अल्ताई गणराज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अगर आप अल्ताई क्राय पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो अल्ताई क्राय का लेख देखिये
अल्ताई गणराज्य
Респу́блика Алта́й
रेस्पूब्लिका अल्ताई
मानचित्र जिसमें अल्ताई गणराज्य Респу́блика Алта́й रेस्पूब्लिका अल्ताई हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : गोरनो-अल्तायिस्क
क्षेत्रफल : ९२,६०० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
२,०६,१६८
 २.२३/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या: १०
मुख्य भाषा(एँ): रूसी, अल्ताई


अल्ताई गणराज्य का नक़्शा

अल्ताई गणराज्य या अल्ताई गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Алта́й, अंग्रेज़ी: Altai Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और इसकी राजधानी गोरनो-अल्तायिस्क शहर है।

भूगोल[संपादित करें]

अल्ताई गणतंत्र साइबेरिया के ताइगा वनों, काज़ाख़स्तान की स्तेपी और मंगोलिया के अर्ध-रेगिस्तानी इलाक़े के मिलन क्षेत्र पर स्थित है। इस गणतंत्र का २५% क्षेत्रफल वनों से ढका हुआ है और इसके कुल इलाक़े में २०,००० से अधिक नदी-झरने बहते हैं। कतुन नदी और बिया नदी इसकी सबसे बड़ी दो नदियाँ हैं जिनके संगम से साइबेरिया की महान ओब नदी बनती है। इस गणतंत्र में अल्ताई पर्वत भी मौजूद हैं जिनमें स्थित ४,५०६ मीटर ऊँचा बेलुख़ा पर्वत पूरे साइबेरिया का सबसे ऊँचा पहाड़ है। अल्ताई गणतंत्र में ज़मीन के नीचे बहुत से महत्वपूर्ण खनिज मिलते हैं जिनमें सोना, चांदी, लोहा और लिथियम शामिल हैं।

लोग[संपादित करें]

२०१० की जनगणना के अनुसार अल्ताई गणतंत्र के ५६.६% लोग रूसी थे और स्थानीय अल्ताई लोग पूरे आबादी के ३४.५% थे।[1] इनके आलावा यहाँ कज़ाख़ और जर्मन समुदाय भी बसते हैं। इनमें पारंपरिक रूप से अल्ताई लोग ओझाप्रथा में, रूसी लोग ईसाई धर्म में और कज़ाख़ लोग इस्लाम में मान्यता रखते हैं।

अल्ताई गणराज्य के कुछ नज़ारे[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Федеральная служба государственной статистики (Federal State Statistics Service) (2011). "Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1 (2010 All-Russian Population Census, vol. 1) Archived 2013-03-15 at the वेबैक मशीन" (in Russian). Всероссийская перепись населения 2010 года (2010 All-Russia Population Census). Federal State Statistics Service. Retrieved June 29, 2012.