दायकुंदी प्रान्त
Jump to navigation
Jump to search
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) |

अफ़्ग़ानिस्तान का दायकुंदी प्रांत (लाल रंग में)
दायकुंदी या दाय कुंदी (फ़ारसी: دایکندی, अंग्रेजी: Daykundi) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १८,०८८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी नीली (نیلی) शहर है। बामयान प्रान्त की तरह, इस प्रान्त में भी अधिकतर आबादी हज़ारा समुदाय की है, जो मंगोल नस्ल के वंशज हैं और शिया इस्लाम के अनुयायी हैं।
प्रान्त की स्थापना[संपादित करें]
दायकुंदी प्रान्त २८ मार्च २००४ में ओरूज़्गान प्रान्त के उन ज़िलों को अलग करके बनाया गया था जिनमें हज़ारा समुदाय के लोग बहुसंख्यक थे। इसमें केवल एक गिज़ाब ज़िला था जिसमें पश्तून लोग बहुसंख्यक थे, लेकिन २००६ में इस ज़िले को दायकुंदी से हटाकर वापस ओरूज़्गान में मिला दिया गया।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी), Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011