सामग्री पर जाएँ

गीता मेहता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गीता मेहता
जन्म1943 (आयु 81–82)
दिल्ली, अंग्रेजी राज
पेशालेखक / वृत्तचित्र फिल्म निर्माता / पत्रकार
राष्ट्रीयताभारतीय
उच्च शिक्षाकैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन
उल्लेखनीय कामकर्मा गोला (1979)
एक नदी सूत्र (1993))
अनन्त गणेश (2006)

गीता मेहता (पटनायक ; जन्म 1943) एक भारतीय लेखिका हैं। इनका जन्म दिल्ली में एक प्रसिद्ध ओडिया परिवार में हुआ था। इनके पिता बीजू पटनायक एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और स्वतंत्रता के बाद उड़ीसा में मुख्यमंत्री रह चूकें हैं। उनके छोटे भाई नवीन पटनायक 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्रीहैं। इन्होंने अपनी शिक्षा भारत में और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय , यूनाइटेड किंगडम में पूरी की। [1] इन्हें 2019 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था, जिसे इन्होंने कुछ राजनीतिक कारणों से अस्वीकार कर दिया था।[2][3]

उन्होंने लंदन, यूरोपीय और अमेरिकी नेटवर्क के लिए 14 टेलीविज़न वृत्तचित्रों का निर्माण और निर्देशन किया है। 1970-1971 के दौरान वह अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एनबीसी के लिए एक टेलीविजन युद्ध संवाददाता थीं। उनक द्वारा रचित पुस्तकों को 21 भाषाओं में अनुवादित किया गया है और यूरोप, अमेरिका और भारत में बेस्टसेलर सूची में शामिल किया गया है। उनकी कल्पना और गैर-कल्पना दोनों का विषय विशेष रूप से भारत की संस्कृति और इतिहास और पश्चिमी धारणा पर केंद्रित है। उनकी रचनाएँ उनकी पत्रकारिता और राजनीतिक पृष्ठभूमि के माध्यम से प्राप्त अंतर्दृष्टि को दर्शाती हैं।[उद्धरण चाहिए]

गीता मेहता अपना समय न्यूयॉर्क शहर , लंदन और नई दिल्ली के बीच बांटती हैं।

पुस्तको पर काम

[संपादित करें]
  • कर्म कोला साइमन और शूस्टर (1979)[4]
  • राज (1989)
  • ए रिवर सूत्र (1993)
  • सांप और सीढ़ी: आधुनिक भारत की झलक , लंदन, सेकर और वारबर्ग ISBN 0-436-20417-7
  • अनन्त गणेश  : जन्म से पुनर्जन्म, थेम्स और हडसन (2006) के लिए [5]


  1. "Upfront daughter of the revolution: Gita Mehta". Vogue. April 1997. pp. 114, 120, 124. Archived from the original on 17 जनवरी 2019. Retrieved 6 मार्च 2019.
  2. नवभारत
  3. "Padma Awards" (PDF). Padma Awards ,Government of India. Archived from the original (PDF) on 26 जनवरी 2019. Retrieved 25 January 2019.
  4. Mehta, Gita (1979). Karma cola : marketing the mystic East. New York : Simon and Schuster. ISBN 978-0-671-25083-6. Retrieved 19 फरवरी 2021. {{cite book}}: Check date values in: |accessdate= (help)CS1 maint: publisher location (link)
  5. Mehta, Gita (2006). "Eternal Ganesha: From Birth to Rebirth" (in अंग्रेज़ी). Thames & Hudson. Archived from the original on 30 जनवरी 2018. Retrieved 30 January 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

गीता मेहता ने पद्म श्री को अस्वीकार कर दिया