सामग्री पर जाएँ

ओरूज़्गान प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अफ़्ग़ानिस्तान का ओरूज़्गान प्रांत (लाल रंग में)
ओरूज़्गान में गेंहू के खेत

ओरूज़्गान या उरोज़्गान (पश्तो: ur, अंग्रेजी: Oruzgan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २२,६९६ वर्ग कि॰मी॰ है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ३.१ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी तरीनकोट (ur) शहर है। इस प्रान्त में बसने वाले अधिकतर लोग पश्तून हैं और सांस्कृतिक रूप से यह प्रान्त कंदहार के क्षेत्र से मिलता-जुलता है।

प्रान्त का बँटवारा

[संपादित करें]

२८ मार्च २००४ में ओरूज़्गान प्रान्त के उन ज़िलों को अलग करके दायकुंदी प्रान्त बनाया गया था जिनमें हज़ारा समुदाय के लोग बहुसंख्यक थे। इसमें केवल एक गिज़ाब ज़िला था जिसमें पश्तून लोग बहुसंख्यक थे, लेकिन २००६ में इस ज़िले को दायकुंदी से हटाकर वापस ओरूज़्गान में मिला दिया गया।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011