द शेप ऑफ़ वाटर
| द शेप ऑफ़ वाटर | |
|---|---|
![]() थियेटर रिलीज़ पोस्टर | |
| निर्देशक | गुइलेर्मो डेल तोरो |
| पटकथा |
गुइलेर्मो डेल तोरो वैनेसा टेलर |
| कहानी | गुइलेर्मो डेल तोरो |
| निर्माता |
गुइलेर्मो डेल तोरो जे. माइल्स डैल |
| अभिनेता |
सैली हॉकिन्स माइकल शैनन रिचर्ड जेनकिंस डग जोन्स माइकल स्टुब्लबर्ग ऑक्टेविया स्पेन्सर |
| छायाकार | डेन लॉस्टेन |
| संपादक | सिडनी वोलिंस्की |
| संगीतकार | एलेक्ज़ैंड्रे डेस्प्लेट |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
123 मिनट[1] |
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेजी |
द शेप ऑफ़ वाटर (अंग्रेज़ी: The Shape of Water), 2017 की एक अमेरिकी कल्पनिक, ड्रामा फिल्म है।[2] इस फ़िल्म का निर्देशन गुइलेर्मो डेल तोरो एवं कहानी गुइलेर्मो डेल तोरो और वैनेसा टेलर द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म को बाल्टीमोर में 1962 के परिदृश्य में फ़िल्माया गया है। यह फ़िल्म उच्च सुरक्षा वाले सरकारी प्रयोगशाला के एक मूक अभिरक्षक के बारे में है, जिसे एक पकड़े गये, मनुष्य कि तरह दिखने वाले एम्फीबियन प्राणी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में सैली हॉकिन्स, माइकल शैनन, रिचर्ड जेनकिंस, डग जोन्स, माइकल स्टुब्लबर्ग और ऑक्टेविया स्पेन्सर ने अभिनय किया है।
इस फिल्म का प्रदर्शन 74वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, मे 31 अगस्त 2017 को किया था, जहाँ इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये गोल्डन लाइन पुरस्कार जीता था।[3] इसे 2017 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में भी प्रदर्शित किया गया था। फिल्म के अभिनय, पटकथा, दिशा, उत्पादन डिजाइन, और संगीत स्कोर को लेकर कई विषयों में इसकी सराहना की गई है।
8 दिसम्बर को वैश्विक प्रदर्शन से पहले इस फिल्म का आशिंक प्रदर्शन संयुक्त राज्य में 1 दिसम्बर को किया गया था। इस फिल्म का वैश्विक कारोबार 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।
90वें अकादमी पुरस्कार पर, फ़िल्म को सबसे अधिक 13 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन में चार पुरस्कार प्राप्त हुए।[4] ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित तीन पुरस्कार प्राप्त हुए।[5]
कलाकार
[संपादित करें]- सैली हॉकिन्स - एलिसा एस्पोसितो के रूप में
- माइकल शैनन - कर्नल रिचर्ड स्ट्रिकलैंड के रूप में
- रिचर्ड जेनकिंस - जाइल्स के रूप में
- ओक्टाविया स्पेन्सर - जेल्डा डिलिला फुलर के रूप में
- माइकल स्टुब्लबर्ग - डा. रॉबर्ट हॉफ्स्टेटलर/दिमित्री एंटोनोविच मोसेनकोव के रूप में
- डग जोन्स - एम्फिबियन मैन/द एसेट के रूप में
- डेविड हेवले - फ्लेमिंग के रूप में
- निक सर्सेसी - जनरल फ्रैंक हॉय के रूप में
- लॉरेन ली स्मिथ - ऐलेन स्ट्रिकलैंड के रूप में
- मॉर्गन केली - पाई गाय के रूप में
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "The Shape of Water". टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह. मूल से से 4 दिसंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 31 अगस्त 2017.
- ↑ "द शेप ऑफ़ वाटर (अंग्रेजी में)". ब्रिटिश फिल्म वर्गीकरण का बोर्ड. 21 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19, दिसम्बर 2017.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help) - ↑ "गुइलेर्मो डेल तोरो की फ़िल्म द शेप ऑफ़ वाटर ने वेनिस में गोल्डन लाइन जीता (अंग्रेजी में)". द गार्डियन. 20 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 सितम्बर, 2017.
{{cite news}}: Check date values in:|accessdate=(help) - ↑ "A battle cry for inclusion: The Shape of Water triumphs in Oscars of seismic change". द गार्डियन. 5 मार्च 2018. 6 मार्च 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 मार्च 2018.
- ↑ "BAFTA 2018: बेस्ट डायरेक्टर सहित 'द शेप ऑफ वाटर' ने जीते 3 अवॉर्ड्स". मूल से से 19 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 फ़रवरी, 2018.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- द शेप ऑफ़ वाटर इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर
- द शेप ऑफ़ वाटर रॉटेन टमेटोज़ पर
- द शेप ऑफ़ वाटर मॅटाक्रिटिक पर
