सामग्री पर जाएँ

ग्रूपर मछली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ग्रूपर
Grouper
मालाबार ग्रूपर (Epinephelus malabaricus)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii)
गण: पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes)
उपगण: परकोइडेई (Percoidei)
अधिकुल: पर्कोइडेआ (पेर्कोइडेआ)
कुल: सेरानिडाए (Serranidae)
उपकुल: एपिनेफ़ेलिनाए (Epinephelinae)
वंश

ग्रूपर (Grouper) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण के सेरानिडाए कुल के एपिनेफ़ेलिनाए (Epinephelinae) उपकुल के सदस्य होते हैं।

नामार्थ और अन्य नाम

[संपादित करें]

"ग्रूपर" शब्द किसी अज्ञात दक्षिण अमेरिकी आदिवासी भाषा से उत्पन्न हुआ है और पुर्तगाली भाषा से होता हुआ विश्व की अन्य भाषाओं में पहुँचा है। ग्रूपर को फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन क्षेत्र में "लापू-लापू" और विसायामिन्दनाओ में "पुगापो" कहते हैं। न्यूज़ीलैण्ड की माओरी भाषा में इसे "हापुकु"। मध्य पूर्व में इसे "हाम्मूर" कहते है और फ़ारस की खाड़ी में इसे बहुत खाया जाता है।[1][2][3][4]

ग्रूपरों का शरीर बड़ा और मुँह चौड़ा होता है। यह न तो तेज़ी से तैरते हैं और न ही लम्बी दूरियों तक जाते हैं। इनकी लम्बाई १ मीटर से अधिक और वज़न १०० किलोग्राम से ज़्यादा हो सकता है। यह अन्य मछलियाँ, ऑक्टोपुस और क्रस्टेशियाई खाते हैं, जिन्हें वे चबाने की बजाए निग़लना पसंद करते हैं। अपने बड़े मुँह और क्लोम (गिल) से वह तेज़ी से बड़ी मात्रा में पानी अपनी ओर खींच सकते हैं और इसी को वह अपने ग्रास को अपनी तरफ़ खींचने के लिए प्रयोग करते हैं।[5]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Online Etymology Dictionary". Etymonline.com. Archived from the original on 3 मार्च 2016. Retrieved 2010-09-11.
  2. "garrupa - definition and meaning from". Wordnik. Archived from the original on 21 मई 2014. Retrieved 2010-09-11.
  3. "Food and Drink – Local Dishes". UAE Interact. Archived from the original on 5 जुलाई 2017. Retrieved 2011-08-12.
  4. "Handling hammour". TimeOut Abu Dhabi. 19 January 2009. Archived from the original on 31 अगस्त 2018. Retrieved 2011-08-12.
  5. Lieske, E., and R. Myers (1999). Coral Reef Fishes. 2nd edition. ISBN 0-691-02659-9