चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चौधरी भूपेन्द्र सिंह
भूपेन्द्र सिंह भाजपा कार्यालय, लखनऊ में

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
25 अगस्त 2022
पूर्वा धिकारी स्वतंत्र देव सिंह

पंचायती राज मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार
पद बहाल
19 मार्च 2017 – 30 अगस्त 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
7 जुलाई 2016
पूर्वा धिकारी हृदयनारायण दीक्षित
चुनाव-क्षेत्र विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित

जन्म 30 जून 1968 (1968-06-30) (आयु 55)
महेन्दरी सिकंदरपुर , उत्तर प्रदेश , भारत
राष्ट्रीयता भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
पेशा राजनीतिज्ञ

भूपेंद्र सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, ये वर्तमान में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री थे।[1]ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।[2][3]

इनको 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यो द्वारा विधान परिषद के सदस्य के रूप चुना गया है।[4]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी यूपी के मुस्लिम बहुल मुरादाबाद जिले के एक छोटे से गांव महेंद्री सिकंदरपुर से आते हैं. साल 1968 में चौधरी का जन्म हुआ है और उन्होंने शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हासिल की. पढ़ाई के दौरान वह आरएसएस से जुड़ गए थे और साल 1989 में बीजेपी की सदस्यता ली[5]. मुरादाबाद जिला बीजेपी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारी निभाते हुए जिला अध्यक्ष रहे |

प्रारंभिक राजनीतिक कैरियर[संपादित करें]

बीजेपी में शामिल होने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी 1993 में मुरादाबाद जिला कार्य समिति में सदस्य बनाए गए. इसके बाद 1994 में जिला कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष बने और फिर 1995 में जिला महामंत्री. 1996 से 2000 तक बीजेपी जिलाध्यक्ष रहे. साल 2000 में ओबीसी विभाग के संयोजक बने और फिर 1995 में जिला महामंत्री. 1996 से 2000 तक बीजेपी जिलाध्यक्ष रहे. साल 2000 में ओबीसी विभाग के संयोजक बने और 2007 में क्षेत्रीय मंत्री का जिम्मा उनको सौंपा गया. पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय मंत्री के तौर पर रुहेलखंड के इलाके में बीजेपी को मजबूत करने में उन्होंने भूमिका अदा की[6]।  

भूपेंद्र सिंह चौधरी पहली बार साल 2009 में विधानसभा का चुनाव लड़े साल 2010 से लेकर 2018 तक चार बार बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे. उनके नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया।  

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "भूपेंद्र सिंह चौधरी के हाथों में UP बीजेपी की कमान, सबसे कमजोर दुर्ग में क्या साबित होंगे ट्रंप कार्ड?". आज तक (hindi में). 2022-08-26. अभिगमन तिथि 2022-08-29.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. "Bhupendra Singh Chaudhary: 5 Points On New UP BJP Chief". NDTV.com. अभिगमन तिथि 2022-08-27.
  3. "UP News: भूपेंद्र चौधरी ने योगी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष का संभाला है कार्यभार". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 2022-08-30.
  4. "UP MLC poll witnesses heavy cross voting, Samajwadi Party emerges victorious". The Times of India (अंग्रेज़ी में). June 10, 2016. अभिगमन तिथि 2020-08-21.
  5. "Bhupendra Chaudhary Latest News, Updates in Hindi | भूपेंद्र चौधरी के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-08-29.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "यूपी: विधायक का चुनाव हारे, फिर बने BJP के 'संकट मोचक'... नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कौन?". आज तक (hindi में). 2022-08-25. अभिगमन तिथि 2022-08-29.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)