सामग्री पर जाएँ

उन्नत प्रौद्योगिकी वाहन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उन्नत प्रौद्योगिकी वाहन
कार्य इस्क्रेमजेट इंजन परीक्षण वाहन
निर्माता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
मूल देश भारत
आकार
ऊंचाई 9.10 मीटर (29.9 फीट)
व्यास 0.56 मीटर (1 फीट 10 इंच)
द्रव्यमान 3,000 किलोग्राम (110,000 औंस) [1]
चरण 2
लॉन्च इतिहास
वर्तमान स्थिति सक्रिय
लॉन्च स्थल सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
कुल लॉन्च 2
सफल लॉन्च 2
प्रथम उड़ान निष्क्रिय: 3 मार्च 2010 [1]
सक्रिय: 28 अगस्त 2016 [2]
उन्नत प्रौद्योगिकी वाहन(ATV)

उन्नत प्रौद्योगिकी वाहन (Advanced Technology Vehicle) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित रॉकेट है। जो रोहिणी-560 रॉकेट पर आधारित है। इसका प्रयोग इसरो द्वारा अपने ड्यूल एयर ब्रेअथिंग इंजन के परीक्षण में किया गया। 28 अगस्त 2016 को भारत ने सक्रिय इस्क्रेमजेट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। तथा भारत अब तक ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। [2]

ड्यूल एयर ब्रेअथिंग इंजन में दो इस्क्रेमजेट(Scramjet) इंजन है। इस्क्रेमजेट इंजन एक ऐसा इंजन है। जो वायुमंडल से ऑक्सीजन लेकर ईधन को जलाता है। इस्क्रेमजेट इंजन में ऑक्सीजन ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है। जिससे रॉकेट का भर काम हो जाता है और लागत में कमी आती है।

एटीवी-डी01

[संपादित करें]

3 मार्च 2010 में, इसरो ने अपने नए रॉकेट उन्नत प्रौद्योगिकी वाहन (एटीवी-डी01) का सफल आयोजन किया। यह हवा श्वास प्रणोदन तकनीक के प्रदर्शन के लिए परीक्षण के रूप में एक निष्क्रिय इस्क्रेमजेट इंजन दहन मॉड्यूल ले गया। तथा यह परीक्षण उड़ान सफल रही। [3]

एटीवी-डी02

[संपादित करें]

28 अगस्त 2016 में, इसरो ने ड्यूल एयर ब्रेअथिंग इंजन का लगभग 6 सेकंड तक परीक्षण किया। दो सक्रिय इस्क्रेमजेट दूसरे चरण के पीछे लगे थे। करीब 300 सेकंड की उड़ान के बाद, वाहन श्रीहरिकोटा से लगभग 320 किमी दूर बंगाल की खाड़ी में नीचे गिर गया। वाहन श्रीहरिकोटा के जमीन स्टेशनों से ट्रैक किया गया। सक्रिय इस्क्रेमजेट का परीक्षण सफल रहा। तथा इसी के साथ भारत इस्क्रेमजेट तकनीक का परीक्षण करने वाला अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "ISRO Plans Scramjet Engine Test Atop Its Heaviest Sounding Rocket in July". thewirwe. Archived from the original on 14 जुलाई 2016. Retrieved 13 July 2016.
  2. "ISRO's Scramjet Engine Technology Demonstrator Successfully Flight Tested". isro. Archived from the original on 2 सितंबर 2016. Retrieved 29 August 2016.
  3. "Successful flight testing of advanced sounding rocket". isro. Archived from the original on 9 सितंबर 2016. Retrieved 3 March 2010.