kishore dead". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 1 January 2006. अभिगमन तिथि: 14 September 2019.
  2. "BJP's Nitin Navin wins Patna West seat". M.timesofindia.com. अभिगमन तिथि: 3 September 2017.
  3. "MLA levels sedition charge against Bihar Cong minister". Hindustantimes.com. 2 March 2017. अभिगमन तिथि: 3 September 2017.