असम लोक सेवा आयोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
असम लोक सेवा आयोग

प्रतीक चिन्ह
संक्षेपाक्षर एचपीएससी
स्थापना 1 अप्रैल 1937; 87 वर्ष पूर्व (1937-04-01)
प्रकार

सिविल सेवा परीक्षा भर्ती एजेंसी[1]

  • ग्रुप-ए
  • ग्रुप-बी
स्थान
  • जवाहर नगर, खानापारा, गुवाहाटी- 781022
सेवित
क्षेत्र
असम
स्वामी असम सरकार
अध्यक्ष
श्री भारत भूषण देव चौधरी, आईएएस
सदस्य
डॉ. अजंता नाथ
सदस्य
डॉ. पद्मा शर्मा
सचिव
श्रीमती चंदना महंत, एसीएस
पैतृक संगठन
संघ लोक सेवा आयोग
जालस्थल hpsc.gov.in

असम लोक सेवा आयोग एपीएससी[2] (अंग्रेजी: Assam Public Service Commission) असम सरकार के अधीन राज्य के सभी सरकारी सरकारी विभागों में ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी सिविल सेवा के खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक राज्य भर्ती एजेंसी है, इसकी स्थापना असम सरकार के प्रावधान के अनुसार 1 अप्रैल 1937 को असम लोक सेवा आयोग अस्तित्व में आया। संघ लोक सेवा आयोग के संविधान द्वारा बनाई गई ये एक सरकारी संस्था है लोक सेवा आयोग से संबंधित प्रावधान संविधान के भाग-XIV के अध्याय-II में दिए गए हैं। संविधान में प्रावधान राज्य सेवाओं से संबंधित मामलों से निपटने के लिए आयोग की क्षमता सुनिश्चित करता है और उन्हें किसी भी क्षेत्र के प्रभाव से स्वतंत्र तरीके से अपने कर्तव्य करने की क्षमता देता है, आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति असम राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है वर्तमान समय में आयोग में 1 अध्यक्ष और 6 सदस्य हैं। असम लोक सेवा आयोग का प्रथम कार्य राज्य के सरकारी विभागों (जैसे- प्रशासनिक, कृषि, पुलिस, शिक्षा, आवास, वित्त, परिवहन) में सिविल सेवा पदों पर पात्र उम्मीदवारों के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करना है।

इतिहास[संपादित करें]

असम सरकार के प्रावधान के अनुसार असम लोक सेवा आयोग १ अप्रैल १९३७[3] को अस्तित्व में आया था। भारतीय अधिनियम 1935 इससे पहले आयोग अध्यक्ष लंदन के एक रिटायर्ड आईसीएस अधिकारी श्री जेम्स हेज़लेट थे, 1951 में एक नया विनियमन आने तक श्री जेम्स हेज़लेट के बाद पांच और रिटायर्ड आईसीएस अधिकारियों को अलग-अलग समय के अध्यक्ष बनाया गया, भारत गणतंत्र बनने के बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 318 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए असम सरकार के राज्यपाल द्वारा आयोग के नए नियम बनाए गए और ये 1 सितंबर 1951 से लागू हुए। असम लोक सेवा आयोग ने उसी वर्ष कार्यों की सीमा विनियमन को संविधान के अनुच्छेद 320 के खंड II के प्रावधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने हेतु सुनिश्चित किया गया। असम राज्य के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् श्री कामेश्वर दास, APSC विनियम 1951 की घोषणा होने के बाद आयोग के पहले गैर आधिकारिक अध्यक्ष थे उन्होंने जुलाई 1952 तक अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाल।

कार्य[संपादित करें]

असम लोक सेवा आयोग अपने कर्तव्य और कार्यों का निर्वहन करने के लिए भारत के संविधान अनुच्छेद 320 के अनुसार आयोग का अध्यक्ष राज्य के राज्यपाल द्वारा संबोधित कुछ नियमों और विनियमों के तहत आदेश लेने के लिए स्वतंत्र है।

  • राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करना
  • सरकार को सलाह देने के लिए आयोग के दायरे में सरकार के अधीन सेवारत अधिकारियों को प्रभावित करने वाले सभी अनुशासनात्मक केस
  • सरकारी विभागों के भर्ती नियमों/सेवन नियमों को लागू करने के लिए संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देना
  • सिविल सेवाओं में भर्ती की पद्धति के संबंध में सरकार को सलाह देना
  • सरकारी कर्मचारियों के संबंध में सुरक्षा और सैलरी निर्धारण से संबंधित मामलों पर सरकार को सलाह देना
  • सरकारी सेवाओं के लिए इंटरव्यू/स्क्रीनिंग टेस्ट/ लिखित परीक्षा का आयोजित करना

एपीएससी भर्ती परीक्षा[संपादित करें]

  1. एपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा[4]
  2. असम सिविल सेवा (जूनियर ग्रेड)
  3. असम पुलिस सेवा (जूनियर ग्रेड)
  4. असम वित्त सेवा (जूनियर ग्रेड II)

आयोग के वर्तमान पदाधिकारी सूची[संपादित करें]

वर्तमान अध्यक्ष आयोग[5]
क्रमांक पद का नाम नाम
1 अध्यक्ष श्री भारत भूषण देव चौधरी, आईएएस
2 सदस्य डॉ. अजंता नाथ, एम.एससी, एम.फिल, पीएचडी
3 सदस्य श्री घाना कांता पेगु, एसीएस (सेवानिवृत्त)
4 सदस्य डॉ. पद्मा शर्मा, एमए (जेएनयू, नई दिल्ली), पीएचडी (जीयू)
5 सदस्य श्रीमती नाज़रीन अहमद, एसीएस (सेवानिवृत्त)
6 सचिव श्रीमती चंदना महंत, एसीएस
7 प्रधान परीक्षा नियंत्रक श्री चिन्मय नाथ, एसीएस

यह भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "APSC Recruitment Advertisements". apsc.nic.in. APSC. अभिगमन तिथि 29 Oct 2023.
  2. "Assam Public Service Commission". apsc.nic.in. APSC. अभिगमन तिथि 29 October 2023.
  3. "APSC Historical Perspective". apsc.nic.in. Assam Public Service Commission. अभिगमन तिथि 29 October 2023.
  4. "Combined Competitive Examination". apsc.nic.in. APSC, CCE. अभिगमन तिथि 29 October 2023.
  5. "Present Chairman Commission". apsc.nic.in. Assam Public Service Commission. अभिगमन तिथि 29 October 2023.


बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]