सामग्री पर जाएँ

तरुण विजय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तरुण विजय
सांसद, राज्यसभा
कार्यकाल
जुलाई 2010  जुलाई 2016
उत्तराधिकारीप्रदीप टम्टा
चुनाव क्षेत्रउत्तराखण्ड
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म2 मार्च 1956 (1956-03-02) (आयु 70)
दलभारतीय जनता पार्टी
बच्चे2
बी. ए.
व्यवसायभारतीय

तरुण विजय (जन्म 2 मार्च 1956) भारतीय राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत पत्रकार एवं चिन्तक हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के प्रमुख है। वह 1986 से 2008 तक करीब 22 सालों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य के संपादक रहे। फिलहाल वह डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर के पद पर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत ब्लिट्ज़ अखबार से की थी। बाद में कुछ सालों तक फ्रीलांसिंग करने के बाद वह आरएसएस से जुड़े और उसके प्रचारक के तौर पर दादरा और नगर हवेली में आदिवासियों के बीच काम किया। तरुण विजय शौकिया फोटोग्राफर भी हैं और हिमालय उन्हें बहुत लुभाता है। उनके मुताबिक सिंधु नदी की शीतल बयार, कैलास पर शिवमंत्रोच्चार, चुशूल की चढ़ाई या बर्फ से जमे झंस्कार पर चहलकदमी - इन सबको मिला दें तो कुछ-कुछ तरुण विजय नज़र आएंगे।

कृतियाँ

[संपादित करें]
  • वामपंथी कलुष-कथा
  • कैलाश मानसरोवर - साक्षात्‌ शिव से संवाद
  • India Battles to Win

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]