आयरिश गणराज्य
आयरिश गणराज्य Poblacht na hÉireann (Saorstát Éireann) Irish Republic | |||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1919–1922 यूनाइटेड किंगडम के संग विवादित | |||||||||||
दावा किया गया क्षेत्र | |||||||||||
| स्थिति | क्रन्तिकारी राज्य | ||||||||||
| राजधानी | डबलिन 53°21′N 6°16′W / 53.350°N 6.267°W | ||||||||||
| प्रचलित भाषा(एँ) | आयरिश, अंग्रेज़ी | ||||||||||
| धर्म | ईसाइयत (कैथोलिकवाद, एंग्लिकनवाद, प्रेस्बिटेरियनवाद) | ||||||||||
| सरकार | एकात्मक संसदीय गणराज्य | ||||||||||
| दाएल के अध्यक्ष (अगस्त 1921 तक) आयरिश गणराज्य के अध्यक्ष (अगस्त 1921 से) | |||||||||||
• 21 Jan–1 Apr 1919 | कैथल बर्गा | ||||||||||
• अप्रैल 1919–जनवरी 1922 | ईमान डी वालेरा | ||||||||||
• जनवरी–Aug 1922 | आर्थर ग्रिफिथ | ||||||||||
• अगस्त–दिसम्बर 1922 | डब्लू टी कॉसग्रेव | ||||||||||
| विधानमंडल | दाएल | ||||||||||
| ऐतिहासिक युग | अंतरयुद्ध काल | ||||||||||
• आयरिश गणराज्य की घोषणा | 24 अप्रैल 1916 | ||||||||||
• स्वतंत्रता की घोषणा | 21 जनवरी 1919 | ||||||||||
• आंग्ल-आयरिश संधि | 7 जनवरी 1922 | ||||||||||
| 6 दिसम्बर 1922 | |||||||||||
| क्षेत्रफल | |||||||||||
| दावा | 84,116 kमी2 (32,477 वर्ग मील) | ||||||||||
| जनसंख्या | |||||||||||
• 1921 | 4,400,000 | ||||||||||
| मुद्रा | पाउंड स्टर्लिंग | ||||||||||
| |||||||||||
| अब जिस देश का हिस्सा है | |||||||||||
आयरिश गणराज्य(आयरिश: Poblacht na hÉireann or Saorstát Éireann)[1] एक क्रांतिकारी राज्य था जिसने जनवरी 1919 में यूनाइटेड किंगडम से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।[2] इस गणराज्य ने आयरलैंड के पूरे द्वीप की भूमि पर संप्रभुता का दावा किया, लेकिन 1920 तक इसका कार्यात्मक नियंत्रण आयरलैंड के 32 काउंटियों में से केवल 21 तक सीमित था, तथा ब्रिटिश सशस्त्र बल, उत्तर-पूर्व आयरलैंड के अधिकांश क्षेत्रों के साथ कॉर्क, डबलिन और अन्य प्रमुख शहरों पर पकड़ बनाए रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में आयरिश गणराज्य सबसे मजबूत था, और यह अपने सैन्य बलों के माध्यम से उन शहरी क्षेत्रों में आबादी को प्रभावित करने में सक्षम था जिनपर इसका सीधा नियंत्रण नहीं था।
इसकी उत्पत्ति 1916 के ईस्टर राइजिंग से हुई, जब आयरिश गणतंत्रवादी विद्रोहियों ने डबलिन के प्रमुख स्थानों पर कब्ज़ा कर लिया और ब्रिटेन से स्वतंत्र एक आयरिश गणराज्य की घोषणा कर दी थी।[3] उस विद्रोह को कुचल दिया गया था, लेकिन बचे लोगों ने एक पुनर्गठित सिन फ़ेन पार्टी के तहत एकजुट होकर गणराज्य की मांग के लिए प्रचार करने लगे। इस पार्टी ने 1918 के आयरिश आम चुनावों में बड़े पैमाने पर निर्विरोध सीटों से जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया और 21 जनवरी 1919 को डबलिन में आयरलैंड के पहले दाएल (विधायिका) का गठन किया। गंराज्यवादियों ने तब अपनी सरकार, अदालत प्रणाली और एक पुलिस बल की स्थापना की। उसी समय, क्रन्तिकारी आयरिश स्वयंसेवक बल, जो दाएल के नियंत्रण में आगये थे, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के रूप में जाने जाने लगे और उन्होंने ब्रिटिश सेना बलों के खिलाफ आयरिश स्वतंत्रता युद्ध छेड़ दिया।
स्वतंत्रता युद्ध 6 दिसंबर 1921 को हस्ताक्षरित एंग्लो-आयरिश संधि के साथ समाप्त हुआ। जिसे 7 जनवरी 1922 को दाएल द्वारा अनुमोदित किया गया। संधि की शर्तों के तहत एक अनंतिम सरकार की स्थापना की गई थी, लेकिन आयरिश गणराज्य 6 दिसंबर 1922 तक नाममात्र के लिए अस्तित्व में रहा, जब आयरलैंड द्वीप के 32 काउंटियों में से 26 आयरिश मुक्त राज्य नामक एक स्व-शासित ब्रिटिश डोमिनियन बन गया। आयरलैंड अधिनियम, 1920 के तहत सरकार द्वारा द्वीप विभाजित कर उत्तरी आयरलैंड के, संघवादी बहुमत वाले उन ६ काउंटियों को दक्षिण से अलग कर दिया गया ताकि वहाँ पर संघवादी बहुमत को बनाये रखा जा सके, वहां की जनता ने संधि के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल कर मुक्त राज्य से बाहर रहकर यूनाइटेड किंगडम में ही रहना स्वीकार किया।[4][5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Laffan, Michael (1999). The Resurrection of Ireland. Cambridge University Press. p. 350. ISBN 9781139426299. 24 दिसंबर 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 मई 2020.
- ↑ Kautt, William Henry (1999). The Anglo-Irish War, 1916–1921: A People's War. Greenwood Publishing Group. p. 71. ISBN 978-0-275-96311-8. 31 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 September 2011.
- ↑ Berresford Ellis, Peter (1985). The Celtic Revolution: A Study in Anti-imperialism. Talybont: Y Lolfa. pp. 101–102. ISBN 0862430968. 27 दिसंबर 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 January 2016.
- ↑ "CAIN: Democratic Dialogue: With all due respect - pluralism and parity of esteem (Report No. 7)". cain.ulster.ac.uk. मूल से से 4 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 मई 2020.
- ↑ Hachey, Thomas E. et al. The Irish Experience: A Concise History Archived 2020-01-11 at the वेबैक मशीन 1996 p172