द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट अमेरिकी फ़िल्म है जो 25 दिसम्बर 2013 में जारी हुई थी। यह 2007 के इसी नाम के एक संस्मरण पर आधारित है। यह न्यूयॉर्क शहर में एक शेयर ब्रोकर के रूप में काम कर रहे व्यक्ति का जीवन दिखाती है। उसकी कंपनी वॉल स्ट्रीट पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी में लगी हुई थी। इसी से इस कंपनी का पतन हुआ। लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जोनाह हिल उनके दोस्त और व्यापारिक भागीदार बने है। मार्गो रॉबी उनकी दूसरी पत्नी बनी है जबकि काइल चैंडलर ने एफबीआई एजेंट पैट्रिक डेनहम की भूमिका निभाई है।

इस फ़िल्म का फिल्मांकन 2012 के अंत में न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। इसे पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा 25 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया था। इसने दुनिया भर में $40.6 करोड़ की कमाई की और एक बड़ी व्यावसायिक सफलता बनके उभरी। फ़िल्म में नायक द्वारा धोखे खाये पीड़ितों के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई जाती है।[1] साथ ही इसमें स्पष्ट यौन सामग्री, अत्यधिक गाली-गलौज, नशीली दवाओं के उपयोग का चित्रण दिखाया गया है। इसमें उत्पादन के दौरान जानवरों का उपयोग भी किया गया है। यह सब इस फ़िल्म को विवादास्पद बनाती है।[2] डिकैप्रियो को इस फ़िल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में सर्वश्रेठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Jonah Hill asked 'Wolf of Wall Street' if he really felt bad". faroutmagazine.co.uk (अंग्रेज़ी में). 1 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  2. "The Ending Of The Wolf Of Wall Street Explained". Looper (अंग्रेज़ी में). 17 जून 2023. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  3. "Golden Globe: Leonardo DiCaprio wins for 'comedy' in Wolf of Wall Street-Entertainment News , Firstpost". फर्स्टपोस्ट (अंग्रेज़ी में). 13 जनवरी 2014. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.