शंख नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शंख नदी
Sankh River
ଶଙ୍ଖ ନଦୀ

शंख नदी
शंख नदी is located in पृथ्वी
शंख नदी
स्थान
देश  भारत
राज्य झारखण्ड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षबेसनापाठ गांव के पूर्व गढे से
 • स्थानगुमला ज़िला, झारखण्ड
 • निर्देशांक23°14′N 84°16′E / 23.233°N 84.267°E / 23.233; 84.267
 • ऊँचाई1,000 मी॰ (3,300 फीट)
नदीमुख दक्षिणी कोयल नदी से संगम और ब्राह्मणी नदी की उत्पत्ति
लम्बाई 240 कि॰मी॰ (150 मील)
जलसम्भर लक्षण

शंख नदी (Sankh River) भारत के झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्यों में बहने वाली एक नदी है। इसका उद्गम 1,000 मीटर (3,300 फुट) की ऊँचाई पर झारखंड के गुमला ज़िले के लुपुंगपाट गाँव में होता है। शंख नदी छोटा नागपुर पठार के पश्चिमी छोर में उत्तरी कोयल के विपरीत प्रवाहित होती है। यह नदी आरम्भ में काफ़ी संकरी एवं गहरी खाई का निर्माण करती है। अपने प्रवाह मार्ग में यह राजाडेरा के पास 200 फ़ीट ऊँचा जल प्रपात बनाती है, जो सदनीघाघ जल प्रपात के नाम से जाना जाता है। ओड़िशा में यह दक्षिणी कोयल नदी से संगम करती है, जिसके बाद संयुक्त नदी को ब्राह्मणी नदी कहा जाता है, जो महानदी के नदीतंत्र का भाग है। कुल मिलाकर शंख नदी का नदीमार्ग 240 किमी है।[1][2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991