सामग्री पर जाएँ

गड़ीसर झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गड़ीसर झील
गड़ीसर झील का दृश्य
Location of the artificial lake in India.
Location of the artificial lake in India.
गड़ीसर झील
स्थानजैसलमेर, राजस्थान, भारत
निर्देशांक26°54′31″N 70°55′23″E / 26.9086°N 70.9231°E / 26.9086; 70.9231
प्रकारकृत्रिम झील
द्रोणी देशभारत

गड़ीसर झील जिसे गड़सीसर झील भी कहा जाता है, भारतीय राज्य राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित एक झील है।[1] इसका निर्माण जैसलमेर के संस्थापक राजा रावल जैसल ने 1156 ई॰ में करवाया था।[2] और बाद में वर्ष 1367 ई॰ के आसपास गड़सीसिंह द्वारा इसका पुनर्निर्माण कराया गया।[3] यह झील एक कृत्रिम झील है जो जैसलमेर किले से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित है। कहा जाता है कि इस झील ने एक बार पूरे शहर को पानी उपलब्ध कराया था। वर्तमान में, पानी इंदिरा गांधी नहर से गड़ीसर झील में आता है, इसलिए यह कभी नहीं सूखती है।[4]

गड़ीसर झील एक कृत्रिम झील है। यह जैसलमेर शहर के दक्षिणी भाग में स्थित है।[5] इस झील का निर्माण जैसलमेर के स्थापक राजा रावल जैसल ने करवाया था। इस कारण इसे पहले "जैसलसर झील"[2] भी कहा जाता था। उस समय यह जैसलमेर का एकमात्र जल का स्रोत था। बाद में झील का पुनर्निर्माण गड़सीसिंह ने करवाया और उसके बाद इसका नाम गड़ीसर झील रखा गया।[6] वर्तमान में यहाँ देश-विदेश से बहुत पर्यटक आते है।[7] झील में कई छतरियाँ और भगवान के मंदिर भी है।[8]

Gadisar Lake
जलवायु सारणी (व्याख्या)
माजूजुसिदि
 
 
1
 
27
8
 
 
10
 
33
12
 
 
7
 
38
17
 
 
19
 
45
23
 
 
16
 
44
28
 
 
17
 
42
30
 
 
56
 
37
25
 
 
87
 
35
23
 
 
82
 
41
26
 
 
1
 
42
22
 
 
1
 
35
15
 
 
1
 
28
9
औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (°से.)
कुल वर्षा (मि.मी)
स्रोत: [9]

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Baghel, Ravi; Stepan, Lea; Hill, Joseph K. W. (2017). Water, knowledge and the environment in Asia : epistemologies, practices and locales (अंग्रेज़ी भाषा में). London. ISBN 978-1-134-86333-4.{{cite book}}: CS1 maint: location missing publisher (link)
  2. 1 2 Dwivedi, Dr Bhojraj. Commercial Vaastu. Diamond Pocket Books (P) Ltd. ISBN 978-81-7182-236-2. अभिगमन तिथि: 17 February 2021.
  3. Bhatia, Vimal (May 1, 2017). "This 4th century lake is all but dead". द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 15 February 2021.
  4. "गड़ीसर झील के संरक्षण के मामले में अगली सुनवाई 15 को". राजस्थान पत्रिका (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 17 February 2021.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. Vraman Sangi: India Travel Companion (अंग्रेज़ी भाषा में). Asia Publishing Company. अभिगमन तिथि: 17 February 2021.
  6. Rajasthan Geography (अंग्रेज़ी भाषा में). RajRAS. अभिगमन तिथि: 17 February 2021.
  7. Incredible India: Tourist & Travel Guide (अंग्रेज़ी भाषा में). Indian Map Service. ISBN 978-81-89875-20-6. अभिगमन तिथि: 17 February 2021.
  8. "Conservation of Gadisar Lake: HC summons official". द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). February 12, 2021. अभिगमन तिथि: 17 February 2021.
  9. "Browse datasets | NASA Earth Observations". neo.sci.gsfc.nasa.gov (अंग्रेज़ी भाषा में). 17 February 2021. मूल से से 28 नवंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 February 2021.