सामग्री पर जाएँ

कांधार प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कांधार
قندهار / Kandahar
मानचित्र जिसमें कांधार قندهار / Kandahar हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कांधार
क्षेत्रफल : 54,022 किमी²
जनसंख्या(2012):
 • घनत्व :
11,51,100
 21/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले (वुलेसवालई)
उपविभागों की संख्या: 18
मुख्य भाषा(एँ): पश्तो


कांधार या क़ंदहार (पश्तो: ur या ur, अंग्रेजी: Kandahar या Qandahar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५४,०२२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग १० लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक कांधार शहर है। यह प्रान्त पश्तो बोलने वाले पश्तून लोगों का क्षेत्र है। बहुत से इतिहासकार इसे तालिबान कट्टरवादी विचारधारा की जन्मभूमि मानते हैं। इसकी दक्षिणी सीमा पाकिस्तान से लगती है।

इस बात पर विवाद है कि 'कांधार' नाम कहाँ से आया। कुछ विद्वान इसे प्राचीन भारतीय जनपद 'गंधार' का परिवर्तित रूप मानते हैं तो कुछ के अनुसार इस शहर की नीव यूनानी हमलावर सिकंदर महान ने रखी थी और इसका नाम 'सिकंदरिया' का बिगड़ा रूप है। इसका नाम कभी 'क़ंदहार' भी उच्चारित किया जाता है, जिसमें 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' वाले 'क़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011