सामग्री पर जाएँ

इवाते प्रीफ़ेक्चर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इवाते प्रांत
岩手県
प्रांत
इवाते प्रांत का ध्वज
ध्वज
इवाते प्रांत
प्रतीक
Location of इवाते प्रांत की स्थिति
देश जापान
क्षेत्रतोहोकू
द्वीपहोन्शू
राजधानीमोरिओका
उपमंडलज़िले: 10, नगरपालिकाएँ: 33
शासन
 • राज्यपालताकुया तास्सो
क्षेत्रफल
 • कुल15,275.01 kमी2 (5,897.71 वर्ग मील)
क्षेत्र पदद्वितीय
जनसंख्या (2023)
 • कुल11,65,886
 • पद32वाँ
 • घनत्व76.32637/किमी2 (197.6844/मील2)
GDP[1]
 • कुल¥4,848 अरब (2019)
ISO 3166 कोडJP-03
वेबसाइटpref.iwate.jp

इवाते प्रांत (जापानी: 岩手県) होक्काइडो के बाद जापान का सबसे बड़ा प्रांत है। यह होन्शू द्वीप पर तोहोकू क्षेत्र में स्थित है और द्वीप का सबसे पूर्वी बिन्दू यहीं स्थित है। इसकी राजधानी मोरिओता है। इवाते अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए ख्यात है क्योंकि इसका जनसंख्या घनत्व होक्काइडो के बाहर किसी भी प्रीफ़ेक्चर से कम है।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

इवाते में उद्योग-धन्धे मोरिओका के आसपास सघनित हैं और ये उद्योग अर्धचालकों (सेमीकण्डकटर) और संचार विनिर्माण में महारथ प्राप्त हैं।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

इवाते की वर्तमान जनसंख्या १ अक्टूबर २००७ की स्थिति तक १३,६३,७०२ है जिसमें से ६,५१,७३० पुरुष और ७,११,९७२ महिलाएं हैं।

सर्वारम्भिक जनगणना के आंकड़े १९०७ से उपलब्ध हैं जब इवाते की कुल जनसंख्या ७,७०,४०६ थी जिसमें ३,८९,४९० पुरुष और ३,८०,९१६ महिलाएं थीं। यही एकमात्र ऐसी जनगणना है जिसमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है।

१९३५ में इवाते की जनसंख्या दस लाख को पार कर १०,९५,७९३ थी।

१९८५ में इवाते की जनसंख्या सर्वसामयिक अधिकतम थी जब यह १४,३३,६११ पहुँच गई।

१९५० की जनगणना में इवाते में सर्वाधिक लोग पैदा हुए और यह आंकड़ा ४५,९६८ दर्ज है। इसके बाद से जन्मदर में गिरावट आई है और २००७ में यह आंकड़ा मात्र १०,३४४ था। सर्वाधिक लोग १९४५ में मरे जब यह आंकड़ा ३२,६१४ था और इसके बाद से मृत्यु दर में भी गिरावट आई और १९८० में ९,८९२ का आंकड़ा दर्ज किया गया। इसके बाद से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और २००७ में १४,७७४ लोग मरे।

चिकित्सा क्षेत्र में हुए सुधारों के कारण जन्म के समय बाल मृत्यु दर १९५० में ४,२४६ से घटकर २००७ में मात्र ३३२ रह गई है।

विवाहों की संख्या में भी इवाते में गिरावट आई है। १९५० में यह आंकड़ा १३,०५५ से घटकर २००७ में मात्र ६,३५४ रह गया है।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]


  1. ↑ "2020年度国民経済計算(2015年基準・2008SNA) : 経済社会総合研究所 - 内閣府". 内閣府ホームページ (जापानी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-05-18.