सामग्री पर जाएँ

ख़ालिस्तान आंदोलन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ख़ालिस्तान (अर्थ: "ख़ालसा की भूमि") भारत के पंजाब राज्य के सिख अलगाववादियों द्वारा प्रस्तावित देश को दिया गया नाम है। ख़ालिस्तान के क्षेत्रीय दावे में वर्तमान भारतीय प्रांत पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तथा राजस्थान के कुछ क्षेत्र भी शामिल हैं। ख़ालिस्तानी अलगाववादियों ने 29 अप्रैल 1986 को भारत से अपनी एकतरफ़ा आज़ादी की घोषणा की थी। 1980 और 1990 के दशक के दौरान, ख़ालिस्तान आंदोलन अपने चरम पर था, लेकिन 1995 तक आंदोलन को भारत सरकार द्वारा दबा दिया गया।

ख़ालिस्तान

ख़ालिस्तान आंदोलन का ध्वज
ध्वज
ख़ालिस्तान आंदोलन का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: ਅਕਾਲ ਸਹਾਇ
"अकाल सहाए"
राष्ट्रगान: ਦੇਹ ਸਿਵਾ ਬਰ ਮੋਹਿ ਇਹੈ
"देह शिवा बर मोहि इहै"
नक्शा
नक्शा
स्थापित
 अलग सिख राष्ट्र के लिए प्रस्ताव
9 मार्च 1946
 आनंदपुर साहिब प्रस्ताव
28 अगस्त 1977
 धर्म युद्ध मोर्चा
4 अगस्त 1982 –
10 जून 1984
1 जून 1984 –
10 जून 1984
 ऑपरेशन वुडरोज़
जून–सितंबर 1984
 ऑपरेशन शुद्धिकरण
1984
 आज़ादी की घोषणा
29 अप्रैल 1986
 ऑपरेशन ब्लैक थंडर I
30 अप्रैल 1986
 ऑपरेशन ब्लैक थंडर II
9 मई 1988
 पंजाब बग़ावत
1984–1995

ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के बाद एक अलग सिख राष्ट्र की मांग शुरू हुई। 1940 मेें ख़ालिस्तान का जिक्र पहली बार "ख़ालिस्तान" नामक एक पुस्तिका में किया गया।[1] 1947 के बाद प्रवासी सिखों के वित्तीय और राजनीतिक समर्थन तथा पाकिस्तान की ISI के समर्थन से ख़ालिस्तान आंंदोलन भारतीय राज्य पंजाब में फला-फूूूूला और 1980 के दशक तक यह आंदोलन अपने चरम पर पहुंच गया। जगजीत सिंह चौहान के अनुसार 1971 के भारत–पाकिस्तान युुद्ध के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टों ने जगजीत सिंह चौहान के साथ अपनी बातचीत के दौरान, ख़ालिस्तान बनाने में मदद का प्रस्ताव रखा था।[2] 1984 के दशक में उग्रवाद की शुरुआत हुई जो 1995 तक चला इस उग्रवाद को कुचलने के लिए भारत सरकार और सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार समेत कई ऑपरेशन चलाए इन कार्यवाहीयों से उग्रवाद तो बहुत हद तक ख़त्म हो गया पर इसमें कई आम नागरिकों की जान गईं तथा भारतीय सेना पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगे।[3] भारी पुलिस एवं सैन्य कार्रवाई तथा एक बड़ी सिख आबादी का इस आंदोलन से मोहभंग होने के कारण 1990 तक यह आंदोलन कमज़ोर पड़ने लगा जिस कारण यह आंदोलन अपने उद्देश्य तक पहुँचने में विफल रहा।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "हिंसा-हत्या से भरा है इतिहास... क्या है खालिस्तान आंदोलन? जिसने बिगाड़ दिए भारत-कनाडा के रिश्ते". आज तक. 21 September 2023. अभिगमन तिथि: 4 September 2024.
  2. "Khalistan Movement Media (India/Transnational)", Encyclopedia of Social Movement Media, SAGE Publications, Inc., ISBN 978-0-7619-2688-7, अभिगमन तिथि: 2021-04-10
  3. "New brand of Sikh militancy: Suave, tech-savvy pro-Khalistan youth radicalised on social media". Hindustan Times.
  4. Majumdar, Ushinor. "Sikh Extremists In Canada, The UK And Italy Are Working With ISI Or Independently". Outlook India. Q. Is it clear which "foreign hand" is driving this entire nexus? A. Evidence gathered by the police and other agencies points to the ISI as the key perpetrator of extremism in Punjab. (Amarinder Singh Indian Punjab Chief Minister)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]