सेंट जेम्स स्क्वायर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेंट जेम्स स्क्वायर
St James Square
स्थान मॉनमाउथ, वेल्स
निर्देशांक: 51°48′47″N 2°42′40″W / 51.8130°N 2.7111°W / 51.8130; -2.7111निर्देशांक: 51°48′47″N 2°42′40″W / 51.8130°N 2.7111°W / 51.8130; -2.7111
पूर्व सेंट जेम्स स्ट्रीट
ओल्ड डिक्सटन रोड
पश्चिम व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट

सेंट जेम्स स्क्वायर (अंग्रेज़ी: St James Square) एक ऐतिहासिक त्रिकोणीय चौक है जो मॉनमाउथ काउंटी-नगर, मॉनमाउथशायर, वेल्स के मध्य में स्थित है। यह व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के पूर्वी अंत में स्थित है, मध्यकालीन शहर को घेरने वाली दीवारों के अंदर। इसी क्षेत्र में मॉनमाउथ युद्ध स्मारक और एतिहासिक इंडियन सेम का पेड़ हैं। इसी के साथ ही यह वर्ष 2010 में हुई एतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण खोज का स्थान था जहाँ यह सिद्ध करने वाले कि मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण काल के लोगों का बसाव था विरूपण साक्ष्य मिले थे।

इतिहास और स्थान[संपादित करें]

जॉन स्पीड का 1610 का शहर का मानचित्र

सेंट जेम्स स्क्वायर में प्रथमद्वितीय विश्व युद्ध में मॉनमाउथ शहर के शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में बना मॉनमाउथ युद्ध स्मारक (मॉनमाउथ वॉर मेमोरियल) है। यह मूर्तिकार डब्ल्यू॰ क्लार्क द्वारा निर्मित किया गया था।[1] स्मारक सन् 1921 में त्रिकोणीय सेंट जेम्स स्क्वायर के पश्चिमी कोने पे परिपक्व इंडियन सेम के पेड़ के सामने स्थापित किया गया था।[1] यह इंडियन सेम का पेड़ (इंडियन बीन ट्री) सम्पूर्ण यूनाइटेड किंगडम में अपने प्रकार के सभी नमूनों में सबसे पुराना व बड़ा है। यह 1900 के आसपास चौक में लगाया गया था। ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध युद्ध स्मारक और सेम का पेड़ सन्निकट लॉन और फूलों के साथ रेलिंग से घिरे हुए हैं।[2]

जबकि सेंट जेम्स स्क्वायर 1610 के मानचित्रकार जॉन स्पीड द्वारा बनाए गए मॉनमाउथ के मानचित्र में नहीं दर्शाया गया है, स्क्वायर के पास पूर्व में स्थित डिक्सटन गेट (पूर्व दरवाजा) इस शुरुआती सत्रहवीं सदी के मानचित्र में दिखाया गया है। सेंट जेम्स स्क्वायर मध्यकालीन शहर को घेरने वालो दीवारों के अंदर मौजूद है। चर्च स्ट्रीट का पूर्व विस्तार, व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होती है।[1][3] आधुनिक समय के कुछ मानचित्रों में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का पूर्वी हिस्सा, जो मोंक स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेद से सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होता है, उसे भी सेंट जेम्स स्क्वायर के हिस्से के तौर पर ही संदर्भित किया जाता है, इस प्रकार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर स्थित कुछ इमारतों के दो पते है एक व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का और दूसरा सेंट जेम्स स्क्वायर का। इसके साथ ही सेंट जेम्स स्ट्रीट और ओल्ड डिक्सटन सड़क स्क्वायर की पूर्वी दिशा में एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं।[4]

पुरातात्विक खोज[संपादित करें]

वर्ष 2010 में सेंट जेम्स स्क्वायर में पुरातात्विक रूप से एक एतिहासिक व महत्वपूर्ण खोज हुई थी। असल में सेंट जेम्स स्क्वायर और वेईब्रिज स्ट्रीट में मुख्य गैस की लाइन बदलने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में हुई खुदाई के दौरान मध्यपाषाण काल के पत्थर के औजार मिले थे। यह विरूपण साक्ष्य यह सिद्ध करते है कि मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण युग की बस्तियाँ थी।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. जॉन न्यूमैन (11 मार्च 2000). Gwent/Monmouthshire (सचित्र संस्करण). Yale University Press. पृ॰ 408. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0300096305, 9780300096309 |isbn= के मान की जाँच करें: invalid character (मदद). मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2012. |pages= और |page= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद)
  2. "War Memorial, Monmouth". britishlistedbuildings.co.uk. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2012.
  3. "Sanroyd House, Monmouth". britishlistedbuildings.co.uk. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2012.
  4. "Virtual Map of Monmouth". monmouth.org.uk. मूल से 22 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2012.
  5. "Items found in Monmouth shed light on Mesolithic man". बीबीसी न्यूज़. 8 नवम्बर 2010. मूल से 3 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2012.