सामग्री पर जाएँ

ऐश्वर्या लक्ष्मी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऐश्वर्या लक्ष्मी

लक्ष्मी 2023 में
जन्म 6 सितम्बर 1991 (1991-09-06) (आयु 33)
तिरुवनन्तपुरम, केरल, भारत
शिक्षा

श्री नारायण चिकित्सा विज्ञान संस्थान, एर्नाकुलम

(एमबीबीएस)
पेशा अभिनेत्री निर्माता
कार्यकाल 2017–वर्तमान

ऐश्वर्या लक्ष्मी (जन्म 6 सितंबर 1991) एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्हे एक फिल्मफेयर अवार्ड साउथ और 3 SIIMA अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार जीते। [1]उन्होंने 2017 मे अपनी पहली मलयालम फिल्म नजंडुकलुदे नट्टिल ओरिडावेला से अभिनय की शुरुआत की। [2] उसके बाद मायानाधि (2017), वराथन (2018), विजय सुपरम पूर्णमियम (2019), अर्जेंटीना फैन्स कात्तूरकदावु (2019) आदि फिल्मो मे देखी गई। लक्ष्मी ने (2019) मे "एक्शन" फिल्म के साथ तमिल फिल्मो में शुरुआत की। [3] [4]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

ऐश्वर्या लक्ष्मी का जन्म 6 सितंबर 1991 को भारत के केरल राज्य के त्रिवेंद्रम शहर मे हुआ था। [5] [6] [7]लक्ष्मी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा होली एंजल कॉन्वेंट त्रिवेंद्रम और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, त्रिशूर में की। [8] उन्होंने 2017 में श्री नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसएनआईएमएस), एर्नाकुलम से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की। उन्होने वहीं अपनी इंटर्नशिप भी पूरी की। [2] [9] वह त्रिवेंद्रम और कोचीन में रहती है। [10]

आजीविका

[संपादित करें]

लक्ष्मी 2014 से मॉडलिंग कर रही हैं।  वह फ्लॉवर वर्ल्ड, साल्ट स्टूडियो, वनिता और एफडब्ल्यूडी लाइफ जैसी पत्रिकाओं के मुख पृष्ठ पर दिखाई दी हैं। उन्होंने चेम्मनुर ज्वेलर्स, करिककिनेथ सिल्क्स, ला ब्रेंडा, एज्वा बुटीक, अक्षय ज्वेल्स, श्री लक्ष्मी ज्वैलरी आदि जैसे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है [9]उन्होंने कहा कि "अभिनय की कभी योजना नहीं बनाई", लेकिन अब जब उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है तब उन्हे एक प्रमुख भूमिका में फैमिली-ड्रामा नजंडुकलुदे नट्टिल ओरिडावेला के लिए अल्ताफ सलीम का कास्टिंग कॉल मिला तो उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया। [2] इसके बाद उन्होंने आशिक अबू की रोमांटिक थ्रिलर मायानाधी में महिला प्रधान भूमिका निभाई। [11]इस फिल्म को एक बड़ी सफलता मिल गई और एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के रूप में उनकी भूमिका को सराहना मिली। 2018 में, वह फहद फासिल के साथ वराथन में दिखाई दीं। 2019 में ऐश्वर्या तीन मलयालम फिल्मों में दिखाई दीं: विजय सुपरम पूर्णमियम, [12] अर्जेंटीना फैन्स कात्तूरकदावु [13] और ब्रदर्स डे । उनकी पहली तमिल फिल्म एक्शन (2019) विशाल के साथ थी। इसके बाद वह धनुष के साथ जगमे थांधीराम (2021) जो नेटफ्लिक्स में रिलीज़ हुई में दिखाई दी, जिसमें उन्होंने अटिला की भूमिका निभाई।

2022 में, उन्होंने मणिरत्नम की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन: आई में ' पूंगुझाली ' की भूमिका के माध्यम से उद्योग में अपना नाम बनाया। 2023 में, वह मम्मूटी के साथ क्रिस्टोफर में दिखाई दीं। [14] इन्होने तमिल फिल्म गार्गी के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की। [15]

फिल्मोग्राफी

[संपादित करें]
Key
Films that have not yet been released ये उन फिल्मों को दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं।

फिल्में

[संपादित करें]
ऐश्वर्या लक्ष्मी फिल्म क्रेडिट की सूची
Year Title Role(s) Language(s) Notes Ref.
2017 नजंडुकलुदे नट्टिल ओरिडावेला रेचल मलयालम [16]
मायानाधि अपर्णा रवि (अप्पू) मलयालम
2018 वराथन प्रिया पॉल मलयालम [17]
2019 विजय सुपरम पूर्णमियम पिंकी/पूर्णामी मलयालम [18]
अर्जेंटीना फैन्स कात्तूरकदावु मेहरुन्निसा खादरकुट्टी मलयालम [19]
ब्रदर्स डे सांता / पीली मलयालम [20]
एक्शन मीरा तमिल [21]
2021 जगमे थांधीराम अट्टिला तमिल [22]
लाफिंग बुद्ध डॉ एंजेल मलयालम [23]
कानेक्काने स्नेहा जॉर्ज मलयालम [24]
2022 पुतम पुधु कलै विद्याधा शोबी तमिल खंड: निज्हल थारुम इधम [25]
अर्चना 31 नॉट आउट अर्चना मलयालम [26]
गोडसे वैशाली तेलुगू [27]
गार्गी अहिल्या तमिल निर्माता [28]
केपटेन काव्या तमिल [29]
पोन्नियिन सेल्वन: I पूंगझली तमिल [30]
अम्मू अमुधा "अम्मू" रवींद्रनाथ तेलेगु [31]
कुमारी कुमारी देवन मलयालम [32]
गट्टा कुष्ठी कीर्थी तमिल [33]
2023 क्रिस्टोफर अमीना वकील मलयालम [14]
पोन्नियिन सेलवन: II पूंगुझाली तमिल [34]
King of Kotha Not yet released टीबीए मलयालम फिल्माने [35]
  1. "Winners: 65th Jio Filmfare Awards (South) 2018 – Times of India ►". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 17 June 2018. Retrieved 28 June 2018.
  2. "Aishwarya Lekshmi to play Nivin's heroine". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 19 August 2017. Retrieved 20 August 2017.
  3. "Action (2019)". Irish Film Classification Office. Archived from the original on 17 जनवरी 2022. Retrieved 3 जून 2023.
  4. S, Srivatsan (28 October 2020). "Not lost in translation: Why the Hindi dubbed versions of South Indian films are in demand". The Hindu. Retrieved 28 October 2020. The Hindi-dubbed version of Tamil film Action starring Vishal and Tamannaah Bhatia — a film which underperformed critically and commercially upon release — has 74 million views on YouTube in under three weeks of its upload.
  5. "Happy Birthday Aishwarya Lekshmi" (in अंग्रेज़ी). 6 September 2020. Archived from the original on 5 October 2021. Retrieved 18 July 2021.
  6. "Actor Aishwarya Lekshmi tests positive for COVID-19, says she 'took it easy'". The News Minute (in अंग्रेज़ी). 9 April 2021. Archived from the original on 9 April 2021. Retrieved 18 July 2021.
  7. FWDmedia (2017-08-03). "Aishwarya Lekshmi: Breathing New Life Into South Indian Cinema". FWD Life | The Premium Lifestyle Magazine | (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 2023-05-31.
  8. "I want to be remembered by the characters I do: 'Mayaanadhi' Aishwarya Lekshmi to TNM". The News Minute (in अंग्रेज़ी). 17 January 2018.
  9. "Security Check Required". Archived from the original on 26 July 2021. Retrieved 20 August 2017 – via Facebook.
  10. "'Destiny's child' Aishwarya Lekshmi: Meet the debutant heroine of Nivin Pauly's Njandukalude Naattil Oridavela". The New Indian Express. Archived from the original on 20 August 2017. Retrieved 20 August 2017.
  11. "'Mayaanadhi' actress Aishwarya Lekshmi opens up about the film, Tovino". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 23 December 2017. Archived from the original on 5 January 2018. Retrieved 5 January 2018.
  12. "Vijay Superum Pournamiyum' movie pooja held in Kochi". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Retrieved 8 December 2018.
  13. "Kalidas and Aishwarya Lekshmi are classmates in Midhun Manuel Thomas film Argentina Fans Kaattoorkadavu". The Times of India.
  14. "Aishwarya Lekshmi confirms being a part of Mammootty's 'Christopher'". 18 August 2022. Retrieved 22 August 2022.
  15. "Aishwarya Lekshmi sends birthday wishes to her 'Gargi' actor Sai Pallavi" (in अंग्रेज़ी). 9 May 2022. Retrieved 9 May 2022.
  16. "Nivin Pauly's 'Njandukalude Nattil Oridavela' to be an Onam release". The News Minute. 4 July 2017. Retrieved 30 August 2017.
  17. "'Varathan' review: Fahadh and Aishwarya hold together an uneven thriller". The News Minute. 21 September 2018. Retrieved 4 October 2018.
  18. Soman, Deepa. "Vijay Superum Pournamiyum' poster has its stylish lead pair striking a pose". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Retrieved 8 December 2018.
  19. "First look poster of Kalidas Jayaram's 'Argentina Fans Kattoorkadavu' is out". The News Minute. 27 October 2019. Archived from the original on 28 February 2019. Retrieved 27 February 2019.
  20. "Prasanna to debut in Malayalam with Brother's Day". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Retrieved 19 July 2019.
  21. "Vishal plays a Commando in Sundar C's 'Action'!". Sify. 15 August 2019. Archived from the original on 15 August 2019. Retrieved 15 August 2019.
  22. "Aishwarya Lekshmi joins Dhanush-Karthik Subbaraj's next". The News Minute (in अंग्रेज़ी). 19 July 2019. Archived from the original on 6 February 2021. Retrieved 26 August 2021.
  23. ലേഖകൻ, മാധ്യമം (20 August 2021). "രമേഷ് പിഷാരടിയും ഐശ്വര്യ ലക്ഷ്മിയും ഒന്നിക്കുന്ന 'ലാഫിങ് ബുദ്ധ' ഒടിടി റിലീസിന്; ട്രെയിലർ പുറത്ത് | Madhyamam". www.madhyamam.com (in मलयालम). Archived from the original on 24 August 2021. Retrieved 3 October 2021.
  24. "Tovino-Aishwarya Lekshmi's Kaanekkaane completed". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. 10 December 2020. Archived from the original on 22 December 2020. Retrieved 11 December 2020.
  25. Praveen Sudevan (14 January 2022). "'Putham Pudhu Kaalai Vidiyaadhaa…' review: Three hits and two misses in this anthology of hope". The Hindu.
  26. "Aishwarya Lekshmi completes dubbing for 'Archana 31 Not Out'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 18 March 2021. Archived from the original on 5 October 2021. Retrieved 28 June 2021.
  27. "Aishwarya Lekshmi to debut in Tollywood with 'Godse'". The News Minute. 13 January 2021. Archived from the original on 24 January 2021. Retrieved 12 February 2021.
  28. "Aishwarya Lekshmi breaks out on stage at the 'Gargi' press meet". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Retrieved 7 July 2022.
  29. "Arya announces new film Captain with director Shakti Soundar Rajan". The News Minute (in अंग्रेज़ी). 19 November 2021. Retrieved 20 November 2021.
  30. "Aishwarya Lekshmi begins to shoot for Ponniyin Selvan". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 1 December 2020. Retrieved 7 August 2020.
  31. PTI (6 October 2022). "Aishwarya Lekshmi's Telugu movie 'Ammu' to premiere on Prime Video on October 19". The Hindu (in Indian English). ISSN 0971-751X. Retrieved 6 October 2022.
  32. "Aishwarya Lekshmi-starrer Kumari wrapped up | Cinemaexpress". Cinema Express. Retrieved 14 May 2022.
  33. "Aishwarya Lekshmi begins filming for 'Gatta Kusthi' in Tenkasi – Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (in अंग्रेज़ी). Retrieved 14 May 2022.
  34. "Ponniyin Selvan 2: Vikram And Aishwarya Rai Bachchan's Film Gets A Release Date". NDTV. 28 December 2022. Retrieved 28 December 2022.
  35. "Dulquer Salmaan join sets of King of Kotha". The Indian Express (in अंग्रेज़ी). 26 September 2022. Retrieved 27 September 2022.