ओडिन्से

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ओडिन्से
Odense
सेंट. कैनुट्स कैथेड्रल
ओडिन्से का आधिकारिक सील
सील
ओडिन्से is located in डेनमार्क
ओडिन्से
ओडिन्से
डेनमार्क में अवस्थित
देशडेनमार्क
क्षेत्रदक्षिणी डेनमर्क
नगरपालिकाएँओडिन्से
स्थापना988
शहर कानून1355
नगर पालिका1970
क्षेत्र304.34 किमी2 (117.51 वर्गमील)
ऊँचाई13 मी (43 फीट)
जनसंख्या (2015)
 • शहर1,73,814
 • घनत्व570 किमी2 (1,500 वर्गमील)
 • महानगर1,97,480
समय मण्डलCET (यूटीसी+1)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CEST (यूटीसी+2)
Postal code5000–5270
दूरभाष कोड(+45) 6
वेबसाइटwww.odense.dk

ओडिन्से (डैनिश उच्चारण: [ˈoðˀn̩sə] ( सुनें)) (अंग्रेज़ी: Odense) डेनमार्क का तीसरा सबसे विशाल नगर है। फुनेन द्वीप के मुख्य शहर ओडिन्से की जनवरी २०१५ में आबादी 173,814 के करीब करीब थी। सड़क मार्ग से यह शहर स्वेन्दबोर्ग से 45 किलोमीटर (148,000 फीट) उत्तर में, आर्हस से 144 किलोमीटर (472,000 फीट) दक्षिण और कोपेनहेगन से 167 किलोमीटर (548,000 फीट) दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ओडिन्से का हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन से करीबी संबंध है जिन्हें परीकथाओं के लिये जाना जाता है। वो इस शहर में 1805 में जन्में थे और उन्होंने यहा अपना बचपन बिताया था।

पिछले 4,000 सालों से ओडिन्से में मानव बस्तियाँ स्थापित हैं, हालांकि इनके बारे में पहला उल्लेख 988 ई. और 1070 ई. में मिलता है। अब यह एक बहुत ही संपन्न और उन्नतिशील शहर बन चुका है। डेनमार्क का कैनुट ४, जिसे अंतिम वाइकिंग राजा माना जाता है का 10 जुलाई 1086 को ओडिन्से के सेंट कैनुट्स एबी में कत्ल हुआ था। हालांकि इस शहर को 1249 ई. में शाही दुश्मनी में जला दिया गया था लेकिन इसने बहुत जल्द अपना पुनरुत्थान किया और मध्य युग में एक महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र बन गया। अवनति के एक दौर के बाद अट्ठारहवीं शताब्दी में इसके विकास के लिये बड़े पैमाने पर नीतियाँ बनाई गयीं और काम हुए। ओडिन्से महल का पुनर्निर्माण, व्यापार को बढावा देने के लिये ओडिन्से बंदरगाह से जुड़ने वाली नहर का निर्माण इन नीतियों का हिस्सा थे। 1865 में यहाँ डेनमार्क के विशालतम रेलवे अवसान (टर्मिनल) का यहाँ निर्माण हुआ जिससे यहाँ आबादी और व्यापार के फलने फूलने में बहुत मदद मिली। 1900 के अंत तक ओडिन्से की जनसंख्या 35,000 तक पहुंच चुकी थी। 1935 में बना ओडिन्से का ओडिनस्टारनेट नामक स्तंभ यूरोप का दूसरा सबसे लंबा स्तंभ था जिसे बाद में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाज़ियों ने नष्ट कर दिया।

In the present day, Odense remains the commercial hub of Funen, and has a notable shopping district with a diversity of stores. Several major industries are located in the city including the Albani Brewery and GASA, Denmark's major dealer in vegetables, fruits and flowers. The city is home to Odense Palace, erected by King Frederick IV who died there in 1730, the Odense Theatre, the Odense Symphony Orchestra, and the Hans Christian Andersen Museum, situated in the house that was the birthplace of Hans Christian Andersen. In sports, Odense has a number of football clubs including OB, BM, B1909, and B1913, the Odense Bulldogs professional ice hockey team, and the city also hosts the H.C. Andersen Marathon. Odense is served by Hans Christian Andersen Airport and Odense station, which lies on the line between Copenhagen and the Jutland peninsula.

स्वास्थय सेवा[संपादित करें]

ओडिन्से यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल

ओडिन्से यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल जिसकी स्थापना 1912 में हुई थी [1] एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय स्वास्थयसेवा प्रदाता है। यह दक्षिणी डेनमार्क के क्लिनिकल रिसर्च इन्स्टीच्यूट के साथ मिलकर स्वास्थय क्षेत्र में शोध और अनुसंधान कार्य भी करता है।[2] यह डेनमार्क का सबसे बड़ा अस्पताल और ओडिन्से का सबसे ज्यादा नौकरियाँ प्रदान करने वाला संस्थान है। 2006 तक यहां 1200 बिस्तर और 7700 लोगों का स्टॉफ था जिसमें से 1300 कर्मचारी चिकित्सक थे। आज यहां दवा उअर चिकित्सा क्षेत्र से संबन्धित लगभग 10,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।[1] अस्पताल भवन 57 मीटर (187 फीट) उंचा है, इसमें 15 तल हैं और यह ओडिन्से की सबसे ऊंची इमारत है।[3] अपने विशेषज्ञों की वजह से यह डेनमार्क का सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित अस्पताल है।

जुड़वां शहर[संपादित करें]

ओडिन्से के २० से ज्यादा जुड़वां शहर हैं।[4] सभी शहरों की सूची के लिये, देखें ओडिन्से नगरपालिका। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Odense Universitetshospitals historie – kort fortalt" (डेनिश में). OUH. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 July 2014.
  2. "Research". ओडिन्से यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 July 2014.
  3. "Odense's tallest buildings – Top 20". एम्पोरिस. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 July 2014.
  4. "Twin Cities". ओडेन्से नगरपालिका. मूल से 15 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 July 2014.
  5. "Partnership". कौनास इंटरनैशनल रिलेशन्स. मूल से 15 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 November 2011.

संदर्भ ग्रंथ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

साँचा:डेनमार्क के शहर