जयनगर–बर्दीबास रेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
  जयनगर–बर्दीबास रेल

जयनगर–बर्दीबास रेल लाइन
अवलोकन
अन्य नाम Kurtha - Jayanagar line
स्थानीय नाम भारत-नेपाल रेलवे
प्रकार डीजल–बिजली बहु इकाई (डेमू)
स्थिति बीजलपुरा तक निर्माण संपन्न, शीघ्र संचालन
स्थान भारत के बिहार और नेपाल के मधेश प्रदेश
टर्मिनी बिजलपुरा, (महोत्तरी जिला, नेपाल)
जयनगर, (मधुबनी जिला, भारत)
स्टेशन इनर्वा, खजुरी, बैदेही, परबाहा, जनकपुर
प्रचालन
प्रारंभिक २ अप्रैल २०२२
तकनीकी
लाइन की लंबाई 68.7 कि॰मी॰ (42.7 मील)(वर्तमान में ३३ किमी. संचालन में है)
पटरियों की नाप 5 ft 6 in (1,676 mm)
संचालन गति साँचा:Convert/mphup to 120 km/hr [1]
मार्ग नक्शा
जयनगर–बर्दीबास
किमी
स्टेशन
अन्य
भारे टर्मिनल (जयनगर)
नेरे टर्मिनल (जयनगर)
3
3.2
इनर्वा
7.8
खजुरी
13.3
महिनाथपुर
17.7
वैदेही
21.7
परबाहा
23
डाकिए राजमार्ग
23.5
जलध खोला
28.4
जनकपुरधाम
33.1
कुर्था
34.2
पिपराढ़ी
36.2
बिघी नदी
37.8
खुट्टा पिपराढ़ी
42.5
लोहरपट्टी
47.6
सिंग्याही
51.2
भंगाहा
51.8
रातो नदी
बीजलपुरा
बर्दीबास

जयनगर–बर्दीबास रेलवे भारत–नेपाल अंतर्देशीय रेल सेवा है।[2] यह रेल सेवा वर्तमान में भारतीय नगर जयनगर को सीमा पार नेपाल में स्थित इनर्वा से जोड़ती है, जहां से होते हुए यह कुर्था नामक स्टेशन तक जाती है।[3] रेल्वे लाईन को बढ़ा कर बर्दीबास तक पहुंचाने के प्रयास में काम चल रहा है।[3] नेपाल में वर्तमान में यही एक मात्र लाइन है जो संचालन में है।[4]

खण्ड[संपादित करें]

इस रेल्वे लाईन को तीन खण्डो में विभक्त कर काम चल रहा है जिसकी कुल लंबाई 68.7 किमी है।[5]

जयनगर–कुर्था खण्ड[संपादित करें]

8.77 बिलियन नेपाली रुपए की लागत में भारत सरकार के सहयोग से जयनगर–कुर्था खण्ड रेल्वे लाइन का निर्माण किया गया।[6] [7] इस खण्ड की लंबाई ३५ किमी है और इस खण्ड पर ७ स्टेशन हैं। जयनगर रेल्वे स्टेशन भारत में स्थित है जहां से नेपाल–भारत सीमा ३ किमी की दूरी पर स्थित है। सीमा से कुछ दूरी पर नेपाल में स्थित है इनर्वा रेल्वे स्टेशन। इनर्वा रेल्वे स्टेशन इस खण्ड पर नेपाल में स्थित पहला रेल्वे स्टेशन है।

जयनगर से कुर्था के बीच ५ स्टेशन स्थित हैं:

कुर्था–बीजलपुरा खण्ड[संपादित करें]

कुर्था–बीजलपुरा खण्ड की लंबाई १७ किमी है जो बनकर तैयार है।[8] किंतु संचालन में अभी नहीं है।

कुर्था–बीजलपुरा खण्ड के बीच के स्टेशन:

  • कुर्था
  • खुट्टा पिपराढी
  • लोहरपट्टी
  • सिंग्याही
  • भंगाहा
  • बीजलपुरा

बीजलपुरा–बर्दीबास खण्ड[संपादित करें]

बीजलपुरा–बर्दीबास खण्ड पर अभी काम चालू नहीं हुआ है। इस परियोजना के लिए अब तक भूमि अधिग्रहण का काम पूरा नहीं हुआ है। इस खण्ड पर काम तभी चालू होंगे जब नेपाल सरकार भूमि अधिग्रहण का काम संपन्न कर परियोजना को सौंप देगी।[8]

इतिहास[संपादित करें]

जनकपुर में स्थित खंडहर हो चुके छोटी लाइन की रेल

नेपाल की दूसरी रेल्वे लाईन का निर्माण १९३७ में संपन्न हुआ था जो छोटी लाइन थी। जिसकी चौड़ाई 2 फीटइंच (762 मि.मी.) थी। इस लाइन का नाम नेपाल जनकपुर जयनगर रेल्वे (NJJR) था। इसका निर्माण अंग्रेजों ने करवाया था जिसका उद्देश्य था जनकपुर के घने जंगलों से टिंबर की लकड़ी आयत करना।[9] [10] जब सारे टिंबर खत्म हो गए तो इस स्टेशन को यात्रियों के लिए खोल दिया गया।[11] जनकपुर हिंदुओं के आस्था का एक केंद्र है इसलिए भारत से लोग इस रेल के द्वारा जनकपुर आगमन करने लगे और जनकपुर क्षेत्र में रहने वाले नेपाली नागरिक इस रेल के द्वारा भारत में नौकरी हेतु जाने लगे। इस लाइन पर रेल सेवा २०१४ तक निरंतर सुचारू रही। २०१४ में रेल सेवा तब बंद कर दी गई जब नेपाल सरकार ने भारतीय सहयोग से इसे बढ़ाने का निश्चय किया।[12]

बड़ी रेल्वे लाईन 5 ft 6 in (1,676 mm) के बिछाव का काम २०१४ में तब शुरू हुआ जब नेपाली कांग्रेस के उच्च नेता और पूर्व में उप प्रधानमंत्री रह चुके नेता विमलेंद्र निधि कोइराला कैबिनेट में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय के मंत्री थें। [4][13][14]

२०२२ के ०२ अप्रैल को जयनगर–बर्दीबास रेल्वे लाईन के जयनगर–कुर्था खण्ड पर रेल्वे सेवा को सुचारू कर दिया गया। ०२ अप्रैल को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्षी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाते हुए इस सेवा का उद्घाटन किया। ०३ अप्रैल से यह सेवा साधारण जनता के लिए सुचारू कर दिया गया।

Nepal Railway on it's inauguration day
उद्घाटन समारोह के दिन दुल्हन बनी नेपाली रेल

[15][16][17] [18] नेपाल रेल्वे के जेनरल मैनेजर निरंजन झा के अनुसार इस रेल से एक बार में १३५० यात्री यात्रा कर सकते हैं।[19]

स्त्रोत[संपादित करें]

  1. "जनकपुर-जयनगर रेल्वे ट्रयाकको परीक्षण सम्पन्न, सञ्चालन हुने टुंगो छैन". Farakdhar || Nepal's Online Magazine.
  2. News, Nepal. "Kurtha-Jayanagar train service test successful". nepalnews.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-01-16.
  3. Murr, Michael. "Michaels WebSite". www.michael-murr.de (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-01-16.
  4. "Department of Railways". www.dorw.gov.np. अभिगमन तिथि 2022-01-16.
  5. "Indian Railway conducts trial run on Jaynagar Bardibas project section". www.railwaytechnology.com. अभिगमन तिथि 14 April 2022.
  6. "PM Modi, Nepal's Deuba inaugurate Jaynagar-Kurtha railway service". Hindustan times. 2 April 2022. अभिगमन तिथि 14 April 2022.
  7. "India Hands Over Jaynagar-Kurtha Cross-Border Rail Link To Nepal". NDTV. 22 October 2021. अभिगमन तिथि 14 April 2022.
  8. "India- Nepal railway service: The projects, route, cost in 10 points". The Times of India. 1 April 2022. अभिगमन तिथि 22 April 2022.
  9. "The Janakpur Railway - The longest railway line of Nepal". अभिगमन तिथि 4 August 2018.
  10. "Railway In Nepal : History Of The First Ever Train That Arrived to Nepal". Notes Nepal. अभिगमन तिथि 26 April 2022.
  11. "report on the National Transport System for Nepal published in 1965" (PDF). world bank. 1965. अभिगमन तिथि 5 April 2022.
  12. "A Look Inside Nepal's Abandoned Railway to India". Bloomberg. 19 June 2017. अभिगमन तिथि 26 April 2022.
  13. Desk, India com News. "Train To Himalayas India Nepal Passenger Rail Service Begins Today Here All You Need To Know". www.india.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-04-02.
  14. "Nepal, India PMs likely to jointly inaugurate cross-border railway link". WION (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-04-02.
  15. "Deuba, Modi flag off Kurtha-Jayanagar railway from Delhi". kathmandupost.com (English में).सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  16. SAMITI, RASTRIYA SAMACHAR (2021-07-19). "Speed trial run conducted on Janakpur-Jayanagar railway track". The Himalayan Times (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-01-16.
  17. "North has renewed cross-border train pledge, but progress slow on the ground". kathmandupost.com (English में). अभिगमन तिथि 2022-01-16.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  18. "Janakpur-Jayanagar Railway to come into operation from Sunday". My Republica (अंग्रेज़ी में).
  19. Samiti, Rastriya Samachar (2 April 2022). "Kurtha-Jayanagar railway service to launch today". The Himalayan Times (अंग्रेज़ी में).