चाकसू
चाकसू
Chaksu | |
---|---|
निर्देशांक: 26°36′N 75°57′E / 26.60°N 75.95°Eनिर्देशांक: 26°36′N 75°57′E / 26.60°N 75.95°E | |
ज़िला | जयपुर ज़िला |
प्रान्त | राजस्थान |
देश | ![]() |
जनसंख्या (2001) | |
• कुल | 29,111 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | राजस्थानी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |


चाकसू भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर ज़िले में स्थित एक नगर पालिका है। पूर्व मे चंपावती नगर के नाम से एक प्रसिद्ध नगर रहा है यह नगर जयपुर से पूर्व का बसा हुआ है!चाकसू शहर जयपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर जयपुर जिले के 13 तहसील मुख्यालयों में से एक है। चाकसू राजस्थान विधानसभा की एक विधानसभा सीट भी है और चाकसू के वर्तमान विधायक रामवतार वैरबा है।। यहा पर शीतला माता का मन्दिर एव उज्जेन के राजा भ्रतरी की जन्मभूमि है एव जयबान तोप से बना एक प्रसिद्ध तलाब गोलीराव है। यहां गोलीराव तलाब मे ही पोद्दार / चोकडायत के कुल देवता भियाँ बाबाजी का स्थान है ।जो काफी दर्शनीय है।" चाकसू और आसपास के गांवों में गुर्जर और मीणा बहुसंख्यक जाति हैं।
भूगोल
[संपादित करें]चाकसू 26.60°N 75.95°E पर स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई 297 मीटर (974 फीट) है। चाकसू अपनी रंगीन संस्कृति, मेलों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक त्योहार शीतला अष्टमी है, जिसे 'बसोड़ा' के नाम से भी जाना जाता है जो होली के 8वें दिन पड़ता है। यह हिंदू कैलेंडर के चैत्र महीने में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को शीतला माता का मेला भी लगता है। , यह त्यौहार राजस्थान के कई हिस्सों जैसे जोधपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर आदि में मनाया जाता है, लेकिन चाकसू का शीतला माता मेला एक प्रसिद्ध है। यह जयपुर से लगभग 35 किमी दूर है, जहां मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।
चाकसू के प्रसिद्ध स्थान टोंक रोड पर स्थित अक्षयनिधि आदिश्वर धाम जैन नसियाँ शीतला मे शीतला माता मंदिर, बाड़ा में बाड़ा पदमपुरा जैन मंदिर, बरखेड़ा में बरखेड़ा जैन मंदिर, तमाड़िया गांव में श्री राम धाम, मुख्य बाजार में राम मंदिर, कोट मोहल्ला स्थित संभवनाथ पारसनाथ बड़ा जैन मंदिर चंपेश्वर महादेव मंदिर, मनोहर तालाब, गोलिरव तालाब, बड़े बालाजी हैं। हवेलियो मे कोट मो० स्थित बड़ी हवेली , पोद्दारो की हवेली प्यार जी की हवेली, पटेल जी की हवेली है।चाकसू (स्ट्रीट फ़ूड) में भी मोहन जी की कचौरी बहुत प्रसिद्ध है। चाकसू कोटा-टोंक, जयपुर, फागी-दूदू, दौसा-लालसोत से सड़क मार्ग से जुड़ा है। चाकसू रेलवे स्टेशन से जयपुर-मुंबई रेल मार्ग भी गुजर रहा है। निकटतम हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है - जयपुर चाकसू से सिर्फ 25 किमी दूर है। [1][2]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Planet, Lonely; Benanav, Michael; Blasi, Abigail; Brown, Lindsay (2017-10-01). Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra (in अंग्रेज़ी). Lonely Planet. ISBN 978-1-78701-233-2.
- ↑ "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990