विसाया
दिखावट
| भूगोल | |
|---|---|
| अवस्थिति | दक्षिणपूर्वी एशिया |
| द्वीपसमूह | फ़िलिपीन्ज़ |
| क्षेत्रफल | 71,503 km2 (27,607.5 sq mi) |
| प्रशासन | |
| जनसांख्यिकी | |
| जनसंख्या | 1,93,73,431 |
| जन घनत्व | 292 /km2 (756 /sq mi) |
विसायज़ (Visayas) या विसाया द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में एक द्वीपसमूह है। यह उस देश के तीन प्रमुख द्वीप दलों में से एक है। यह लूज़ोन द्वीप से दक्षिण में स्थित हैं और यहाँ के विसाई (Visayan) लोगों की अपनी सांस्कृति व भाषाएँ हैं।[1] पनाय, नेग्रोस, सिबू, बोहोल, लेयते और सामार विसायों के प्रमुख द्वीप हैं। यह द्वीपसमूह अधिकतर विसाया सागर को घेरे हुए है।
नामोत्पत्ति
[संपादित करें]इतिहासकारों का मानना है कि इस क्षेत्र का नाम पास के इण्डोनेशिया देश के मध्यकालीन हिन्दु-बौद्ध श्रीविजय साम्राज्य पर पड़ा और "विसाया" शब्द संस्कृत के "विजय" शब्द का ही परिवर्तित रूप है।[2] १२वीं शताब्दी में सूलू द्वीपसमूह और विसायाज़ के बड़े भूभाग इसी साम्राज्य के अधीन थे।[3]