सामग्री पर जाएँ

चक्रवात

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आइसलैण्ड के निकट एक बहिरुष्णकटिबंधीय चक्रवात

मौसम विज्ञान में चक्रवात (cyclone) न्यून वायुमंडलीय दाब के चारों तरफ घूमने वाली विशाल वायुसंहति है। उपर से देखने पर चक्रवात उत्तरी गोलार्ध में वामावर्त (घड़ी की दिशा के विपरीत) तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणावर्त (घड़ी की दिशा में) होते हैं।[1][2] चक्रवातों को निम्न दाब क्षेत्र के चारों तरफ अंदर की तरफ सर्पिलाकार पवन प्रवाह के रूप में समझा जाता है।[3][4] सब्से बड़े निम्न-दाब वाले निकायों में ध्रुवीय भ्रमिल (पोलर वोर्टेक्स) और बड़े पैमाने (सिनोप्टिक मापनी) पर बहिरुष्णकटिबंधीय चक्रवात होते हैं। उष्णकटिबंधीय चक्रवात और उपोष्णकटिबंधीय चक्रवात जैसे गर्म क्षेत्रों वाले चक्रवातों का मापन भी सिनोप्टिक मापनी में करते हैं।[5] मेसोसायक्लोन, बवंडर और आंधी-बगुला (धूलबवंडर) को मेसोस्कैल (मध्य मापक्रम) पर रखा जाता है।[6]

मध्य मापक्रम

[संपादित करें]

निम्नलिखित प्रकार के चक्रवातों को सिनोप्टिक मापनी पर नहीं पहचाना जाता।

मेसोचक्रवात

[संपादित करें]

मेसोचक्रवात हवा का एक भ्रमिल होता है जिसका व्यास 2.0 किलोमीटर (1.2 मील) से 10 किलोमीटर (6.2 मील) तक होता है।[7]हवा एक उर्ध्वाधर अक्ष के चारों तरफ घूर्णन करती हुई उपर उठती है, उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध में यह सामान्यतः न्यूनदाब क्षेत्रों के समान दिशा में ही घूर्णन करते हैं।[8]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Cyclonic circulation" [चक्रवाती परिसंचरण] (अंग्रेज़ी भाषा में). अमेरिकन मेटियोरोलॉजिकल सोसाइटी. जून 2000. मूल से से 2018-12-25 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-09-17.
  2. "Cyclone" [चक्रवात] (अंग्रेज़ी भाषा में). अमेरिकन मेटियोरोलॉजिकल सोसाइटी. जून 2000. मूल से से 2018-12-25 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-09-17.
  3. "Cyclone" [चक्रवात] (अंग्रेज़ी भाषा में). बीबीसी. 29 अगस्त 2006. मूल से से 2006-08-29 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2006-10-24.
  4. "UCAR Glossary — Cyclone" [यूसीएआर शब्दावली — चक्रवात] (अंग्रेज़ी भाषा में). यूनिवर्सिटी कॉर्पोरेशन फॉर एटमोस्फियरिक रिसर्च. 2018-12-25 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2006-10-24.
  5. National Hurricane Center (2012). Glossary of NHC terms. Archived 2012-09-27 at the वेबैक मशीन Retrieved on 2012-08-13.
  6. आई॰ ओर्लांस्की (1975). "A rational subdivision of scales for atmospheric processes" [वायुमंडलीय प्रक्रियाओं के लिए पैमानों का तर्कसंगत उपविभाजन]. Bulletin of the American Meteorological Society (अंग्रेज़ी भाषा में). 56 (5): 527–530. बिबकोड:1975BAMS...56..527.. डीओआई:10.1175/1520-0477-56.5.527 (inactive 2 दिसम्बर 2024).{{cite journal}}: CS1 maint: DOI inactive as of 2024 (link)
  7. Glossary of Meteorology (जून 2000). "Mesocyclone". अमेरिकन मेटियोरोलॉजिकल सोसाइटी. 2014-05-17 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2006-12-07.
  8. "Mesocyclone – SKYbrary Aviation Safety". www.skybrary.aero. 14 January 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 January 2021.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]