अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ
संक्षेपाक्षर | एफ आई एच |
---|---|
सिद्धांत | फेयर प्ले दोस्ती हमेशा के लिए |
स्थापना | 7 जनवरी, 1924; 90 साल पहले |
प्रकार | राष्ट्रीय संघों का महासंघ |
वैधानिक स्थिति | सक्रिय |
उद्देश्य | हॉकी |
मुख्यालय | लुसाने, स्विट्ज़रलैंड |
सेवित क्षेत्र |
दुनिया भर में |
आधिकारिक भाषा |
अंग्रेजी, फ्रेंच[1] |
अध्यक्ष |
tayyab ikram |
संबद्धता | अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति |
जालस्थल | www.FIH.ch |
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) मैदानी हॉकी और इनडोर मैदानी हॉकी को संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय निकाय है। इसकी स्थापना 1924 में हुई एवं इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में स्थित है।[2] वर्त्तमान में एफआईएच के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं। हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है। हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है[3], इसके अलावा यह महासंघ कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करता है। एफ आई एच अपने सदस्य देशों के अंतर्गत बने हॉकी महासंघों को मान्यता प्रदान करता है।
इतिहास
[संपादित करें]हॉकी की प्रतिनिधित्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था नहीं होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 1924 ओलंपिक में हॉकी को शामिल नहीं किया परिणाम स्वरूप पेरिस में पॉल लीयते द्वारा एफआईएच की स्थापना 7 जनवरी 1924 को हुई।[4] पॉल इस संस्था के पहले अध्यक्ष बने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के सात संस्थापक सदस्य बने ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेकोस्लोवाकिया, फ्रांस, हंगरी, स्पेन और स्विट्जरलैंड। ये सदस्य संस्थाएं अपने अपने देश की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
1927 में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेल्स ने मिलकर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ वीमेन'स हॉकी अस्सोसिएशंस (आई.ऍफ़.डब्लू. एच.ए) की स्थापना की| 1982 में इसका अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में विलय कर दिया गया। [4] 1928 में भारत ऍफ़आईएच का सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश बन गया।
संरचना
[संपादित करें]
एफआईएच में पांच महाद्वीपीय संघ हैं जो प्रत्येक महाद्वीप के भीतर पुरुषों और महिलाओं के लिए हॉकी के प्रशासन, प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में कुल 138 सदस्य देश हैं।
- ए एफ एच एफ - अफ्रीकी हॉकी महासंघ
- ए एच एफ - एशियाई हॉकी महासंघ
- ई एच एफ - यूरोपीय हॉकी फेडरेशन
- ओ एच एफ - ओशिनिया हॉकी फेडरेशन
- पी ए एच एफ - पैन अमेरिकन हॉकी फेडरेशन
पुरस्कार
[संपादित करें]प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 1998 से पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है, जबकि जूनियर खिलाड़ियों (21 से कम) के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान करने के लिए 2001 में युवा वर्ग को जोड़ा गया था।
एक और पुरस्कार, "मानद पुरस्कार", उन लोगों को दिया गया जिन्होंने फील्ड हॉकी में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
विश्व स्तर रैंकिंग
[संपादित करें]हॉकी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) विश्व स्तर पर रैंकिंग जारी करता है।
|
|
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "International Hockey Federation Statutes" (PDF) (in अंग्रेज़ी). FIH. Archived from the original (PDF) on 24 सितंबर 2015. Retrieved 18 अक्टूबर 2014.
- ↑ "अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ". ओलम्पिक की आधिकारिक वेबसाइट. Archived from the original on 12 अक्तूबर 2013. Retrieved 18 नवम्बर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा वर्ष 2015 से 2018 तक के टूर्नामेंट कार्यक्रम की घोषणा". जागरण जोश. 10 नवम्बर 2013. Retrieved 18 नवम्बर 2013.
- ↑ अ आ "हॉकी का इतिहास". एफआईएच. Archived from the original on 13 अक्तूबर 2014. Retrieved 26 अक्टूबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)