गदीर की ईद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ईरान में गदीर की ईद

गदीर की ईद (अरबी: ईद अल-ग़दीर ; फारसी : ईद-ए-गदीर) शिया मुसलमानों का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार उस घटना की स्मृति में किया जाता है जिसमें कहते हैं कि इस्लाम के पैगम्बर मुहम्मद ने अपने चचेरे भाई और दामाद अली इब्न अबी तालिब को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। यह त्यौहार १८ धू अल-हिज्जा को मनाया जाता है। हदीथ के अनुसार इस ईद को सर्वश्रेष्ठ ईद माना गया है।

दुनिया भर के शिया मुसलमान इस उत्सव को प्रतिवर्ष विविध रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं। यह विभिन्न देशों में आयोजित होता है, जिसमें ईरान, भारत, पाकिस्तान, अजरबैजान, इराक, यूएई, यमन, अफगानिस्तान, लेबनान, बहरीन और सीरिया शामिल हैं। शिया मुसलमान यूरोप और अमेरिका में भी ग़दीर की ईद मनाते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]