सामग्री पर जाएँ

डब्लू राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डब्लू राष्ट्रीय उद्यान
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
डब्लू राष्ट्रीय उद्यान में मेक्रो नदी
IUCN Protected Areas of the WAP complex
अवस्थितिनाइजर-बुर्किना फासो-बेनिन
निकटतम शहरकान्डी (बेनिन), डिपागा (बुर्किना), ला टापोआ (नाइजर)
निर्देशांक12°31′31″N 2°39′48″E / 12.52528°N 2.66333°E / 12.52528; 2.66333निर्देशांक: 12°31′31″N 2°39′48″E / 12.52528°N 2.66333°E / 12.52528; 2.66333
क्षेत्रफल10,000 कि॰मी2 (3,900 वर्ग मील)
स्थापित4 अगस्त, 1954
शासी निकायइसीओपीएएस, नाइजर, बुर्किना फासो, और बेनिन की सरकारें
आधिकारिक नाम: डब्लू क्षेत्रीय उद्यान
प्रकार: प्राकृतिक
मापदंड: vii, ix, x
अभिहीत: 1996 (20th सत्र)
सन्दर्भ क्रमांक 749bis
राज्य पार्टी: नाइजर
क्षेत्र: अफ्रीका
आधिकारिक नाम: Parc national du W
अभिहीत: 30 अप्रैल 1987
सन्दर्भ क्रमांक 355[1]
Official name: Parc National du W
Designated: 27 जून 1990
Reference No. 492[2]
Official name: Site Ramsar du Complexe W
Designated: 2 फरवरी 2007
Reference No. 1668[3]

डब्लू राष्ट्रीय उद्यान या डब्ल्यू रीजनल पार्क (फ्रेंच: डब्ल्यू डु नाइजर) पश्चिम अफ्रीका की एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है जो कि नाइजर नदी के आस-पास डब्ल्यू आकार में फैला हुआ है। यह उद्यान नाइजर, बेनिन और बुर्किना फासो तीन देशों में में फैला हुआ हैं, और इसे तीनों सरकार द्वारा शासित किया जाता है।

निर्माण

[संपादित करें]

तीनों देशों में मिलाकर, क्षेत्रीय उद्यान 10,000 किमी2 (3,900 वर्ग मील) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ हैं, जोकि नाइजर के साथ मेक्रो नदी के डेल्टा द्वार आर्द्रभूमि निर्माण से एक मलेरिया क्षेत्र होने के कारण 1970 के दशक तक मनुष्यों द्वारा बड़े पैमाने पर अनिर्वासित था। प्राचीन काल में, यह क्षेत्र मानव निवास का एक प्रमुख क्षेत्र रहा है, जैसा की इस क्षेत्र में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों (ज्यादातर कब्रों) से पता चलता है।

पेड़-पौधे

[संपादित करें]

राष्ट्रीय उद्यान में, पौधों की कुल 454 प्रजातियां दर्ज की गईं, जिनमें दो ऑर्किड प्रजाति केवल नाइजर में ही पाए गए थे।

उद्यान नाइजर में टाइगर झाड़ी पठार वितरण की दक्षिणी सीमा का भी गठन करता है।

जीव-जंतु

[संपादित करें]

उद्यान अपने बड़े स्तनधारियों के लिए जाना जाता है, जिनमें भू-शूकर, बबून, अफ्रीकी भैंस, स्याहगोश, चीता, अफ्रीकी झाड़ी हाथी, दरयाई घोड़ा, अफ्रीकी तेंदुए, पश्चिम अफ्रीकी शेर, सर्वल और जंगली सूअर आदि शामिल हैं। यह उद्यान पश्चिम अफ्रीका के कुछ अंतिम जंगली अफ्रीकी हाथियों का घर है। हालांकि, दुर्लभ पश्चिम अफ़्रीकी जिराफ, जो आज नाइजर के छोटे हिस्सों तक ही सीमित है, उद्यान से लुप्त हो चुके है। डब्ल्यू उद्यान लुप्तप्राय पश्चिम अफ्रीकी जंगली कुत्ते के झुंड़ के अन्तिम घर के लिए भी जाना जाता है,[4] हालांकि यह प्रजाति अब क्षेत्र से समाप्त हो चुकी है।[5]

राष्ट्रीय उद्यान उत्तर पश्चिमी अफ्रीकी चीता के लिए अंतिम गढ़ों में से एक है। डब्ल्यू-अरली-पेंडजारी संरक्षित क्षेत्र परिसर में 25 चीता की एक छोटी आबादी निवासित होने का अनुमान है।[6]

डब्ल्यू राष्ट्रीय उद्यान में 350 से अधिक चिन्हित प्रजातियों के साथ, इसकी पक्षी आबादी, विशेष रूप से स्थानांतरित प्रवासित प्रजातियों के लिए भी जाना जाता है।[7] पार्क को एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा पहचान प्राप्त है।[8]

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Parc national du W". Ramsar Sites Information Service. Archived from the original on 23 जून 2018. Retrieved 25 April 2018.
  2. "Parc National du W". Ramsar Sites Information Service. Archived from the original on 18 मई 2018. Retrieved 25 April 2018.
  3. "Parc national du W". Ramsar Sites Information Service. Archived from the original on 4 मार्च 2018. Retrieved 25 April 2018.
  4. W National Park. 2009
  5. C.Michael Hogan. 2009
  6. Durant, S.M., Mitchell, N., Groom, R., Pettorelli, N., Ipavec, A., Jacobson, A.P., Woodroffe, R., Böhm, M., Hunter, L.T., Becker, M.S. and Broekhuis, F., Bashir, S., Andresen, L., Aschenborn, O., Beddiaf, M., Belbachir, F.; et al. (2017). "The global decline of cheetah Acinonyx jubatus and what it means for conservation". Proceedings of the National Academy of Sciences. 114 (3): 528−533. doi:10.1073/pnas.1611122114. Archived from the original on 13 जून 2018. Retrieved 31 मई 2018. {{cite journal}}: Explicit use of et al. in: |author= (help)CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  7. United Nations Environment Programme-World Conservation Monitoring Centre (Content Partner); Mark McGinley (Topic Editor). 2009. "'W' National Park, Niger." In: Encyclopedia of Earth. Eds. Cutler J. Cleveland (Washington, D.C.: Environmental Information Coalition, National Council for Science and the Environment). online Archived 2009-11-29 at the वेबैक मशीन
  8. BirdLife International. (2013). Important Bird Areas factsheet: 'W' National Park. Downloaded from http://www.birdlife.org Archived 2021-11-05 at the वेबैक मशीन on 19/03/2013.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]