सामग्री पर जाएँ

व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट
जॉन स्पीड का 1610 का नक्शा जिसमें व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट दिखाई गई है
नक्शा
Interactive map of व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट
अवस्थितिमॉनमाउथ, वेल्स
निर्देशांक51°48′47″N 2°42′48″W / 51.8131°N 2.7134°W / 51.8131; -2.7134निर्देशांक: 51°48′47″N 2°42′48″W / 51.8131°N 2.7134°W / 51.8131; -2.7134
पूर्वसेंट जेम्स स्कावयर
पश्चिमचर्च स्ट्रीट

व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट (अंग्रेज़ी: Whitecross Street) मॉनमाउथ शहर के केंद्र में स्थित एक एतिहासिक स्ट्रीट है। मॉनमाउथ मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित एक काउंटी नगर है। यह पंद्रहवीं शताब्दी से अस्तित्व में है। यह पूर्व से पश्चिम की और जाती है तथा चर्च स्ट्रीट और सेंट जेम्स स्क्वायर को जोड़ती है। जॉन स्पीड द्वारा 1610 में बनाए गए मॉनमाउथ के मानचित्र में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट को संदर्भित विटक्रोफ्ट या विटक्रॉस के नामों से किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रीट को अपना यह नाम प्लेग क्रॉस की के कारण मिला था। व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर मॉनमाउथ शहर की कई सूचीबद्ध इमारतें हैं।

इतिहास और स्थान

[संपादित करें]

मॉनमाउथ शहर की कई अन्य सड़कों की तरह व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट भी पंद्रहवीं शताब्दी के मध्य तक बनाई गई थी। यह बारहवीं शताब्दी की शुरुआत में बनी मॉनमाउथ शहर की दीवारों और गढ़ के अंदर मौजूद है।[1] जॉन स्पीड द्वारा 1610 में बनाए गए मॉनमाउथ के मानचित्र में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट को संदर्भित विटक्रोफ्ट या विटक्रॉस के नामों से किया गया है। वर्ष 2009 में मॉनमाउथ पुरातत्व की फर्म द्वारा किए गए अध्ययन में यह माना गया था कि सड़क को अपना यह नाम सफेद क्रूस से मिला था। ऐतिहासिक रूप से साधारणतया यह प्लेग क्रूस था। यह अनुमान लगाया है कि स्पीड द्वारा तैयार अपने 1610 के नक्शे में सेंट मैरी प्रायरी चर्च के क़ब्रिस्तान में दर्शाया गया क्रूस ही चर्चा का क्रूस हो सकता है।[2] हालांकि स्थानीय प्रकाशक और पुरातत्वविद् चार्ल्स हीथ के वर्ष 1804 के लेखन के अनुसार पत्थर का क्रूस जिसके कारण सड़क नामित की गई थी वह एक सार्वजनिक तौल मशीन की जगह पर स्थित था और उसके अवशेष "वर्तमान निवासियों की स्मृति में अस्तित्व में थे"।[2]

व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट, अब केवल पैदल यात्रियों के लिए अनुमित, चर्च स्ट्रीट का पूर्वी विस्तार है। जैसे सड़क पूर्व और थोड़ा उत्तर की तरफ जाती है यह मोंक स्ट्रीट को प्रतिच्छेद करती है। इस प्रतिच्छेद के पश्चात व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट थोड़ा सा दक्षिण की और झुकते हुए पूर्व की तरफ सीधा ज़ारी रहती है।[3] यह सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म हो जाती है। यह चौराह अपने इंडियन बीन पेड़ के लिए उल्लेखनीय है। इंडियन बीन पेड़ मूल रूप से दक्षिण-पूर्व अमेरिका में उगता है और सेंट जेम्स स्क्वायर पर स्थित इसका यह नमूना पूरे यूनाईटेड किंगडम में अपनी किस्म का सबसे पुराना व सबसे बड़ा है।[4][5] सेंट जेम्स स्क्वायर पर ही मॉनमाउथ युद्ध स्मारक स्थित है, जिसका डिजाइन डब्ल्यू॰ क्लार्क ने तैयार किया था। यह स्मारक इंडियन बीन पेड़ के सामने वर्ष 1921 में स्थापित किया गया था। आधुनिक समय के कुछ मानचित्रों में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का पूर्वी हिस्सा, जो मोंक स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेद से सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होता है, उसे भी सेंट जेम्स स्क्वायर के हिस्से के तौर पर ही संदर्भित किया जाता है, इस प्रकार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर स्थित कुछ इमारतों के दो पते है।[6]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ कीथ किस्सॅक, Monmouth and its Buildings, लॉगस्टन प्रेस, 2003, ISBN 1-904396-01-1, प॰ 29
  2. 1 2 "Case File". idox.monmouthshire.gov.uk. अभिगमन तिथि: 6 जून 2012.[मृत कड़ियाँ]
  3. ↑ "Virtual Map of Monmouth". monmouth.org.uk. मूल से से 22 जुलाई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 जून 2012.
  4. ↑ "Indian bean tree". bbc.co.uk. बीबीसी. 23 अप्रैल 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 जून 2012.
  5. ↑ "Council v Council in Catalpa Tree Clash". hackersons.co.uk. मॉनमाउथ कम्युनिटी. मूल से से 8 अप्रैल 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 जून 2012.
  6. ↑ "Sanroyd House, Monmouth". britishlistedbuildings.co.uk. मूल से से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 जून 2012.