राजकीय पालीटेक्निक सोरों कासगंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राजकीय पॉलिटेक्निक, सोरों (कासगंज)
Government Polytechnic, Soron (Kasganj)
चित्र:G.P.Soron.sign logo.jpg
रा.पॉ., सोरों (कासगंज) का चिह्न
ध्येययोग कर्मसु कौशलम्
श्रमेव जयते
प्रकारशासकीय, तकनीकी कॉलेज
स्थापित१९८३
प्रधानाचार्यइं संजय कुमार
स्थानसोरों, कासगंज, उत्तर प्रदेश, भारत
27°53′N 78°45′E / 27.88°N 78.75°E / 27.88; 78.75निर्देशांक: 27°53′N 78°45′E / 27.88°N 78.75°E / 27.88; 78.75
परिसरकासगंज-बरेली राजमार्ग, सोरों, उत्तर प्रदेश २०७४०३
खेलफुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक्स

राजकीय पॉलिटेक्निक, सोरों (कासगंज), उत्तर प्रदेश का तकनीकी कॉलेज है। ये उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधीन व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा सम्बन्धित है। यह कॉलेज पश्चिमी क्षेत्र (दौराला , मेरठ) के अन्तर्गत आता है।

इसका शिलान्यास सन १९८३ ईस्वी में तत्कालीन मुख्यमन्त्री श्री नारायण दत्त तिवारी व शिक्षामन्त्री श्री सुनील शास्त्री द्वारा किया गया।

पाठ्यक्रम व ट्रेड[संपादित करें]

राजकीय पॉलिटेक्निक, सोरों (कासगंज) इन सभी ट्रेडों मे डिप्लोमा प्रदान करता है-

  • (१) आर्कीटेक्चर असिसटेन्टशिप
  • (२) सिविल इन्जीनियरिंग (इन्वायरमेण्ट व पालुशन कंट्रोल)
  • (३) मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन)

सुविधाएँ[संपादित करें]

यह कॉलेज लगभग २५ एकड मै फैला हुआ है। इसका अपना खुद का इमारत, प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला, कर्मशाला, मैकेनिकल खण्ड इत्यादि है। इसका अपना खुद का हास्टल भी है लेकिन वो अस्थायी रूप से पुलिस लाइन के अधिन है। खेल का मैदान भी काफी बडा है।

परिवहन[संपादित करें]

कॉलेज सडक व रेलमार्ग से अच्छे प्रकार से जुडा हुआ है। सोरों शूकरक्षेत्र (SRNK) रेलवे स्टेशन जो यहॉ का मुख्य रेलवे स्टेशन है मात्र १.५ किमी की दुरी पर स्थित है तथा कासगंज यहॉ से मात्र १६ किमी दूरी पर है जो जिला मुख्यालय भी है। यहाँ पर ज्यादातर छात्र पूर्वांचल या जौनपुर जिले से हैं।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]