तरीनकोट
तरीनकोट
| |
|---|---|
| शहर | |
| निर्देशांक: 32°37′36″N 65°52′24″E / 32.62667°N 65.87333°Eनिर्देशांक: 32°37′36″N 65°52′24″E / 32.62667°N 65.87333°E | |
| देश | |
| प्रांत | उरूज़गान |
| ज़िला | तरीनकोट |
| शासन | |
| • प्रणाली | नगरपालिका |
| • महापौर | अब्दुल रशीद हिदायतुल्ला |
| ऊँचाई | 4,321 फीट (1,317 मी॰) |
| जनसंख्या (2025)[1] | |
| • शहर | 1,27,095 |
| • महानगर | 8,797 |
| समय मण्डल | AFT (UTC+04:30) |
तरीनकोट (पश्तो: ترينکوټ, दरी: ترینکوت) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के उरूज़गान प्रांत की राजधानी है। इस शहर की आबादी सन् २०१२ में लगभग ६,३०० अनुमानित की गई थी।[2] यह शहर वास्तव में एक छोटा सा क़स्बा है जिसके बाज़ार में लगभग २०० दुकाने हैं। प्रांत के राज्यपाल, जो २०१२ में असदउल्लाह हमदम थे, इसी बाज़ार से लगे एक दफ़्तर में काम करते हैं।
लोग
[संपादित करें]तरीनकोट इलाक़े में पठानों के दो क़बीलियाई परिसंघ बसते हैं - दुर्रानी (उर्फ़ तरीन) और ग़िलज़ई। यहाँ तरीनों की पोपोलज़ई, बारकज़ई, नूरज़ई और अचकज़ई शाखाएँ और ग़िलज़ईयों की तोख़ी, होतक और सुलयमान-ख़ेल शाखाएँ हैं। शहर में इराक़ से आये लगभग २,००० अरब भी बसे हुए हैं।
घटनाएँ
[संपादित करें]तरीनकोट बाक़ी दुनिया से कटा हुआ एक शहर है जिसे बाहरी दुनिया से केवल एक कंदहार जाने वाली सड़क जोड़ती है। सन् २००१ में बाद अफ़ग़ानिस्तान में हुए अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद यहाँ के एक छोटे हवाई अड्डे का प्रयोग यहाँ तैनात अमेरिकी सैनिकों का दस्ता करता है। २००१ तक यहाँ तालिबान का क़ब्ज़ा था लेकिन १६ नवम्बर २००१ में यहाँ के पश्तून निवासी तालिबान के ख़िलाफ़ विद्रोह करने लगे, जिसमें आगे चलकर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति बनने वाले हामिद करज़ई भी सक्रीय थे। तालिबान ने वापस हमला किया लेकिन अमेरिकी सैनिकों और वायु सेना की मदद से इस क्षेत्र को तालिबान से मुक्त कर लिया गया।
मौसम
[संपादित करें]तरीनकोट में गर्मियों में सर्वाधिक तापमान औसतन ४०° सेंटीग्रेड तक चढ़ जाता है जबकि सर्दियों में न्यूनतम तापमान औसतन शुन्य से नीचे (-३° सेंटीग्रेड) तक गिर जाता है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;populationनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ Afghanistan city populations Archived 2009-10-15 at the वेबैक मशीन, Source: Central Statistics Office Afghanistan, 2012