जनकपुर धाम रेल्वे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जनकपुर धाम
नेपाल रेल्वे

जनकपुर धाम रेल्वे स्टेशन
स्टेशन आंकड़े
पता जनकपुर, धनुषा जिला, मधेश प्रदेश
नेपाल
लाइनें जयनगर–बर्दीबास रेल
संरचना प्रकार स्टैंडर्ड (धरातल)
प्लेटफार्म 1
पटरियां 3
वाहन-स्थल हाँ
साइकिल सुविधायें हाँ
अन्य जानकारियां
आरंभ 1937
बंद 2014
पुनर्निर्माण 2022
विद्युतीकृत नहीं
स्टेशन कूट JNKPE
स्वामित्व नेपाल रेल्वे
संचालक नेपाल रेल्वे कम्पनी
स्टेशन स्तर कार्यशील
स्थान
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Nepal Madhesh Province" does not exist।

जनकपुर धाम रेल्वे स्टेशन (JNKPE) नेपाल के मधेश प्रदेश के धनुषा जिले में स्थित एक रेल्वे स्टेशन है।[1] स्टेशन पर सिर्फ एक प्लेटफार्म है जो डीजल पर आधारित रेल्वे लाईन है।[2] इस स्टेशन पर पहली यात्री रेल 03 अप्रैल 2022 की तारीख को आई थी जबकि उद्घाटन रेल 02 तारीख को पहुंची थी। यह स्टेशन जयनगर–बीजलपुरा–बर्दीबास रेल खण्ड पर स्थित है।[3]

इतिहास[संपादित करें]

ब्रिटिश काल में, 1937 में इस रेल परियोजना को शुरू किया गया था। उस समय जनकपुर स्टेशन सिर्फ लकड़ी ढोने के लिए बनाया गया था, जहां से टिंबर की लकड़ियां भारतीय रेल तक पहुंचाई जाती थी। जब सारे टिंबर उस क्षेत्र से काट लिए गए तो इस स्टेशन को जनता के लिए खोल दिया गया।[4]

साल 2014 में इस छोटी रेल्वे लाईन की सेवा को बंद कर दिया गया और इसे बड़ी लाइन में परिवर्तन किया जाने लगा। जनकपुर में सर्वसाधारण के लिए एक नया स्टेशन बनाया गया और 03 अप्रैल 2022 को इसे जनता के लिए खोल दिया गया।[5]

समय सारणी[संपादित करें]

समय सारणी[6]
कहां से जनकपुर धाम तक
आगमन प्रस्थान
➡️जयनगर 09:50 AM 09:55 AM ➡️कुर्था
➡️जयनगर 04:20 PM 04:30 PM ➡️कुर्था
➡️कुर्था 11:00 AM 11:05 AM ➡️जयनगर
➡️कुर्था 05:30 PM 05:35 PM ➡️जयनगर
नेपाल रेलवे की ट्रेन जनकपुर धाम रेलवे स्टेशन पर

साँचा:जयनगर–जनकपुर लाइन

स्त्रोत[संपादित करें]

  1. "Nepal's Janakpur locals rejoice as they welcome a modern train after nearly a decade". Hindustan times. 1 September 2020. अभिगमन तिथि 4 April 2022.
  2. "JNKPE/Janakpur Dham (1 PFs)". indianrailinfo.com. अभिगमन तिथि 4 April 2022.
  3. "Train services to restart on Jayanagar-Janakpur Dham-Kurtha section". dailypioneer.com. 1 April 2022. अभिगमन तिथि 4 April 2022.
  4. "report on the National Transport System for Nepal published in 1965" (PDF). world bank. 1965. अभिगमन तिथि 5 April 2022.
  5. "India-Nepal rail link: Janakpur to be major tourist attraction". India today. 3 April 2022. अभिगमन तिथि 5 April 2022.
  6. "Train Fare (2022) Nepal Railway- Janakpur To JayNagar Service". Jorpati. 2 April 2022. मूल से 2 अप्रैल 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 April 2022.

बाहरी लिंक[संपादित करें]