कपिल शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा, जय महाराष्ट्र चैनल के लॉन्च के दौरान ।
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा हास्य अभिनेता, कलाकार, उत्पादक तथा गायक।
कार्यकाल 2001 से अब तक
जीवनसाथी Ginni Chatrath (वि॰ 2018)
बच्चे 2
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

वेबसाइट
(वेबसाइट)

kapilsharma.org

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं।[1] फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे।[2][3] वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ" , अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँकरन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं।[4] द कपिल शर्मा शो एक भारतीय हास्य शो है, जो सोनी टीवी चैनेल पर कपिल शर्मा शो प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है।[5]

पहले का जीवन[संपादित करें]

कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर , पंजाब, भारत में हुआ था। इनके पिता पुलिस डिपार्टमेंट में हेड कांस्टेबल थे और माँ जनक रानी एक गृहणी है।[6] कपिल ने एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी पढाई हिन्दू कॉलेज ,अमृतसर से की है।[7]

करियर[संपादित करें]

कपिल ने एमएच वन पर हंसते रहो हंसाते रहो कॉमेडी शो में काम किया इसके बाद इन्हें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अपना पहला ब्रेक मिला। ये उन नौ रियलिटी टीवी शो में से एक है जिनको ये जीत चुके हैं।[7] 2007 में ये इस शो के विजेता बने जिसमे इन्होंने 10 लाख की पुरस्कार राशि जीती।इसके बाद इन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर कॉमेडी सर्कस में भाग लिया।"Parvati Singhal, Kapil crown Comedy King". Siasat. 29 अगस्त 2010. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.</ref> कपिल ने इसके सारे छः सीजन जीते।[8] ये डांस रियलिटी शो झलक दिख लाजा (सीजन 6) होस्ट भी कर चुके हैं।[9] और इन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां भी होस्ट किया।[10][11] शर्मा ने उस्तादों के उस्ताद नामक शो में भी हिस्सा लिया।

2013 में शर्मा ने अपने प्रोडक्शन बैनर के9 प्रोडक्शन के अंतर्गत अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लांच किया जो एक बहुत बड़ा हिट साबित हुआ।[12]कॉमेडी नाइट्स विद कपिल भारत का सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो है।[12]

सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर अवार्ड्स में शर्मा को एंटरटेनर ऑफ़ द इयर अवार्ड 2013 से अमोल पालेकर द्वारा सम्मानित किया गया।[13]

लोक सभा चुनाव 2014 में इन्हें दिल्ली चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली का ब्रांड अम्बेसेडर बनाया गया।[14]

शर्मा ने 60वे फ़िल्म फेयर अवार्ड को करन जौहर के साथ को-होस्ट के रूप में होस्ट किया। [15] सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2014के चौथे सीजन में ये एक प्रेसेंटर थे।[16] ये बैंक चोर नामक यशराज फिल्म्स की फ़िल्म से अपना फिल्मिंग डेब्यू करने वाले थे लेकिन बाद में इन्होंने ये फ़िल्म छोड़ दी।[17] 17 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति के 8वे सीजन के पहले एपिसोड में इन्हें अतिथि के रूप में बुलाया गया।[18] ये अपना फ़िल्म डेब्यू लीड के तौर पर अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फ़िल्म किस किसको प्यार करूँ से किया , जिसमें इनके अपोजिट अनेक हेरोइसन्स हैं।[19]

कपिल शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ फिर छोटे परदे पर वापसी कर रहें हैं [20] इस शो में कपिल के साथ-साथ हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर और अली असगर भी नजर आएंगे.

2020 में, यह घोषणा की गई कि वह सोनी याय पर द हनी बनी शो नामक एक कॉमेडी शो में अभिनय करेंगे।[21]

व्यंग्य शैली[संपादित करें]

इनकी व्यंग्य शैली हाज़िर जवाब और आशु-विनोद की है, यानि जो अवस्था हो उसी स्थान पर उसी संदर्भ में कोई मज़ाक करना। इनके विनोद में अश्लील शब्दों का प्रयोग कम होता है। कुछ चीज़े जो इनके व्यंग्य में बारंबार आई हैं -

  • निर्जीव वस्तुओं का आपसी संबंध निकालना - जैसे तबले, गिटार इत्यादि के छोटे आकार से उनको बेबी कहना; उम्र के साथ हारमोनियम का बड़ा होना।
  • दर्ज़े से एकदम अलग बातें - किसी मध्यम सुन्दर को जेनिफ़र लोपेज कहना, या सलमान खान जैसे कालाकारों को "वो लड़का, क्या नाम है उसका.."।
  • बाप को मतलबी कहना - कभी पथरी के लिए डॉक्टर बनाना तो कभी वकील।
  • साथी कलाकारों के योगदान को कम कहना - कईयों को "मूड में आओ" जैसे शब्द कहना।
  • गाने का माहौल श्स्तरीय बनाकर चालू गाने गाना। कई बार - तुनक तुन तुन .., क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो .. आदि।
  • जज की ख्याति को उलटकर पेश करना - अर्चना को मर्द और शेखर जी को गायक।

निजी जीवन[संपादित करें]

कपिल शर्मा मुम्बई में रहते हैं। इनकी शादी गिन्नी चतरथ से हुई है।[22]

ये एक पशु प्रेमी हैं और ये जीवों के साथ मानवीय व्यवहार का समर्थन करते हैं। इन्होंने एक सेवानिवृत्त और छोड़े गए कुत्ते ज़ंजीर को गोद लिया है।[23]कपिल शर्मा का जन्म मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ है। कपिल शर्मा का पिता जीतेंद्र कुमार शर्मा था। पंजाब पुलिस में उनका पद हेड कांस्टेबल था। उनकी मां जनक रानी है। वह घर की मालिक है।अशोक कुमार शर्मा कपिल शर्मा का बड़ा भाई है। अशोक अमृतसर में पुलिस कांस्टेबल है।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

धारावाहिक[संपादित करें]

साल धारावाहिक भूमिका
2007 द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 (स्वयं)
2011-12 स्टार या रॉकस्टार
2010-13 कॉमेडी सर्कस
2013 झलक दिख ला जा 6 (होस्ट)
2013–2016 कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (स्वयं)
2014 कौन बनेगा करोड़पति 8 (अतिथि)
2016 द कपिल शर्मा शो (प्रस्तोता)
2018 फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा
2018-वर्तमान ' 'द कपिल शर्मा शो - सीजन 2
2020 द हनी बनी शो विथ कपिल शर्मा (स्वयं)

फ़िल्म[संपादित करें]

फिल्मों और भूमिकाओं की सूची
वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणियाँ संदर्भ
2010 भावनाओ को समझाओ ठाकुर का बेटा विशिष्ट व्यक्ति के रुप मे उपस्थित [24]
2015 एबीसीडी 2 स्वयं [25]
किस किसको प्यार करूँ कुमार शिव राम किशन [26]
2017 फिरंगी मंगा निर्माता भी [27]
2018 सन ऑफ मनजीत सिंह विशिष्ट व्यक्ति के रुप मे उपस्थित निर्माता भी [28]
2020 इट्स माय लाइफ प्यारे [29]
2023 ज्विगेटो मानस [30]

पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष पुरस्कार श्रेणी के लिए परिणाम सन्दर्भ
2012 इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स बेस्ट एक्टर -कॉमेडी कहानी कॉमेडी सर्कस की जीता [31]
2013 कॉमेडी नाइट्स विद कपिल [32]
बेस्ट सीरियल – कॉमेडी कॉमेडी नाइट्स विद कपिल
सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर एंटरटेनर ऑफ़ द इयर कपिल शर्मा [33]
बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2013 मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल [34]
2014 स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2014 बेस्ट कॉमेडी शो [35]

अतिथि कलाकार के रूप में[संपादित करें]

  1. बिग बॉस 7
  2. कलर्स पेटल अवार्ड्स
  3. बिग बॉस 6 ग्रैंड फिनाले
  4. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स ग्रांड फिनाले
  5. सी.आई.डी
  6. नच बलिए सीजन 5 प्रीमियर (एपिसोड 1, 4)
  7. नच बलिए सीजन 5 ग्रांड फिनाले
  8. सब के अनोखे अवार्ड्स
  9. सब की होली (होली सेलिब्रेशन ऑन सब टीवी)
  10. पंजाबी इंटरनेशनल फ़िल्म अकादमी अवार्ड्स
  11. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
  12. मास्टर शेफ इंडिया
  13. कौन बनेगा करोड़पति[36]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Kapil Sharma: I will do as Ginni says, because I know that she is right".
  2. ^ http://forbesindia.com/lists/2013-celebrity-100/1439/1 Archived 2015-07-11 at the वेबैक मशीन
  3. ^ http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Kapil-Sharma-in-Forbes-celebrity-list/articleshow/27298494.cms?
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2014.
  5. "SRK and Deepika make an entrance on Comedy Nights as they promote Chennai Express... on a scooter". Dailymail.co.uk. 3 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2014.
  6. "Life has changed ever since, says comedian Kapil's family". हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 20 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 December 2014.
  7. "India's funniest man" (7 March 2014). Hindu बिज़नस लाइन. अभिगमन तिथि 19 December 2014.
  8. "Kapil wins another season of Comedy circus".
  9. "Kapil sharma`s profile in Forbes list". मूल से 25 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2015.
  10. Aparna Banerji (24 जुलाई 2009). "Lady laughter sends T-town rolling". Tribune India. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2014.
  11. "Daily soaps weren't creatively satisfying: Manish Paul". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 11 August 2013. मूल से 15 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2013.
  12. "Kapil sharma reified stand up comedy".
  13. Randeep Wadehra (16 September 2007). "The Great Punjabi Challenge". द ट्रिब्यून.
  14. "Comedian Kapil Sharma to be brand ambassador for Delhi poll". IANS. news.biharprabha.com. अभिगमन तिथि 4 April 2014.
  15. "when kapil sharma stole karan johars thunder at Filmfare awards". http://www.filmibeat.com/television/news/2015/when-kapil-sharma-stole-karan-johars-thunder-at-filmfare-awards-2015-172887.html. 
  16. "Kapil Sharma to present at CCL4".
  17. "Kapil Sharma opts out of YRF's upcoming film Bank Chor". IANS. news.biharprabha.com. अभिगमन तिथि 3 July 2014.
  18. "Kapil Sharma is Amitabh Bachchan's first guest on KBC 8". इंडिया टुडे. 30 जुलाई 2014. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2014.
  19. "Kapil Sharma's film goes on floor". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 8 November 2014.
  20. अनिल मिश्रा. "'द कपिल शर्मा शो' अप्रैल से". अरे चिंटू डॉट कॉम. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2016.
  21. "Sony YAY! announces a new show titled The Honey Bunny Show with Kapil Sharma". Tribuneindia News Service (अंग्रेज़ी में). 1 October 2020. अभिगमन तिथि 27 Apr 2021.
  22. "kapil sharma lesser known facts".
  23. "Kapil adopts abandoned dog".
  24. "Not Kis Kisse Pyaar Karoon, but this movie is Kapil Sharma's debut Bollywood film! | India.com". www.india.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  25. Team, Koimoi com (2021-10-10). "Kapil Sharma To Make A Comeback On Big Screen, Dates Being Worked Out?". Koimoi (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  26. "Kapil Sharma's 'Kis Kisko Pyaar Karoon' earns Rs.18.75 cr in two days". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2015-09-27. अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  27. "Firangi Preview: Kapil Sharma Is All Set With His 'Magic Kick'". NDTV.com. अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  28. "Kapil Sharma gains five kgs, reveals the reason". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2018-10-02. अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  29. "Did You Know Kapil Sharma Played Nana Patekar's Servant In His Bollywood Debut? | SpotboyE". www.spotboye.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  30. "Kapil Sharma says Koreans cried after watching Zwigato: 'They didn't even know I'm known for comedy'". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2023-03-02. अभिगमन तिथि 2023-03-14.
  31. "Indian Television Academy Awards 2012". IndianTelevisionAcademy.com. मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2014.
  32. "Indian Television Academy Awards 2013". IndianTelevisionAcademy.com. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2014.
  33. "Entertainer of the Year". CNN-IBN. 23 December 2013. मूल से 8 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2015.
  34. "Big Star Entertainment Awards 2013: Comedy Nights With Kapil, Diya Aur.., Maharana..." मूल से 21 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2015.
  35. "Comedy Nights With Kapil Bags Best Comedy Show At Star Guild Awards 2014!". मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2015.
  36. ""केबीसी-8" में कपिल की कॉमेडी, होंगे पहले मेहमान". पत्रिका समाचार समूह. ३१ जुलाई २०१४. अभिगमन तिथि ३१ जुलाई २०१४.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]