चर्च स्ट्रीट, मॉनमाउथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चर्च स्ट्रीट, मॉनमाउथ

चर्च स्ट्रीट (अंग्रेज़ी: Church Street) मॉनमाउथ, वेल्स का एक पद्चारियों के लिए खुला मार्ग है। यह अब कई स्वरंत्र दुकानों, रेस्टोरेंटो, व्यापारिक कला दालानों व सवॉय थिएटर का घर है। १८३० तक, जब प्रिओरी स्ट्रीट का निर्माण इसे बायपास करने के लिए किया गया, यह मार्ग मॉनमाउथ के बिच आवाजाही का मुख्य जरिया था जो उत्तर पूर्व के बाज़ार व पैरिश चर्च को इससे जोड़ता था। यह कभी शहर के कत्ताल्खानो का केन्द्र बिंदु था और से बुचर्स रो भी कहा जाता था।

विशेषताएँ[संपादित करें]

चर्च स्ट्रीट की अगिन्कोर्ट स्वेयर से शुरुआत
द सवॉय थिएटर रात के वक्त

वर्तमान में मार्ग पर मौजूद इमारतें शुरूआती उन्नीसवी शताब्दी जितनी पुराणी है जो तीन मंज़िला है व इनके दोनों ओर झुकी हुई छतें है। २४ चर्च स्ट्रीट की शुरुआत जी. वि. मैडोक्स ने १८४० में डिज़ाइन की थी। एक ईमारत जो वाईट स्वान कोर्ट के लिए रास्ता मुहैया कराती है, उसी वक्त बनी थी जब प्रिओरी स्ट्रीट का निर्माण हुआ था और शायद इसे भी मैडोक्स ने ही डिज़ाइन किया था।[1]

सवॉय थिएटर एक दूसरे दर्ज़े की ईमारत है जिसे १९२८ में परंपरागत तरीके से पुनः सजाया गया था और यह वेल्स में मौजूद सबसे पुराना चालू थिएटर है। जिस ईमारत में यह थिएटर मौजूद है उसका निर्माण पूर्व बेल इन की नीव पर किया गया था और इसे १८३२ में पहली बार मनोरंजन का लाइसेंस प्रदान किया गया था। यह मॉनमाउथ का पहला सिनेमा बन गया जिसे "लिविंग पिक्चर पैलेस एंड रिन्करिज़" कहा जाता था पर बाद में इसे अल्बानी वार्ड थिएटर समूह ने पुनः निर्मित किया।[2] १९६० में यह एक सिनेमा के रूप में बंद हो गया और १९८३ में बिंगो हॉल के रूप में खुला और इसके बाद कुछ समय के लिए ऐतिहासिक मैजिक लैंटर्न स्लाइडों को दिखाने के लिए खुला।[3] यह १९९० से लगातार एक सिनेमा के रूप में कार्यरत रहा है और अब एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. जॉन न्युमैन, द बिल्डिंग्स ऑफ़ वेल्स: ग्वेंट/मॉनमाउथशायर, पेंग्विन बुक्स, 2000, ISBN 0-14-071053-1, pp.407-408
  2. केट किसैक, मॉनमाउथ एंड इट्स बिल्डिंग्स, pp.142-144
  3. द मॉनमाउथ सवॉय ट्रस्ट: हिस्टरी Archived 2012-03-08 at the वेबैक मशीन. Accessed 10 जनवरी 2012
  4. द मॉनमाउथ सवॉय ट्रस्ट Archived 2012-03-08 at the वेबैक मशीन. Accessed 10 जनवरी 2012